Thursday, February 6, 2025
HomeAstrologyAaj Ka Rashifal 16 January 2025: गुरु की कृपा से इन राशियों...

Aaj Ka Rashifal 16 January 2025: गुरु की कृपा से इन राशियों के दुख दूर होंगे, मान-सम्मान के साथ धन संपत्ति मिलेगी

WhatsApp Group Join Now

Aaj Ka Rashifal 16 January 2025 in Hindi, आज का राशिफल 16 जनवरी 2025 : आज गुरुवार का राशिफल मेष से मीन तक 12 राशि वालों का दिन कैसा रहेगा। पढ़ें 16 जनवरी 2025 का राशिफल।

मेष राशि (Aries Horoscope) आज काम की क्वालिटी पर ध्यान दें। अफसर आपसे अचानक किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर जानकारी ले सकते हैं। विवाहेतर सम्बन्धों से बचें, अन्यथा प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। बच्चों के साथ समय बिताएं। अपनी इच्छा को न थोपें। शत्रुओं के निशाने पर आ सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope) आज कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या, जलन करेंगे। अधिकारी वर्ग का विश्वास आपके ऊपर बढ़ेगा। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण रहेगा। प्रेम संबंध अनुकूल रहेगा। धन संपत्ति मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) आज वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बेहतरीन रहेगा। मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। किसी आवश्यक कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार में तरक्की होने से उत्साहित होंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आज मित्रों के साथ कुछ परेशानी हो सकती है। पैरों में दर्द और थकान की स्थिति होगी। पैतृक सम्पत्ति के मामले सुलझने की सम्भावना हैं। आपके काम की गति धीमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपका सहयोग कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर प्रसन्न नहीं रहेंगे।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज किसी का में नुकसान होने की आशंका है। अपने काम की गुणवत्ता का ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक रहेंगे। खर्च में सन्तुलन बनाकर रखें। गैस-अपच की शिकायत हो सकती है। मन में अज्ञात भय पैदा हो सकता है।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज करीबी लोग ही आपका विरोध कर सकते हैं। दफ्तर में आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। क्रोध के कारण वैवाहिक सम्बन्धों में कड़वाहट आ सकती है। पूर्व की नकारात्मक बातें आपके वर्तमान पर हावी हो सकती हैं। आज अच्छे और शान्तचित्त लोगों के साथ वक्त बितायें।

यह भी पढ़ें – Saptahik Rashifal: मेष, सिंह सहित ये राशि वाले रहेंगे लकी, इस सप्ताह मकर वालों की टेंशन बढ़ेगी, जानें साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जनवरी 2025

तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज शुभ काम पर आप धन खर्च करेंगे। आपकी मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। सभी काम आराम से समय पर हो जायेंगे। ज्यादा सोच-विचार में समय बर्बाद न करें। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। आपकी सेहत भी काफी अच्छी रहेगी। आपके दुख दूर होंगे।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आज नया शुरू करने का प्रयास करेंगे। उलझे हुये मामलों को पक्ष में कर लेंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ गम्भीर मुद्दों पर विचार कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्त्व से लोग आकर्षित रहेंगे। दफ्तर में पसंदीदा जगह पर स्थानान्तरण हो सकता है। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहने वाला है।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। छात्रों के दिन बहुत ही अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। शांतिपूर्वक लिये गये निर्णयों से लाभ मिलेगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। घर के बड़ों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज किसी करीबी से विश्वासघात हो सकता है। घमंडी प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। सिरदर्द और तनाव के कारण दिन खराब हो सकता है। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। इसीलिये आपको अपना व्यवहार नम्र रखना चाहिये। बजट की कमी के वहज से काम तय समय पर पूरे नहीं होंगे।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आज परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। नया कारोबार शुरू करने के लिये दिन सुखद है। घर में साज-सजावट करेंगे। आय के नये स्रोत मिलेंगे। परिजनों के साथ घूमने के लिये जा सकते हैं। प्रपोज करने के लिये बहुत अच्छा दिन है।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। व्यापार में काफी अच्छा लाभ मिलेगा। मित्रों की सलाह आज आपके काम आयेगी। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। सरकारी नौकरी वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं।

Visit – Wikipedia

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular