Thursday, September 28, 2023
HomeराशिफलAaj Ka Rashifal 1 August 2023: माह के पहले दिन का राशिफल...

Aaj Ka Rashifal 1 August 2023: माह के पहले दिन का राशिफल कैसा रहेगा, जानें इसे

Share This

Aaj Ka Rashifal 1 August 2023 आज का राशिफल 1 अगस्त 2023 – अगस्त 2023 के पहले दिन का राशिफल क्या कहता है,  जानें आज का राशिफल (Horoscope Today)

मेष – मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आप लोगों के बीच प्रेरणा बन सकते हैं। सभी कार्य आपके अनुसार ही होंगे। आवश्यक कार्यों के लिये शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहेंगे। परिवार में कुछ धार्मिक आयोजन होंगे। (Aaj Ka Rashifal)

वृषभ – किसी की सहायता कर सकते हैं। अधिक धन खर्च कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से आप थोड़ा परेशान थे उससे आपको राहत मिलेगी। अपने संसाधनों का सार्थक उपयोग करेंगे।आज पुराने मामले फिर उभर सकते हैं।

मिथुन – ऑफिस में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। पुराना मुद्दा दोबारा उभरने से दबाव में आ सकते हैं। आपका गुस्सा आपके करीबियों को परेशान कर सकता है। अपने खानपान को नियंत्रित रहें। परेशान होने के बजाय आपको आज आराम ज्यादा करना चाहिये।

कर्क – आज का दिन बहुत अच्छा है। ऑफिस में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। समाज में आपकी छवि सुधरेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिये समय अच्छा है। अनजान लोगों से सावधान रहें।

सिंह – महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। अपने मन को शान्त रखें। व्यस्तता के चलते कुछ आवश्यक कार्य बाधित होंगे। आपकी वाणी और व्यवहार की प्रशंसा होगी। सांसारिक भोग विलास का पर्याप्त आनन्द लेंगे। किसी प्रियमित्र की आपको मदद करनी पड़ेगी।

कन्या – आज आपको धैर्य और शान्ति से काम करना चाहिये। थकान की वजह से कमजोरी हो सकती है। गहरी साँसों वाले प्राणायाम जैसे अनुलोम विलोम और कपालभाति अवश्य करें। घर के बुजुर्गों की अवहेलना न करें। पिता की आज्ञा लेकर काम करना लाभदायक होगा। (Aaj Ka Rashifal 1 August 2023)

Krishna Janmashtami के ये उपाय भर देंगे तिजोरी, धन की कमी कभी नहीं होगी

तुला – आजा का दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। धन की दिक्कत दूर होगी। कोई मित्र आपको अच्छी खबर दे सकता है। परिवार के लोगों के साथ गलतफहमी दूर होगी। सोचे हुए कार्य प़ूरे कर सकते हैं। यात्रा को टालने का प्रयास करें।

वृश्चिक – दुष्कर समझे जाने वाले काम को आसानी से कर लेंगे। आर्थिक परेशानी काफी हद तक दूर हो जायेगी। बुद्धिमान लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है।

धनु – ऑफिस में आपके सुझावों को काफी उपयुक्त माना जायेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बितायेंगे। दूसरों की कमियाँ न देखें। लोगों के बीच आप आदर के पात्र बने रहेंगे। विवाह जैसे किसी मांगलिक उत्सव की योजना बन सकती है।

मकर -परिवार के सभी लोगों का ध्यान रखेंगे। लम्बित मामलों को आज पूरा कर लेंगे। सोशल मीडिया पर नये लोगों से आपका सम्पर्क हो सकता है। आप महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारी कर सकते हैं। शान्ति और धैर्य के साथ अपने काम करें।।

कुंभ – कार्य को समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा। लेकिन आप उस दबाव में और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। और आप काफी सन्तुष्ट भी रहेंगे। नया काम शुरू करने वाले लोगों को बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है। पैतृक धन सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। (Aaj Ka Rashifal)

मीन – अपने व्यवहार में बदलाव कर सकते हैं। अपने मन की कल्पनाओं और विचारों को अभिव्यक्त कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों से मनमुटाव हो सकता है। बिना विचार किये आपको बड़े आर्थिक सौदे नहीं करने चाहिये। मशीनरी आदि में कुछ रुकावट हो सकती है। (आज का राशिफल 1 अगस्त 2023)


Share This
RELATED ARTICLES

Most Popular