Monday, March 20, 2023
HomeAstrologyAaj Ka Rashifal 12 October 2022 : इन्हें पदोन्नति मिलेगी, ये जरूरत...

Aaj Ka Rashifal 12 October 2022 : इन्हें पदोन्नति मिलेगी, ये जरूरत से ज्यादा खर्च न करें, इनकी मुसीबत टलेगी

Telegram

Aaj Ka Rashifal 12 October 2022, आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2022 : बुधवार को किन राशियों के दिन बदलेंगे कौन रहेगा कामयाब, जानने के लिए पढ़ें 12 अक्टूबर का राशिफल (Horoscope Today)

आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2022 (Aaj Ka Rashifal 12 October 2022)

मेष राशि –सतर्क रहने से बड़ी मुसीबत टल सकती है। आपको आज किसी बात से तनाव हो सकता है। अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। किसी मित्र की मदद करेंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

वृषभ राशि-अपने विचारों को नियंत्रित करें। कोई आपको उलझा सकता है। नए लोगों पर तत्काल भरोसा न करें। लुभावने ऑफर के चक्कर में धन नष्ट न करें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सत्संग में मन लगेगा। छात्रों काे लाभ होगा।

मिथुन राशि- अंधविश्वास से दूर रहें। आपको किसी मित्र की बात से कष्ट हो सकता है। तंत्र मंत्र के प्रति रूचि जागृत होगी। जरूरी काम को पूरा करने में देरी न करें। वाहन सावधानी से चलाएं। खर्च पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

कर्क राशि-विदेश में रहने वाले जान-पहचान के लोगों से चर्चा होगी। आपकी यात्रा संबंधी दिक्कतों का हल निकलेगा। सरकारी कार्य पूरे कर पाएंगे। आपको मानसिक रूप से उलझन हो सकती है। नए वाहन खरीद सकते हैं।

सिंह राशि-जीवनसाथी की सलाह से लाभ होगा। करियर को लेकर चल रही चिंता दूर हो सकती है। किसी करीबी की मदद से कारोबारी समस्या दूर कर सकते हैं। जरूरत के मुताबिक ही खर्च करें। सेहत संबंधी कष्ट से मुक्ति मिलेगी।

कन्या राशि- रिश्तेदारों के यहां से दुखद खबर मिलेगी। आपका मन व्यथित हो सकता है। जाने अनजाने कोई गलती कर सकते हैं। किसी बात को लेकर पछतावा रहेगा। आपको धैर्य रखना होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन लाभ होगा।

तुला राशि-आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। किसी को गुप्त बातें न बताएं। अपने कौशल में निखार लाएंगे। नए स्रोतों से लाभ होगा। परिस्थिति कुछ बदल सकती है। आपका दिन अच्छा रहेगा। खानपान को लेकर सतर्क रहें। (Rashifal 12 October 2022)

वृश्चिक राशि- यात्रा पर जाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। सामाजिक संगठन में शामिल हो सकते हैं। खेलकूद से जुड़े लोगों का चयन हो सकता है। मूवी देखने जाएंगे। अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी से अपशब्द न कहें।

धनु राशि- आपका सामाजिक आधार मजबूत होगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। किसी भी परिस्थिति में हार न मानें। परंपरागत कार्यों में रूचि लेंगे। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।

मकर राशि- सिरदर्द या पीठ दर्द से प्रभावित हो सकते हैं। तनाव रहेगा। धन खर्च करते समय सावधान रहें। उधार देने से बचें। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। नए काम में ज्यादा समय दे सकते हैं। दंपत्ति अपने रिश्तेदारों के घर जाएंगे।

कुंभ राशि – आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप पुराने जान-पहचान वाले व्यक्ति से मिलकर आश्चर्यचकित रह जाएंगे। आपका दिन अच्छा गुजरेगा। बड़ी समस्या और चिंता दूर होगी। कार्यस्थल पर आपकाे अच्छी खबर मिल सकती है।

मीन राशि- संतान की सफलता से हर्षित रहेंगे। अपने मित्रों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। कुटिल लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोई आपको अच्छी खबर दे सकता है। जरूरी कार्यों को पूरा करेंगे। पदोन्नति मिल सकती है। (आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2022)

Dhanteras 2022 : धनतेरस की पूजा के लिए नोट कर लें मुहूर्त, पूजन सामग्री, जानें प्रदोष काल कब तक रहेगा

आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2022, Rashifal 12 October 2022,  Horoscope Today 12 October 2022

Visit- Twitter

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular