Aaj Ka Rashifal 10 October 2022, आज का राशिफल 10 अक्टूबर 2022 : पढ़ें आज सोमवार का राशिफल (Today Horoscope) जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किसे मिलेगी खुशी, कौन रहेगा दिक्कत में।
आज का राशिफल 10 अक्टूबर 2022 (Aaj Ka Rashifal 10 October 2022)
मेष राशि –शुभ कार्यों में धन खर्च होगा लेकिन खर्च ज्यादा होने के कारण परेशानी होगी।सेहत सामान्य रहेगी। किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी से प्रेम बना रहेगा। कारोबार की स्थिति मध्यम है। तनाव हो सकता है।
वृषभ राशि-आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। अच्छी खबर मिलेगी। धन की प्राप्ति होगी। उधार देने से बचें। निवेश की रकम वापस मिल सकती है। सेहत, प्रेम, व्यापार ठीक रहेगा। अनजान लोगों से सावधान रहें। तनाव लेने से बचें।
मिथुन राशि- अदालती मामले में प्रगति होगी। परिवार का साथ होगा। पैतृक सम्पत्ति में में हिस्सा मिल सकता है। कारोबार में इजाफा होगा। आज कुछ काम प्रभावित हो सकता है। पठन पाठन में मन लगेगा। दानपुण्य करेंगे।
कर्क राशि-किस्मत का साथ मिलेगा। आपको नए स्रोतों से आय होगी।सेहत बेहतर होगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। कारोबार के दृष्टिकोण से शुभ समय दिख रहा है। विवादित मुद्दों पर अपनी राय न दें। जीवन साथी के प्रति समर्पित रहें।
सिंह राशि-किसी दिक्कत में पड़ सकते हैं।कठिन परिस्थिति का सामना कर सकते हैं। जोखिम न लें। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। कारोबार में लापरवाही न करें। किसी की बातों में न आएं। सलाह देना भारी पड़ सकता है।
कन्या राशि- लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। कारोबारी और पारिवारिक परेशानी दूर होगी। मौज मस्ती में डूबे रहेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात की संभावना है। आज शुभ सूचना मिल सकती है। धार्मिक कार्य में रूचि रहेगी।
तुला राशि-आपका नया काम जोर पकड़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत को लेकर समस्या रहेगी।कारोबार की स्थिति ठीक-ठाक है। विवाद से परेशानी हो सकती है। किसी की बातों में आकर शक न करें। संतान को सफलता मिलेगी। (Rashifal 10 October 2022)
वृश्चिक राशि- छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। निर्धारित कार्य पूरे करेंगे।करियर आगे बढ़ेगा।साहित्यकारों का सम्मान होगा। तनाव कम होगा, व्यापार में लाभ होने की संभावना है। किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी।
धनु राशि- किसी के मामले में दखल न दें। कारोबार में प्रगति होगी। सेहत ठीक रहेगी। पारिवारिक कलह से परेशान हो सकते हैं। यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। जोखिम लेने से बचें। आपके कार्य सुचारू रूप से पूरे होंगे।
मकर राशि- कारोबार में तरक्की करेंगे। अपने परिवार के साथ घूमने जाएंगे। धन संबंधी दिक्कत दूर होगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। सेहत में कमी दिख रही है। किसी मित्र के साथ बहस की संभावना है।लेनदेन सावधानी से करें।
कुंभ राशि – धन लाभ होगा। निवेश को लेकर अच्छी तरह से विचार कर लें। किसी की बातों में न आएं। विरोधी सक्रिय रहेंगे। गीत-संगीत के प्रति रूचि रहेगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। अनजान लोगों का साथ छोड़ें। अधिक खर्च होगा।
मीन राशि- आपके कार्य मनमाफिक पूरे होंगे। स्वादानुसार भोजन का आनंद लेंगे। यात्रा सुखद रहेगी।कारोबार में लाभ होगा। किसी मित्र के साथ साझेदारी में काम शुरू कर सकते हैं। ईश्वर की पूजा में मन लगेगा। (आज का राशिफल 10 अक्टूबर 2022)