आज का राशिफल 16 अक्टूबर 2025: ये राशि वाले आज धन उधार न दें, इनका दिन तनाव भरा रहेगा

आज का राशिफल 16 अक्टूबर 2025, Aaj Ka Rashifal 16 October 2025 : आज गुरुवार का दिन मेष सहित इन राशियों के लिए कुछ तनाव भरा हो सकता है। परिजन नाराज हो सकता है। ये

Written by: Admin

Published on: October 15, 2025

आज का राशिफल 16 अक्टूबर 2025, Aaj Ka Rashifal 16 October 2025 : आज गुरुवार का दिन मेष सहित इन राशियों के लिए कुछ तनाव भरा हो सकता है। परिजन नाराज हो सकता है। ये राशि वाले आज किसी को उधार न दें। जानिए कैसा रहेगा आज का राशिफल।

आज का राशिफल 16 अक्टूबर 2025

मेष राशि (Aries Horoscope) : आज आप कुछ नए काम में प्रवृत्त हो सकते हैं। अपने सहयोगियों के प्रदर्शन से ज्यादा सन्तुष्ट नहीं रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपना काम अच्छी तरह से करेंगे। कर्मचारियों के ऊपर आप नाराज हो सकते हैं, लेकिन किसी से खराब न करें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope) : आज परिजन के ऊपर नाराज हो सकते हैं। परिस्थितियाँ आपके आशानुकूल प्रतीत नहीं हो रही हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर कुछ तनाव में हो सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आप अपनी परिस्थितियों में कुछ बदलाव की अपेक्षा कर रहे हैं। कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) : आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। सन्तान को लेकर चिन्ता हो सकती है। आज आप जरूरी कार्यों में कुछ देरी कर सकते हैं, जिससे आशानुरूप परिणाम मिलने में समय लग सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope) : आज कारोबार में बदलाव की योजना बना सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। दूसरे शहरों में रहने वाले परिजनों से बात हो सकती है। यात्रा कर सकते हैं। आप चिंतन में काफी समय बिता सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Horoscope ): आज आप उदास रहेंगे। तल्ख भाषा का प्रयोग करने से आपके करीबी आपसे नाराज हो सकते हैं। पेट में दर्द की शिकायत रहेगी। नशे से दूर रहें। अनावश्यक बात बिल्कुल न करें। माता के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। धन किसी को उधार न दें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope) : आज काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यशैली में बदलाव करने से आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र मेंवर्चस्व बढ़ेगा। आप समय अनुसार बुद्धिमत्ता पूर्ण निर्णय लेंगे। आईटी और सॉफ्टवेयर क्षेत्र के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra Horoscope): आज मन में अजीबो-गरीब विचार आएंगे। आपको मानसिक स्थिति स्थिर रखने की आवश्यकता है। यात्रा को लेकर योजना बन सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों में आप व्यस्त रहेंगे। दूसरों के ऊपर ज्यादा निर्भरता न रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) : आज आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। अधिकारी वर्ग के लोग परामर्श ले सकते हैं। आपको आज किसी मित्र से बात करेंगे। सेहत को लेकर दिक्कत होगी। जरूरी काम आज छूट भी सकते हैं। दिखावा करने से आपको बचना चाहिये।

यह भी पढ़ें – अक्टूबर 2025 मासिक राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा महीना?

धनु राशि (Sagittarius Horoscope): आज चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको एक कठिन काम सौंपा जा सकता है, किन्तु आप उसे अच्छी तरह से पूरा कर पायेंगे। आपमें काम को लेकर उत्साह रहेगा। आपसे कई लोग प्रभावित रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn Horoscope) :आज व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपको सही परिणाम नहीं मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में उलझन हो सकती है। इसीलिये आपको काफी संयम और धैर्य का परिचय देना होगा। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। लम्बी दूरी की यात्रा को टालें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope): आज विरोधियों से काफी सावधान रहें। अशान्त रहेंगे। शंका के कारण आपके मित्र नाराज हो सकते हैं। क्रोधी व्यवहार का आपके व्यवसाय पर भी असर पड़ सकता है। आज नये कार्यों की शुरुआत न करें, अपने पुराने कार्यों पर ही ध्यान दें।

मीन राशि (Pisces Horoscope): आज आप परिजनों को समय देंगे। जीवनसाथी को गिफ्ट दे सकते हैं। सहकर्मी आपसे काफी अच्छा व्यवहार करेंगे। आप कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।

Previous

एक्सीडेंट में स्कूटी सवार घायल

Next

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश, ऑनलाइन आवेदन तिथि 3 दिन बढ़ाई गई