Aaj Ka Rashifal 14 August 2022 आज का राशिफल 14 अगस्त 2022, Rashifal 14/08/2022, Horoscope Today 14 August 2022 : जानिए आज रविवार 14 अगस्त 2022 को आपका राशिफल क्या कहता है..
आज का राशिफल 14 अगस्त 2022 (Aaj Ka Rashifal 14 August 2022)
मेष राशि- इस राशि के जातकों को आज जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए। कुछ नुकसान हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ वक्त बिता पाएंगे। आज का दिन नौकरीपेशा वालों के लिए अच्छा रहेगा। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। आज किसी न किसी व्यक्ति से दिनभर मुलाकात होगी। खर्च अधिक हो सकता है। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। नए सौदे पूरे कर पाएंगे। जीवनसाथी की मदद से आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
वृष राशि- आज संभलकर रहना होगा। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है, अच्छी चर्चा होगी। विदेश यात्रा को लेकर आ रही समस्या दूर हो सकती है। छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। करियर से जुड़ी समस्या दूर होने से प्रसन्न रहेंगे। आपको मनचाहे व्यंजन का स्वाद लेने का अवसर मिलेगा। किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। गलत कार्यों का समर्थन न करें। आपको धन लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि- स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। इलाज में ज्यादा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अपनी गोपनीय बातों की चर्चा करने से बचें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। खानपान को नियंत्रित रखें। साधु प्रवृत्ति के लोगों से मुलाकात हो सकती है। राजनीतिक लोगों से मेलमिलाप का फायदा मिलेगा। आपकी धन संबंधी दिक्कतें दूर हो सकती है। किसी नए काम की शुरूआत करेंगे। युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है।
चाणक्य की इन 6 बातों को हमेशा याद रखें, जीवन में हरदम काम आएंगे
कर्क राशि- दंपत्तियो को आज पारिवारिक कार्यों के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा सार्थक रहेगी। मासिक बजट का ध्यान रखें। आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। कारोबार की स्थिति सुधरेगी। छात्र योजना बनाकर पढ़ाई करेंगे। आपका मन धर्म-कर्म में लगेगा। संपत्ति विवाद दूर हो सकते हैं। किसी को अपशब्द न कहें। किसी की गलत जानकारी से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि- आज पारिवारिक कार्यों में उलझे रहेंगे। रूकी हुई रकम वापस मिलने में दिक्कत हो सकती है। व्यवसाय में लाभ होगा। रिश्तेदारों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। मकान की मरम्मत में खर्च होगा। मार्केट प्लेस में किसी से विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। परिवार के सदस्यों से फोन पर बातचीत होगी। बच्चों के साथ वक्त बिताने का प्रयास करेंगे। पत्नी की जरूरतों को पूरा करेंगे। आज आपको यात्रा करने से बचना चाहिए।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक कार्यों को पूरा कर पाएंगे। किसी मित्र की वजह से आपका बड़ा काम पूरा हो सकता है। घर में आयोजन होंगे। सामाजिक लोगों से मुलाकात होगी। सार्वजनिक संगठनों की बैठक में शामिल हो सकते हैं। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। किसी से क्रोध में बात न करें। आपका मन आज एकांत में लगेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
तुला राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। छुट्टी का दिन परिवार के साथ बिता सकते हैं। बारिश के मौसम में सेहत को लेकर लापरवाही न करें। परिजनों के साथ मधुरता रहेगी। आपका मन धर्म-कर्म में लगेगा। बच्चों के साथ टीवी पर मूवी देख सकते हैं। आज किसी मित्र से मुलाकात होगी। सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का स्नेह मिलेगा। यात्रा पर जाने से पहले सभी कागजात जरूर रखें। महिला वर्ग को लाभ होगा।
वृश्चिक राशि- आपका मान-सम्मान होगा। शिक्षा, खेल और कला जगत से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिल सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। संपत्ति विवाद दूर होंगे। अनजान लोगों की वजह से आपका कार्य प्रभावित हो सकता है। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। जोखिम वाले कार्य करते समय लापरवाही न करें। अपने करीबियों के साथ समय बिता सकते हैं। पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाकर रखें।
धनु राशि- आपके कार्यों की सराहना होगी। आपका मन अध्ययन में लगेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से काफी दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। अपने खर्च का ध्यान रखें। वाहन आदि खरीदने का प्लान बना सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी की बातों में आकर अपनों पर संदेह न करें। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। नए काम से लाभ होगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।
मकर राशि- आज आपको सावधान रहना होगा। कोई करीबी आपके खिलाफ बात कर सकता है। तनाव की स्थिति रहेगी। परिवार के किसी सदस्य से बहस हो सकती है। आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। छात्रों को पढ़ाई में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। आपका दिन कुछ उलझन में बीतेगा। यात्रा को टालने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ मंदिर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
कुंभ राशि- किसी कष्ट से मुक्ति मिल सकती है। आपकाे दोस्तों के साथ घूमने का मौका मिलेगा। ठेकेदारी से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। यात्रा पर जाएंगे। आप आज काफी प्रसन्न रहेंगे। जमीन-जायदाद में हिस्सा मिल सकता है। आपकाे संतान की जरूरतों का ध्यान रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लाइफ पार्टनर की तबियत को लेकर परेशान हो सकते हैं। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी।
मीन राशि- यात्रा से लाभ होगा। आपका मन नए काम में लगेगा। धन लाभ होने से उत्साहित रहेंगे। परिवार के लोगों के लिए उपहार खरीद सकते हैं। छुट्टी के दिन मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। कोई आपको गलत राह की ओर प्रवृत्त कर सकता है। गलत संगति से दूर रहें। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले मित्रों से मुलाकात होगी। खानपान का ध्यान रखें। सेहत ठीक रहेगी। (Aaj Ka Rashifal 14 August 2022)
कपिला गौ दान करने से बड़े-बड़े पाप होते हैं नष्ट, भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई इसकी महिमा