Tuesday, April 16, 2024
HomeDeshये राशि वाले शानदार उपलब्धि हासिल करेंगे, इन जातकों को सावधान रहना...

ये राशि वाले शानदार उपलब्धि हासिल करेंगे, इन जातकों को सावधान रहना होगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 May 2023: ज्योतिष के अनुसार 17 मई 2023, बुधवार का दिन विशेष रहेगा। कुछ राशि वालों को आज खुशखबरी सुनने को मिलेगा। वहीं कई लोगों को जोखिम लेने बचना होगा। सावधान रहने से काम आसान हो जाएंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशिफल 17 मई 2023

आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी लेकिन बाद में अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सरकारी जॉब में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या चल रही है तो उसमें भी आज तो पहले से सुधार होगा। (आज का राशिफल 17 मई 2023) 

वृषभ राशिफल 17 मई 2023

आज का‌ दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज किसी कार्य के पूरा ना होने से समस्या होगी। आज आपको भाई बहनों से मिलजुल कर अपनी समझ से कैरियर को लेकर चल रही समस्याओं को सुलझाने का मौका मिलेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा के लिए आज आप अपने किसी मित्र से सलाह मशवरा कर सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर आज आप परिवार के किसी सदस्य के कैरियर को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल 17 मई 2023

आपको आज अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा। आज आपको आपके निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों से आज आप कोई महत्वपूर्ण बात पर बातचीत कर सकते हैं। बुजुर्गों को आज किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

कर्क राशिफल 17 मई 2023

बिजनेस के मामले में दिन कमजोर रहने वाला है, लेकिन बाद में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान से आज आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परिवार में यदि आप किसी सदस्य को कोई सलाह देंगे तो वो उस पर अमल अवश्य करेंगे। किसी संपत्ति को खऱीदते समय पर सही पहलुओं को ठीक से सोच समझ लें, उसके बाद ही सौदा करें।  (Aaj Ka Rashifal 17 May 2023)

सिंह राशिफल 17 मई 2023 

किसी करीबी से अनबन चल रही थी, तो बातचीत के जरिए समाप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपुर  मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आपने किसी सरकारी जॉब की परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आपकी किसी पुरानी गलती का खुलासा सकता है, जिसके बाद परिवार के सदस्य आपसे नाराज रहेंगे।

कन्या राशिफल 17 मई 2023 

एक साथ कई कार्य हाथ लगने से आप परेशान रहेंगे। कार्य क्षेत्र में  आप अच्छे कामों से अफसरों को प्रसन्न करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी, लेकिन जीवनसाथी  के साथ मिलकर आप भविष्य की कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। सरकारी जॉब में कार्यरत लोगों को  पदोन्नति मिल सकता है, जिससे उन्हें ट्रांसफर पर जाना पड़ सकता है।

कुंडली में क्रूर ग्रह राहु का अशुभ प्रभाव हर जगह कराएगा हानि, बचने के लिए करें ये उपाय

तुला राशिफल 17 मई 2023

संपत्ति को खरीदने की ख्वाहिश पूरी होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जहां अपने कीमती सामानों की सुरक्षा जरूर करें, नहीं तो उनके खोने का भय सता रहा है। माता जी से आज आपको अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। संतान की ओर आप विशेष ध्यान दें।

वृश्चिक राशिफल 17 मई 2023

दिन की शुरुआत कमजोर रहेगी। आपको अपनी मातापिता से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे खफा हो सकते हैं। यदि आपकी कोई वस्तु पहले खो गयी थी, तो वह आज मिलेगी।  संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। छोटे बच्चे आज आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशिफल 17 मई 2023 

फील्ड में सतर्कता बरतनी होगी, तभी वह पूरे हो पाएंगे। जोखिम न लें । आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करते रहेंगे, जिनसे आपको बचने की पूरी कोशिश करनी होगी। छात्रों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो उसे उधार लेने से बचे ।

मकर राशिफल 17 मई 2023

आज दिन खुशियां लेकर आएगा।।  आप अपने घर आज किसी पूजा पाठ व भजन-कीर्तन आदि का आयोजन भी करा सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी से अपने मन की बातें शेयर न करें। कोई आपकी सरलता का फायदा उठा सकता है।

कुंभ राशिफल 17 मई 2023

आज दिन नाम कमाने का मौका मिलेगा। किसी से गोपनीय बात न करें। सार्वजनिक जीवन में सोच समझकर बयान दें। बड़ा पद मिल सकता है। कारोबार में लाभ ने की संभावना है। परिवार के लोगों की अनदेखी न करें। शादी को लेकर चर्चा चलेगी। (आज का राशिफल 17 मई 2023)

मीन राशिफल 17 मई 2023

दिक्कतों को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण  उनका किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिसे देख कर आपको खुशी होगी। दफ्तर में आज आपकी अपने बॉस से कुछ कहासुनी हो सकती हैं। आप आज अपने मन में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे।

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular