Aaj Ka Rashifal 2 October 2022, आज का राशिफल 2 अक्टूबर 2022 : आज रविवार को कुछ राशियों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कार्य अटकने की संभावना है। इन राशियों की सेहत को लेकर चल रही दिक्कत दूर हो सकती है। सराफा व्यापारियों को कुछ हानि हो सकती है …आइये जानते हैं आज Sunday 2 October 2022 का आज का राशिफल क्या कहता है (Today Horoscope)।
आज का राशिफल 2 अक्टूबर 2022 (Aaj Ka Rashifal 2 October 2022)
मेष राशि
आज किसी के साथ विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं है। बुरे लोगों की संगत के चलते आपका दिन तनावपूर्ण रहेगा। निराशा हावी रहेगी।धन कमी के कारण आपके काम में बाधा आएगी। सराफा व्यापारियों को हानि हो सकती है।
वृषभ राशि
वैवाहिक जीवन में प्रेम रहेगा। दान-पुण्य करेंगे। पारिवारिक कार्यों में धन खर्च करना पड़ेगा। आज आप नया काम शुरू करने का प्रयास करेंगे। मन में शांति रहेगी। भविष्य को लेकर फैसले ले सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि
सकारात्मक रहेंगे। सोच-समझकर बातचीत करें। अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल न करें। किसी से अनबन हो सकती है। किसी करीबी के साथ विवाद हो सकता। कोई आपके कम में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। छात्रों को लाभ होगा।
कर्क राशि
निजी क्षेत्र में काम करने वाले अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नया काम शुरू करने के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सोचे हुए काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। प्रेम संबंध को लेकर हताशा के भाव रहेंगे।
सिंह राशि
आपकी खरी-खरी बात से किसी को ठेस लगेगी। अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक सुख-शान्ति पर गलत असर पड़ सकता है। मित्रों के साथ आज समय बिता सकते हैं। जमीन कारोबार में प्रगति होगी। करियर में उन्नति होगी।
कन्या राशि
परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगा। धन संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। आज सेहत को लेकर दिक्कत में आ सकते हैं।कारोबार में आप नया प्रयोग करेंगे। मित्रों से मुलाकात कर सकते हैं। दंपत्ति खुश रहेंगे।
तुला राशि
राजनीति से जुड़े लोग सोच समझकर बोलें। किसी मित्र की मदद से आपको लाभ होगा।तनाव कम होगा। सामाजिक संस्थाओं के काम में हिस्सा लेंगे। घूमने जाने का प्लान बनायेंगे, पिकनिक का मजा उठाएंगे। धार्मिक कार्यों में संलग्न रहेंगे। मानसिक शांति मिलेगी। (Rashifal 2 October 2022)
वृश्चिक राशि
पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। व्यवसाय में अच्छा खासा लाभ होगा। करियर आगे बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। विदेश में रहने वाले परिजनों से मिलकर भावुक रहेंगे। किसी के काम में दखलंदाजी न करें। सोच विचारकर बोलें।
धनु राशि
लेनदेन को लेकर सावधान रहें। समय बर्बाद न करें। धन की कमी हो सकती है। जरूरी कागजात गुम हो सकती है। यात्रा को टालने का प्रयास करें। अपने उच्च सिद्धांतों से समझौता न करें। किसी की मदद कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर की तबियत बिगड़ सकती है।
मकर राशि
छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने काम आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक आयोजन हो सकते हैं। नौकरी में आपको पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आज के दिन का आनन्द उठायेंगे। जरूरत के अनुसार ही खर्च करें। कुछ तनाव हो सकता है।
कुंभ राशि
विवादित मुद्दे हल होंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। परीक्षा परिणाम अच्छे रहने से छात्र उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। शिक्षा में अधिक धन खर्च होगा।
मीन राशि
आपकी प्रशंसा होगी। धर्म-कर्म में रुचि ले सकते हैं, मंदिर देवालय दर्शन के लिए जाएंगे। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अपनी आदत में सुधार लाएं। (आज का राशिफल 2 अक्टूबर 2022)