Rashifal 21 December 2024 : आज शनिवार को मीन राशि वालों को शत्रुओं से सावधान रहना होगा। वहीं सिंह कुंभ को लाभ होने की संभावना है। आइए यहां जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। साथ ही इस लेख के अंत में सुनिए एक मनमोहक और आत्मिक शांति प्रदान करने वाला भजन!!, आपका दिन शुभ हो!! (Horoscope Today 21 December 2024)
Mesh Rashifal 21 December 2024
मेष राशि को आज कुछ लोग परेशान कर सकते हैं। ज्यादा चिन्ता न करें। आज आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिये। वैवाहिक रिलेशनशिप को लेकर टेंशन में रहेंगे। करियर की परेशानी दूर हो सकती है। कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिलेगी।
Vrishabh Rashifal 21 December 2024
वृषभ राशि के जातक आज धार्मिक कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। सहकर्मियों की गतिविधियों को लेकर सावधान रहना होगा। कारोबार में वरिष्ठ लोगों की सलाह की अवज्ञा न करें। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर बेहतर प्रदर्शन का दबाव रहेगा। अपने साथियों के साथ घूमने जा सकते हैं।
Mithun Rashifal 21 December 2024
मिथुन राशि जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। धन-सम्पत्ति के मामलों में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। व्यापार में अपने सम्पर्कों का बेहतरीन उपयोग करेंगे। अच्छे लोगों की संगत से लाभ होगा. आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। अटके हुये कार्यों को पूरा करेंगे। नई नौकरी के लिए प्रयास कर सकते हैं।
Kark Rashifal 21 December 2024
कर्क राशि मन में किसी के सहयोग और परोपकार की भावना रहेगी। रिश्तों को लेकर दिक्कत रहेगी। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। भौतिक भोग-विलासों का आनन्द लेंगे। अपने कार्यों के लिये किसी अन्य पर निर्भर न रहें। विदेश यात्रों को लेकर सतर्कता रखनी चाहिये। घर में विवाद हो सकता है।
Singh Rashifal 21 December 2024
सिंह राशि कारोबारी वर्ग के लोगों को अच्छा खासा लाभ होगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। पौष्टिक आहार का सेवन करें। दोस्तों के बीच आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। किसी करीबी से मुलाकात होगी।
यह भी पढ़ें- Saptahik Rashifal: ये हैं इस सप्ताह की लकी राशियां, पढ़ें 16 दिसंबर से 22 दिसंबर 2024 का साप्ताहिक राशिफल
Kanya Rashifal 21 December 2024
कन्या राशि के विवाहयोग्य जातकों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। अपने लक्ष्यों से भ्रमित हो सकते हैं। गलत लोगों की संगत से हानि होगी। कामुक विचारों पर नियंत्रण रखें। इसके कारण आपका मन विचलित रहेगा। किसी से बहसबाजी न करें। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।
Tula Rashifal 21 December 2024
तुला राशि के जातक अगर नया व्यापार शुरू करने के लिये आप योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों से सलाह ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।पठन पाठन में आप रुचि लेंगे। जॉब में बदलाव करने का विचार बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में आय बढ़ सकती है।
Vrishchik Rashifal 21 December 2024
वृश्चिक राशि का दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आज आप किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। जॉब में प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। छोटी-छोटी बातों को आप काफी गम्भीरता से लेंगे। नौकरी मिल सकती है। मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
Dhanu Rashifal 21 December 2024
धनु राशि वालों को रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है। संतान के साथ समय बिताकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। नया मकान खरीदने के लिए प्लान बनाएंगे। धार्मिक यात्रा का आनन्द ले सकते हैं। अफसर आपसे सवाल-जवाब कर सकते हैं। व्यर्थ समय न गंवाएं।
Makar Rashifal 21 December 2024
मकर राशि के जातकों को नुकसान हो सकता है। किसी की भावना का अनादर न करें। बात-बात में चिड़चिड़ापन नुकसान दायक हो सकता है। उच्च रक्तचाप के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। कमजोरी की वजह से पैर में दर्द की शिकायत होगी। खानपान का तरीका बदलें।
Kumbh Rashifal 21 December 2024
कुंभ राशि का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ समय बीतेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। तनावमुक्त महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। जोखिम वाले कार्य न करें। करियर को लेकर चल रही चिंता दूर होगी।
Meen Rashifal 21 December 2024
मीन राशि शत्रु पक्ष से सतर्क रहना चाहिये। ऑफिस में आपको कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपको कोई बड़ा निर्णय अचानक लेना पड़ सकता है। धन प्राप्ति के नये स्रोत मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। किसी को सलाह न दें।
यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल दिसंबर 2024: इस महीने कई राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल, सावधान रहें, इन्हें मिलेगी सफलता