Thursday, March 23, 2023
HomeAstrologyAaj Ka Rashifal 15 August 2022 : वृष, तुला, कुंभ वालों को...

Aaj Ka Rashifal 15 August 2022 : वृष, तुला, कुंभ वालों को आज जबरदस्त मौका मिलेगा 5 राशि सतर्क रहें

Telegram

Aaj Ka Rashifal 15 August 2022 आज का राशिफल 15 अगस्त 2022, Rashifal 15/08/2022, Horoscope Today 15 August 2022 :  जानिए आज सोमवार 15 अगस्त 2022 को आपका राशिफल क्या कहता है..

आज का राशिफल 15 अगस्त 2022 (Aaj Ka Rashifal 15 August 2022)

मेष राशि- अनजान लोगों से सावधान रहें। आपको आज किसी काम में नुकसान हो सकता है। अपने घर परिवार के लोगों के साथ बहस हो सकती है। सगे संबंधियों से चर्चा होगी। कुसंगति के चक्कर में धन नष्ट कर सकते हैं। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। विद्यार्थियों को लाभ होगा। दिनचर्या में बदलाव करने का प्रयास करें। सेहत सुधरेगी।

 

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी कामयाबी को परिवार के साथ सेलिब्रेट करेंगे। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। आपकी सुख संपत्ति में वृद्धि होगी। तनाव कम होगा। कारोबार को लेकर चल रहा विवाद दूर होगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आप यात्रा पर जा सकते हैं। दंपत्ति अपने कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

 

मिथुन राशि- रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। सामाजिक लोगों से मुलाकात करेंगे। आपके घर मेहमानों का आगमन हो सकता है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। खर्च ज्यादा होने की उम्मीद है। परिवार के बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। व्यवसाय को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

चाणक्य की इन 6 बातों को हमेशा याद रखें, जीवन में हरदम काम आएंगे

कर्क राशि- आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए ठीक रहेगा। रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। सामाजिक रूतबा बढ़ेगा। साहस में वृद्धि होगी। कुसंगति से दूर रहने का प्रयास करें। विद्यार्थियों को लाभ होने की उम्मीद है। किसी भी प्रकार के निर्णय जल्दबाजी में न लगें। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें।

 

सिंह राशि- रिश्तेदारों के साथ कहासुनी हो सकती है। आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। आलस्य ज्यादा रहेगा।आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोचक यात्रा कर सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। बच्चों के साथ टीवी पर मूवी या धारावाहिक देख सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। दोस्तों से मुलाकात होगी।

 

कन्या राशि- किसी की बात से ठेस लग सकती है। आपका मन विचलित रहेगा। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद खबर मिल सकती है। धन की स्थिति ठीक रहेगी। प्राथमिकता वाले कार्यों को समय पर पूरा कर लें। अनजान लोगों की वजह से नुकसान हो सकता है। किसी से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे।

तुला राशि-  आज परिवार के साथ घूमने का मजा ले सकते हैं। सामाजिक काम में शामिल हो सकते हैं। कारोबार को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा। अपनी गोपनीय बात किसी को न बताएं। कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकता है। तनाव रहित महसूस करेंगे। (आज का राशिफल 15 अगस्त 2022)

 

वृश्चिक राशि- आपकी बातों से कोई नाराज हो सकता है। पैतृक मामले उभर सकते हैं। धन संपत्ति को लेकर विवाद होने की संभावना है। परिवार के बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है। सोच समझकर बोलें। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। अधिक काम की वजह से थकान महसूस करेंगे। नौकरी के लिए प्रयास करना होगा।

 

धनु राशि- कोई आपके साथ चालाकी कर सकता है। निजी कंपनी में नौकरी करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। राजनीतिक लोगों को लाभ होगा। पूजापाठ में मन लगेगा। संपत्ति को लेकर चल रही चिंता दूर हो सकती है।

 

मकर राशि- अपने सगे संबंधियों से मुलाकात करेंगे। शुभ सूचना मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आय के स्रोत मिलेंगे। छात्रों को पढ़ाई में लाभ होगा। किसी संकट से जूझ सकते हैं। यात्रा करते समय सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

कुंभ राशि-  आज का दिन अच्छा बीतेगा। धन लाभ होने की संभावना है। किसी की बात से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ मधुरता रहेगी। तनाव कम होगा। दिनचर्या में बदलाव कर पाएंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी खबर मिल सकती है। यात्रा पर जाएंगे। किसी करीबी से मुलाकात होगी।

 

मीन राशि- अज्ञात बाधा से आपके कार्य प्रभावित हो सकते हैं। सार्वजनिक जगह पर कुछ विवाद हो सकता है। नया मकान या जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। कोई आप पर संदेह कर सकता है। सोच समझकर ही फैसले लें। छात्रों को कठिन परिश्रम करना होगा। अनजान लोगों की बात में न आएं।। (Aaj Ka Rashifal 15 August 2022)

कपिला गौ दान करने से बड़े-बड़े पाप होते हैं नष्ट, भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई इसकी महिमा

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular