Thursday, September 28, 2023
HomeदेशAaj Ka Rashifal 16 April 2023: सिंह, तुला, मीन आज उत्साहित रहेंगे,...

Aaj Ka Rashifal 16 April 2023: सिंह, तुला, मीन आज उत्साहित रहेंगे, मकर की चिंता दूर होगी

Share This

Aaj Ka Rashifal 16 April 2023 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज रविवार का दिन सिंह, तुला, मीन राशि के जातकों के लिए शानदार रहेगा। बेहद  उत्साहित रहेंगे। मकर की किसी बात को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। अपने मित्रों के साथ कुछ राशि वाले घूमने जा सकते हैं। जानें आज 16 अप्रैल 2023 का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि 16 अप्रैल 2023 (Aries)

बिजनेस के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। नया कोई रिश्ता भी बन सकता है। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। मित्रों से उपहार मिलेगा। दोपहर के बाद हर काम में कुछ सतर्कता बरतनी होगी। सरकारी काम अटक सकता है। अधिक मेहनत के बावजूद भी कम फल मिलेगा। इस दौरान धैर्य से काम लेना होगा। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। थकान होने से अस्वस्थता का अहसास होगा।

वृषभ राशि 16 अप्रैल 2023 (Taurus) 

धार्मिक और सामाजिक काम के पीछे धन खर्च होगा। सम्बंधियों और मित्रों के साथ विवाद हो सकता है। वाहन चलाने या नया कोई इलाज शुरू करने में आपको आज सतर्कता रखनी होगी। दोपहर के बाद प्रत्येक काम सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। दफ्तर में आप का प्रभाव बढ़ता हुआ दिखेगा। अफसर आपके काम से खुश रहेंगे। मानसिक शांति छाई रहेगी। चिंता और तनाव दूर होगा। लाइफ पार्टनर के साथ मधुरता बढ़ेगी।

मिथुन राशि 16 अप्रैल 2023 (Gemini)

आज धार्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। बिजनेस के लिए वातावरण अनुकूल रहेगा। आपके हर काम आसानी से पूरे हो सकेंगे। नौकरी में कोई नया टारगेट आपको मिल सकता है। जीवन में भी आनंद बढ़ जाएगा। दोपहर बाद किसी बात की चिंता से नकारात्मक विचार आ सकते हैं। इससे हताशा भी बढ़ सकती है। शेयर बाजार में पूंजी निवेश कर सकते हैं। सेहत की दृष्टि से समय अच्छा है। कार्यस्थल पर लापरवाही से बचें।

कर्क राशि 16 अप्रैल 2023 (Cancer)

आज सेहत अच्छा बना रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लिए बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। दोपहर के बाद स्थिति अनुकूल रहेगी। मन की दुविधा का निराकरण हो जाएगा। स्वस्थ रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों की आज अफसर प्रशंसा करेंगे। प्रेम जीवन में संतुष्टि का भाव रहेगा।

सिंह राशि 16 अप्रैल 2023 (Leo)

आज का दिन बिजनेस के लिए अनुकूल है। घरेलू जीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण हो सकेगा। स्थायी संपत्ति से जुड़े काम में आपको सफलता मिल सकती है। परिजनों के साथ संबंधों में प्रेम बना रहेगा। दोपहर के बाद काम पूरे नहीं होने से आप चिंतित हो सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से चिंता में रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त होगा। परिजनों के साथ मतभेद हो सकता है। धन हानि हो सकती है।

कन्या राशि 16 अप्रैल 2023 (Virgo)

आज का दिन आप के लिए शानदार रहेगा। स्थायी संपत्ति के मामले में आपको ध्यान रखना होगा। पिता के सेहत की चिंता रह सकती है। परिवार में तकरार न हो, इसका ध्यान रखें। शाम के बाद आप बेहतर अनुभव करेंगे। आप में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी, इससे आप अपना टारगेट पूरा कर पाएंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। आज अविवाहितों का रिश्ता पक्का होने की संभावना बन रही है।

तुला राशि 16 अप्रैल 2023 (Libra)

आभूषण की खरीदी आज आपके लिए सुखद रहेगी। कला के प्रति आप की रुचि बढ़ेगी। बिजनेस में कोई कठिन काम होने से आपके मन में उल्लास रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। जीवनसाथी के साथ चल रहा कोई पुराना विवाद दूर हो सकेगा। दाम्पत्य जीवन में संतुष्टि रहेगी। आपके लिए समय लाभ का बना हुआ है। छात्रों को भी पढ़ाई में लाभ होगा।

वृश्चिक राशि 16 अप्रैल 2023 (Scorpio)

कारोबार को बढ़ाने के लिए आप आज प्रयास शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में भागीदारी के काम से लाभ प्राप्त होगा। धन लाभ के प्रबल योग है। ब्याज और दलाली से लाभ होगा।आदमनी होने से आर्थिक कष्ट दूर हो जाएगा। अच्छे वस्त्र और अच्छे भोजन से मन खुश रहेगा। सैर सपाटे का प्लान बन सकता है। आज नौकरी में भी आपको फायदा हो सकता है। छात्रों के लिए समय अच्छा है।

धनु राशि 16 अप्रैल 2023 (Sagittarius)

आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से खुश रहेंगे। मित्रों का साथ मिलने से आनंद दोगुना हो जाएगा। दोपहर के बाद किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। इस समय आप काम को बोझ समझेंगे। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। क्रोध पर संयम रखें। वाणी उग्र न हो जाएं इसका ध्यान रखें। नए काम की शुरूआत करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद ना हो, यह ध्यान रखें।

मकर राशि 16 अप्रैल 2023 (Capricorn)

बोलचाल में आज विशेष ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने पर हल्का महसूस करेंगे। अनैतिक काम विपत्ति में डाल सकते हैं। संभव हो तो उनसे दूर रहें। आकस्मिक प्रवास का योग बनेगा। दोपहर के बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोई पुरानी चिंता दूर हो सकती है। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में आपकी विशेष रुचि रहेगी। बिजनेस में विकास के लिए नई योजनाएं अमल में आएगी। किसी करीबी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।

कुंभ राशि 16 अप्रैल 2023 (Aquarius)

आज बिजनेस में कुछ नया प्लान करने का प्रयास करेंगे। साझेदारी के काम में आपको ध्यान रखना होगा। आलस्य और चिंता रहेगी। सेहत के प्रति ध्यान रखें। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। आग और पानी वाली जगहों में न जाएं। लेन-देन के मामलों में लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन की सूचना मिल सकती है। संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी।

मीन राशि 16 अप्रैल 2023 (Pisces)

किसी यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा है। बिजनेस से सम्बंधित कामों में लाभदायी शुरुआत रहेगी। घर में शुभ कार्यों का आयोजन होगा। शेयर-सट्टे से दूर रहें। जीवनसाथी के सेहत को लेकर चिंता रहेगी। परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा। आपको लाभ प्राप्त होगा। आज निवेश को लेकर भी कोई फैसला आप कर सकते हैं। सेहत की दृष्टि से दिन अच्छा है।

आज का राशिफल 16 अप्रैल 2023, Aaj Ka Rashifal 16 April 2023,  Horoscope Today 16 April 2023


Share This
RELATED ARTICLES

Most Popular