मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Aaj Ka Rashifal 1 July 2024: इन जातकों की इनकम बढ़ेगी, ये शत्रुओं से सावधान रहें

On: June 30, 2024
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal
---Advertisement---

आज का राशिफल 1 जुलाई 2024, Aaj Ka Rashifal 1 July 2024 : आज सोमवार का दिन इन जातकों के लिए शानदार रहेगा। इनकम बढ़ेगी। वहीं कुछ जातकों को शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Rashifal 1 July 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) : आज खर्चों में कमी आयेगी। आज आपकी धन सम्बन्धित समस्या सुलझ सकती है। कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आय के नये साधनों में वृद्धि होगी। बड़े निर्णय लेने में तनाव अनुभव नहीं करेंगे।

वृष राशि (Taurus Horoscope) : आज मानसिक रूप से अशान्त महसूस कर सकते हैं। दूसरों से अपनी तुलना न करें। इससे हीन-भावना का शिकार हो सकते हैं। अपनी कार्यशैली को लोगों से शेयर न करें। शत्रुओं से सावधान रहें। आज आराम करने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) : आज काम का दबाव बढ़ने के बावजूद उसे अच्छी सँभाल लेंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से आपको धन लाभ हो सकता है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope) :आज आपको सभी कार्य सावधानी पूर्वक कर करेंगे। व्यापार में सहकर्मियों पर विश्वास करें। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। परिवार की महिलाओं की सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo Horoscope ): आज कारोबारी समझौते करने से बचें। व्यवसाय में प्रतिद्वंदियों के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। निजी रिश्तों के बीच अहम् की भावना न आने दें। बारिश में भींगने से बचें। बुखार की चपेट में या सकते हैं। बीमा, शेयर आदि में निवेश करना शुभ हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope) : आज अव्यावहारिक हो सकते हैं। बेवजह की चर्चाओं और विवादों से दूर रहें। बुद्धि व विवेक से काम करने से आपको लाभ मिलेगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ेगा।

Aaj Ka Rashifal

तुला राशि (Libra Horoscope): आज निवेश कर सकते हैं। धन संबन्धित परेशानियाँ सुलझ सकती हैं। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिये दिन शानदार है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। दूसरों के दबाव में आकर काम न करें। अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) : आज सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है। अपने विचारों को सकारात्मक बनाये रखें। शाम के समय परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूर रहें। आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से हतोत्साहित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल जुलाई 2024 | Monthly Horoscope July 2024 | Masik Rashifal July 2024

धनु राशि (Sagittarius Horoscope): आज आय से अधिक धन खर्च अधिक हो सकता है। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। घर के लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। आज आपके घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है। सेहत में सुधार होगा।

मकर राशि (Capricorn Horoscope) : आज प्रभावशाली लोगों के सम्पर्क में आयेंगे। आगामी लक्ष्यों को लेकर थोड़े संशय में आ सकते हैं। सन्तान को लेकर चिंता हो सकती है। जॉब में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। शिक्षा में आ रही परेशानियों को दूर कर पाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope) आज पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों में करीबी बढ़ेगी। परिवार के हित को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। तकनीकी सम्बन्धी परेशानियों का निवारण होगा। जीवनसाथी से आपको उपहार प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces Horoscope): आज मन की चंचलता दूर होगी। इनकम में अचानक कमी आ सकती है। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा। पूर्व में लिये गये निर्णयों के कारण हानि होने की संभावना है।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Exit mobile version