Aaj Ka Rashifal 15 September 2022, आज का राशिफल 15 सितंबर 2022 :आज आपका राशिफल कैसा रहेगा, जानें गुरुवार 15 सितंबर का राशिफल..
आज का राशिफल 15 सितंबर 2022 (Aaj Ka Rashifal 15 September 2022)
आज का मेष राशिफल 15 सितंबर 2022
अपनी सेहत की ओर ध्यान देना चाहिये। बुखार और सर्दी से पीड़ित हो सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात होने की सम्भावना है। आमदनी में कमी होने के कारण चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के रवाए से तनाव होगा। गलतफहमी संबंधों में दूरियाें की वजह बन सकती है। किसी को गलत जानकारी न दें।
आज का वृषभ राशिफल 15 सितंबर 2022
आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपके रोजमर्रा के कार्य तय समय पर पूरे होंगे। सकारात्मक रहेंगे।जॉब आफर मिल सकते हैं। सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। कारोबार में अच्छे मौके मिल सकते हैं। नया काम शुरू करने की सम्भावना बन रही है। आमदनी बढ़ेगी। बड़ी डील हो सकती है। आपकी सराहना होगी।
आज का मिथुन राशिफल 15 सितंबर 2022
जबरदस्ती कोई आपको परेशान कर सकता है। दफ्तर में सहयोगियों के साथ बहस होगी। ज्यादा काम के चलते सेहत बिगड़ सकती है। बच्चों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपसी लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा न करें। व्यवसाय में प्रयोग करना घातक साबित होगा। गुस्से से हानि होगी।
आज का कर्क राशिफल 15 सितंबर 2022
आज जरूरी जानकारी मिल सकती है। आपको शुभ सूचना मिलने की संभावना है। नए लोगों से आपके सम्पर्क बनेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बना रहेगा। आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। दफ्तर के सभी जरूरी काम समय पर पूरे हो जायेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। सगे संबंधियों से भेंट हो सकती है।
आज का सिंह राशिफल 15 सितंबर 2022
आर्थिक दिक्कत दूर हो सकती है। सामाजिक मामले हल हो सकते हैं। किसी कार्य में आपको नुकसान होने की संभावना है। किसी की गलत सलाह पर अमल करने से हानिकारक परिणाम होंगे। अनुबंध कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अनुशासन में कमी रहेगी।
आज का कन्या राशिफल 15 सितंबर 2022
आज आपके कार्य में विध्न बाधा आ सकती है। किसी के कार्य में दखल न दें। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आलोचना से चिंतित हो सकते हैं। धैर्य के साथ अपनी जिम्मेदारी पूरी करें। सिरदर्द, मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। रिश्ते तय होंगे। यात्रा को टालें।
आज का तुला राशिफल 15 सितंबर 2022
विवादों से दूर रहें। आपका मन पठन पाठन में लगेगा। संचार क्षेत्र में लाभ होगा। चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको आचार-विचार पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यस्थल पर अशान्ति हो सकती है। अनियंत्रित खानपान से गैस और जलन की शिकायत रहेगी। जरूरी काम समय पर पूरा कर लें। (आज का राशिफल 15 सितंबर 2022)
आज का वृश्चिक राशिफल 15 सितंबर 2022
आज आप काफी खुश रहेंगे। आपको मित्रों के साथ बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक कार्यक्रम में होंगे।बचत की प्रवृत्ति को बढ़ावा दें। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। अच्छे जॉब ऑफर मिल सकते हैं। बुजुर्गों का आदर करें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। बच्चों को घुमाने ले जाएंगे।
आज का धनु राशिफल 15 सितंबर 2022
किसी काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। सेहत संबंधी दिक्कत झेलेंगे। धन के लेन-देन में गड़बड़ी हो सकती है। सामाजिक या रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। सैर करने जा सकते हैं। दफ्तर के विवाद शान्त होंगे। परिवार में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा, किसी से विवाद न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
आज का मकर राशिफल 15 सितंबर 2022
व्यवसायी खुश रहेंगे। आपका मन नए काम में लगेगा।आय में वृद्धि होगी। प्रमोशन और ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। दफ्तर में आपकी सराहना होगी। नए संबंध बनेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट न करें। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।
आज का कुंभ राशिफल 15 सितंबर 2022
आर्थिक प्रगति के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबारी कार्य में नुकसान हो सकता है। एसिडिटी बढ़ेगी। अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। मानसिक थकान का होगी। कोई आपको उलझाने की कोशिश करेगा। शत्रु बाधा से कार्य प्रभावित हो सकते हैं। जरूरी सूचना मिलेगी।
आज का मीन राशिफल 15 सितंबर 2022
आपसी संबंधों में मिठास आएगी। किसी की निंदा न करें। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। जीवनसाथी को आप काफी समय देंगे। बिजनेस को लेकर शुभ समाचार मिलेंगे। सत्संग में शामिल हो सकते हैं। परिवार के लोगों से चर्चा करेंगे। अपने मासिक बजट का ध्यान रखे। सुख-शान्ति रहेगी। (Aaj Ka Rashifal 15 September 2022)