Home Desh Aaj Ka Rashifal 14 May 2023: इन जातकों की रकम डूबेगी, जल्दबाजी...

Aaj Ka Rashifal 14 May 2023: इन जातकों की रकम डूबेगी, जल्दबाजी से नुकसान करा बैठेंगे ये राशि वाले

0
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 14 May 2023: आज का दिन कुछ राशि वाले मौजमस्ती में गुजारेंगे। वहीं इन जातकों की रकम डूब सकती है। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार आज वृषभ, सिंह, मकर राशि वालों को लाभ हो सकता है। आइये जानते हैं आज 14 मई 2023 का राशिफल कैसा रहेगा। (Today Horoscope)

मेष राशि 14 मई 2023

मन  पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धन संबंधी स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के लिए गिफ्ट लेंगे। किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। काम बनेंगे। सुख-शांति बने रहेंगे। (आज का राशिफल 14 मई 2023) 

वृषभ राशि 14 मई 2023

संपत्ति की खरीदी से बड़ा लाभ हो सकता है। किसी से शत्रुता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। कारोबार ठीक-ठीक चलेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखल न दें।

मिथुन राशि 14 मई 2023

घूमने की योजना बनेगी। मित्रों के साथ वक्त बिता सकते हैं। लजीज व्यंजनों का आनंद मिलेगा। बौद्धिक काम में सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। जॉब में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है।

कर्क राशि 14 मई 2023

जरूरी काम में रुकावट होगी। आमदनी में कमी होने से परेशान रहेंगे। ज्यादा कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। शोक समाचार मिलने से भावुक रहेंगे। किसी मित्र के व्यवहार के कारण नकारात्मकता बढ़ेगी। बिजनेस से संतुष्टि नहीं रहेगी। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी के गलत व्यवहार न करें। (Aaj Ka Rashifal 14 May 2023)

सिंह राशि 14 मई 2023 

उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े काम की समस्या दूर हो सकती है।  मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। उधार को चुकाएंगे। छात्रों की पढ़ाई में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें।

कन्या राशि 14 मई 2023 

परिजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। बिजनेस को लेकर सतर्क रहें।दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आपकी सामाजिक स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें। वैचारिक मतभेद दूर हो सकते हैं।

कुंडली में क्रूर ग्रह राहु का अशुभ प्रभाव हर जगह कराएगा हानि, बचने के लिए करें ये उपाय

तुला राशि 14 मई 2023

गुस्से पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। बिजनेस को लेकर तनाव कम होगा।आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। आलस्य न करें। किसी को सलाह न दें।

वृश्चिक राशि 14 मई 2023

बड़े खर्च सामने आएंगे। धन की व्यवस्था नहीं होने से समस्या बढ़ेगी। किसी चीज में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। साझेदारों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। आवश्यक कार्य में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नए काम शुरू न करें।

धनु राशि 14 मई 2023 

रकम डूब सकती है, चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आंखों की पीड़ा हो सकती है। लेन-देन सावधानी से करें। किसी को धोखे में न रखें। किसी को सलाह न दें। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस करेंगे। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।

मकर राशि 14 मई 2023

छात्रों को सफलता मिलेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में रूतबा बढ़ेगा। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। कारोबार लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि 14 मई 2023

धार्मिक काम में मन लगेगा। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। अदालती कार्य पूरे होंगे। सफलता मिलेगी।फायदे के अवसर हाथ आएंगे। करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सलाह न दें। जीवनसाथी से मधुरता बढ़ेगी। (आज का राशिफल 14 मई 2023)

मीन राशि 14 मई 2023

पुराना रोग उभरेगा। किसी मित्र के कारण काम में बाधा आएगी।  सेहत पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अनजान लोगों से सतर्क रहें। सामाजिक जिम्मेदारी पूरी करेंगे। कारोबार ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। सोशल मीडिया में सक्रिय रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal 14 May 2023 आज का राशिफल 14 मई 2023, 14 मई 2023 का राशिफल कैसा रहेगा, 14 May 2023 रविवार rashifal, horoscope

Exit mobile version