मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

आज का राशिफल 16 मई 2024 : तुला को मिलेगा भाग्य का साथ, वृश्चिक इस काम को लेकर किसी पर भरोसा न करें

On: May 15, 2024
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal
---Advertisement---

आज का राशिफल 16 मई 2024 | Aaj Ka Rashifal 16 May 2024 in Hindi : जानें आज गुरुवार का राशिफल मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा, यहां जानें।

आज का राशिफल 16 मई 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) आज जीवनशैली पर पर्याप्त धन खर्च करेंगे। मित्रों के साथ बहसबाजी से आपका मन व्यथित हो सकता है। व्यापार को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको राजनीति का सामना करना पड़ेगा। अपने शत्रुओं गतिविधियों को लेकर गम्भीरता रखें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) आज स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। अपनी कमियों से सीखने का प्रयास करें। पुरानी उधारी चुकाने का दबाव रहेगा। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। मित्रों के लिये उपहार खरीद सकते हैं। तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आज धर्म-कर्म में आपकी रुचि और बढ़ेगी। धन को लेकर उलझे मामले सुलझ सकते हैं। जॉब में बदलाव करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। दूसरों की मदद करने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आज की दिनचर्या काफी अस्त-व्यस्त हो सकती है। परिजनों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। धन से जुड़े मामलों में हानि हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में उत्तम लाभ मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर मन में कुछ शंका न होने दें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) कुटिल लोगों से स्वयं को दूर रखें। कार्यक्षेत्र की परेशानियों का हल ढूँढ सकते हैं। नयी योजना बनाने के लिये समय उत्तम है। फर्जी फोन कॉल्स से आप सावधान रहें। कड़वी भाषा का प्रयोग न करें। दूसरे लोगों पर ज्यादा निर्भरता रखना ठीक नहीं है।

मासिक राशिफल मई 2024 | Monthly Horoscope May 2024

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आपकी आलोचना हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। सिरदर्द और थकान जैसी स्थिति बन सकती है। जॉब को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ कठिनाई होगी। सामान खरीदते समय बजट का ध्यान अवश्य रखें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। सन्तान को लेकर समस्या दूर होगी। भाग्य का साथ मिलने से महत्वपूर्ण मौके मिल सकते हैं। निवेश के मामले में आज दिन बहुत शुभ है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) धन के मामले में किसी पर भरोसा न करें। व्यापार में नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। आज मित्रो के साथ अच्छा समय बिताययेंगे। आईटी और बैंक से जुड़े लोगों को करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नया कारोबार शुरू करने में सफलता मिलेगी।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) किसी जरूरी विषय पर परिवार के लोगों से विचार विमर्श करेंगे। विरोधी पक्ष आपके प्रति परेशानी खड़ी कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ तीखी बहस हो सकती है। मन में किसी के प्रति बैर भाव न रखें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है। आलस्य में आपका समय बर्बाद हो सकता है। बुरी संगति से स्वयं को दूर रखें। रहस्यात्मक विषयों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। विवाह सम्बन्धित चर्चाओं के लिये शुभ दिन नहीं है।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) किसी रुके हुये मामले का समाधान होगा। छात्र करियर को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। आपके पारिवारिक खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी से कड़वी बातें करने से आपको परेशानी हो सकती है। कई नये विषयों की तरफ झुकाव बढ़ सकता है।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) सामाजिक कार्यों में आप सक्रिय रहेंगे। चिकित्सा कार्य से जुड़े लोगों को कुछ कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में सहयोगियों के साथ विश्वास में कमी की भावना उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी को विशेष समय अवश्य दें।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Exit mobile version