राशिफल 13 जुलाई 2022, राशिफल 13/07/2022 Aaj Ka Rashifal 13 July 2022 दैनिक भविष्यफल 13 जुलाई 2022 डेली होरोस्कोप 13 जुलाई 2022: राशिफल के माध्यम से हम अपने दैनिक भविष्यफल के बारे में पता चलता है। जिससे यह तय कर सकते हैं कि हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इससे जानने के लिए पढ़ें आज बुधवार 13 जुलाई 2022 का राशिफल।
राशिफल 13 जुलाई 2022 (Rashifal 13 July 2022)
मेष राशिफल (Aries) – विरोधियों से आपको सावधान रहने के साथ ही अपनी गोपनीय बातों की चर्चा किसी से नहीं करनी चाहिए। कुसंगति के चलते आपको धन हानि हो सकती है। जीवनसाथी आपकी किसी बात से रूठ सकता है। छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देना होगा। यात्रा के दौरान जरूरी कागजात साथ रखें। पूजापाठ में मन लगेगा।
वृषभ राशिफल (Taurus) – आज आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। आपकी संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। बाहरी लोगों की वजह से आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश के प्रस्ताव पर तत्काल अमल न करें। विवाहेत्तर संबंधों के चलते परिजनों से विवाद हो सकता है। अपनी वाणी में कठोरता न लाएं।
मिथुन राशिफल (Gemini) – छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। नौकरी मिलने की संभावना है। आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने के अवसर मिल सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय न गंवाएं। शासकीय काम को पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है।
कुंडली के 12 भावों पर राहु का प्रभाव जानें, दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय
कर्क राशिफल (Cancer) – लालची लोगों से सावधान रहना होगा। खानपान में अनियमितता की वजह से आपकी सेहत बिगड़ने की आशंका है। विदेश में रहने वाले पारिवारिक लोगों से चर्चा होगी। कारोबार से जुड़ा तनाव दूर होगा। आपको धन लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे, एक साथ लंच कर सकते हैं।
सिंह राशिफल (Leo) – आज आपको बेहद सावधान रहना होगा। कुसंगति के चलते धन नष्ट कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मुद्दों पर परिजनों से चर्चा हो सकती है। जल्दबाजी में फैसले न लें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चल रही दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे। करियर से जुड़ी सूचना मिलेगी। यात्रा पर जाएंगे।
कन्या राशिफल (Virgo) – कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी संपत्ति में वृद्धि होने के साथ ही आमदनी के नए अवसर मिलेंगे। आपको परिवार के बुजुर्गों का खास ध्यान रखना चाहिए। वाहन चलाते समय लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। जोखिम लेने के चक्कर में नुकसान होने की संभावना है। अधिक काम से थकान रहेगी।
Shani Gochar 2022 date: ढाई साल बाद मकर से कुंभ में होगा शनि का गोचर, ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल
तुला राशिफल (Libra) – विरोधियों से सावधान रहें। आपकी संपत्ति स्थिर रहेगी। अभ्यारण्य या धार्मिक स्थल घूमने का प्लाना बना सकते हैं। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। अचानक पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। जीवनसाथी की तबियत में सुधार आएगा। गूढ़ रहस्यों से जुड़ी विद्या का अध्ययन कर सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई मेें मन लगेगा।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio) – दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। सेहत में सुधार होगा। समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। आपको किसी कष्ट से मुक्ति मिल सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा, धर्म-कर्म में खर्च कर सकते हैं। अपनी आमदनी से अधिक खर्च न करें। परिवार के लोगों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।
धनु राशिफल (Sagittarius) – शत्रुओं आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी बुद्धिमत्ता से उन पर हावी रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में असाधारण सफलता मिलेगी। जरूरी कार्यों को पूरा करनें टालमटोल न करें। आलस्य से हानि होगी। धन लाभ की स्थिति आ सकती है। नौकरी में परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं।
मकर राशिफल (Capricorn) – धन की कमी महसूस कर सकते हैं। उधार की रकम वापस नहीं मिलने से आप परेशान हो सकते हैं। कानूनी मसलों में उलझने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त होगी। सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।
केतु के प्रभाव एवं उपाय: जन्म कुंडली में केतु की यह स्थिति हो, तो मिलते हैं शुभ फल
कुंभ राशिफल (Aquarius) – आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत की स्थिति अच्छी रहेगी। दैनिक कार्यों को पूरा करने में देर न करें। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको तेल-मसालेदार चीजों के सेवन से दूर रहना चाहिए। परिवार के लोगों से चर्चा कर सकते हैं। छात्रों को लाभ होगा। निजी दफ्तर में काम करने वालों का ट्रांसफर हो सकता है।
मीन राशिफल (Pisces) – आज सकारात्मक रहेंगे, आपको शुभ सूचना मिल सकती है। प्राथमिकता वाले कार्यों को जल्द पूरा कर लें। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। नए प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। वाहन आदि खऱीदने का प्लान बनाएं। यात्रा पर जाएंगे।
Shanivar Upay: शनिवार के दिन करें यह उपाय, बदल सकता है भाग्य, बाधा होगी दूर
कपिला गौ दान करने से बड़े-बड़े पाप होते हैं नष्ट, भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई इसकी महिमा