Wednesday, March 22, 2023
HomeAstrologyAaj Ka Rashifal 13 August 2022 : ये 4 राशि वाले आज...

Aaj Ka Rashifal 13 August 2022 : ये 4 राशि वाले आज रहे सतर्क, परेशानी बढ़ेगी, इनका करियर, कारोबार आगे बढ़ेगा

Telegram

Aaj Ka Rashifal 13 August 2022 आज का राशिफल 13 अगस्त 2022, Rashifal 13/08/2022, Horoscope Today 13 August 2022 :  जानिए आज शनिवार 13 अगस्त 2022 को आपका राशिफल क्या कहता है..

आज का राशिफल 13 अगस्त 2022 (Aaj Ka Rashifal 13 August 2022)

मेष राशि- पूर्व निर्धारित कार्यों को पूरा कर पाएंगे। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दफ्तर में किसी सहयोगी के साथ बहस हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। संबंधियों से मुलाकात होगी। आपकी घरेलू समस्या का समाधान हो सकता है। दंपत्तियों के बीच सामंजस्य रहेगा। कार्यस्थल पर कुछ हानि की संभावना है। कारोबार को लेकर सतर्क रहें, कोई आपके प्लान को फेल कर सकता है। तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है।

 

वृष राशि- आपकी मित्रों के साथ आज खूब जमेगी। संतान की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। उच्च शिक्षा की बाधा दूर हो सकती है। गीत-संगीत क्षेत्र से जुड़े लोगों के बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। धन लाभ होने की संभावना है। आपको कार्यस्थल पर नए मौके मिलेंगे। आपकी पूछ परख बढ़ेगी। घर में धार्मिक आयोजन होने की संभावना है। आज ज्यादा खर्च होगा। खानपान को नियंत्रित रखें। बुजुर्गों का ख्याल रखें। अपने विचारों की संकीर्णता को दूर करें।

 

मिथुन राशि- रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। आपकी धन संबंधी समस्या हल हो सकती है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी मित्र के यहां से पार्टी के लिए बुलावा आ सकता है। यात्रा पर जाएंगे। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। आज विशिष्ट लोगों के साथ मुलाकात की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन को लेकर अफसरों से चर्चा कर सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद का अंत हो सकता है।

चाणक्य की इन 6 बातों को हमेशा याद रखें, जीवन में हरदम काम आएंगे

कर्क राशि- आज किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। संतान से जुड़ी परेशानी के चलते किसी काम में मन नहीं लगेगा। सेहत खराब हो सकती है। नौकरी में अफसरों के साथ बहस की आशंका है। किसी से क्रोधपूर्ण बात न करें। अनजान लोगों की वजह से आपको नुकसान हो सकता हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बड़े बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। यात्रा करते वक्त सतर्क रहें। व्यर्थ के विवाद में न पड़ें।

 

सिंह राशि- आपकी सहजता और सरलता से सभी प्रभावित रहेंगे। किसी विशेष उपलब्धि के लिए आपका सम्मान किया जा सकता है। सेहत संबंधी कष्ट से निजात मिल सकती है। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। आपकी मुलाकात आज दिनभर किसी न किसी करीबी से होती रहेगी। खर्च संभलकर करें। कारोबार में लाभ होगा। उधार की रकम वापस मिल सकती है। किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक समृद्धि रहेगी।

 

कन्या राशि- अपने विचारों को किसी पर थोपने का प्रयास न करें। आपका कार्य आगे बढ़ेगा। आपको दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अपने कार्यों को पूरे मनोयोग से करें। भाग्य का साथ मिलेगा। दंपत्तियों के बीच मधुरता और प्रेम रहेगा। पुराने मित्रों के साथ बातचीत होगी। आप किसी अच्छी योजना में निवेश कर सकते हैं। किसी को अपनी गुप्त योजनाओं के बारे में न  बताएं। शाम के समय किसी से बहस हो सकती है।

 

तुला राशि-  धन की समस्या दूर हो सकती है। व्यापार में लाभ होगा। आपकी मुलाकात राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से होगी। मित्र मंडली में अच्छी चर्चा होगी। किसी बड़े काम के लिए योजना बना सकते हैं। परिवारर के लोगों के साथ मधुरता रहेगी। आपका कार्य आगे बढ़ेगा। किसी को आवेश में आकर गलत न कहें। भाग्य का साथ मिलेगा। दफ्तर में कार्य में मन लगेगा। आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

 

वृश्चिक राशि- आज आपको विशेष रूप से सतर्क रहना होगा। कारोबार में कोई आपको नुकसान पहुंचा सकता है। संपत्ति को लेकर चल रहा कानूनी विवाद उलझ सकता है। आपका दिन भागदौड़ में बीतेगा। थकान रहेगी। पूर्व निर्धारित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। दंपत्तियों के बीच विचार मतभेद हो सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगा। अनावश्यक खर्च न करें। विद्यार्थियों को लाभ होगा।

 

धनु राशि- किस्मत का सितारा बुलंद रहेगा। आपको कई स्रोतों से लाभ हो सकता है। तकनीकी कौशल की सराहना होगी। आपको किसी पुराने मित्र से मदद मिल सकती है। कारोबार को लेकर नए प्लान का खुलासा करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। आपको बिना वजह खर्च नहीं करना चाहिए। यात्रा कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मीडिया से जुड़े लोगों को अच्छे संस्थान से जॉब ऑफर हो सकता है।

 

मकर राशि- आप अपनी संगति अच्छी रखें। कोई आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। किसी संकट से घिरने के आसार हैं। आपकी घरेलू दिक्कत दूर हो सकती है। पठन पाठन में मन लगेग। गूढ़ रहस्यों का अध्ययन कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। जरूरी कार्यों के लिए खर्च करें। पत्नी के साथ घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। कोई आपको उलझा सकता है। खाने पीने को लेकर लापरवाही न करें।

 

कुंभ राशि-  आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आपकी सामाजिक पूछपरख बढ़ेगी। अनजान लोगों से मदद मिल सकती है। रिश्तेदारों के साथ मनमुटाव की आशंका है। आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। धन लाभ होने की संभावना है। सेहत ठीक रहेगी। कोई आपको उपहार दे सकता है। अपनी बातों को किसी पर थोपने का प्रयास न करें। बुजुर्गों की सलाह काम आएगी।

 

मीन राशि- गैरजरूरी कार्यों में समय नष्ट न करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। आज आपको सावधान रहना होगा। कोई आपको नुकसान पहुंचा सकता है। सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। विदेश यात्रा से जुड़ी दिक्कत फिलहाल दूर नहीं होगी। सेहत का ध्यान रखें। आज आपका अधिक खर्च हो सकता है। दंपत्तियों के बीच प्यार व भरोसा रहेगा। वाहन की गड़बड़ी के चलते आपके कार्य प्रभावित रहेंगे। (Aaj Ka Rashifal 13 August 2022)

कपिला गौ दान करने से बड़े-बड़े पाप होते हैं नष्ट, भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई इसकी महिमा

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular