Aaj Ka Rashifal 21 September 2022, आज का राशिफल 21 सितंबर 2022 : आज बुधवार को भगवान गणेश की कृपा इन राशियों पर होगी। किस्मत खुलेगी। पूर्व के विवाद दूर हो सकते हैं। जरूरी काम पूरे कर पाएं अधिक जानें के लिए पढ़ें Today Horocope..
आज का राशिफल 21 सितंबर 2022 (Aaj Ka Rashifal 21 September 2022)
मेष राशि
आज मेष राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। संपत्ति विवाद को लेकर फैसला आ सकता है। आपको नए स्रोतों से लाभ होगा। लाटरी, सट्टा से दूर रहें।
वृषभ राशि
आज का दिन संघर्ष में बीतेगा। अपने कार्य पूरे करने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। शारीरिक कष्ट शुरू हो सकता है। विद्यार्थियों को फायदा होगा। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों काे आज अच्छी खबर मिलेगी। भाग्य खुलेगा। जरूरी कार्य के लिए यात्रा करेंगे। दंपत्ति घूमने जा सकते हैं। पुराने मामले हल होने से प्रसन्न रहेंगे। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी।
कर्क राशि
वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। किसी संकट से मुक्ति मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य को सेहत संबंधी दिक्कत होने की संभावना है।
सिंह राशि
सिंह वालों को आज शत्रुओं से अलर्ट रहना होगा। किसी काम में नुकसान हो सकता है। किसी को सलाह न दें। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। दंपत्तियों के बीच गलतफहमी की स्थिति पैदा हो सकती है।
कन्या राशि
सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। आपका भाग्य बुलंदी पर रहेगी। नए लोगों से मुलाकात सार्थक रहेगी। प्रमोशन की सूचना मिलेगी। किसी को अपनी गुप्त बात न बताएं। आपकी आर्थिक कठिनाई दूर हो सकती है।
तुला राशि
राजनीतिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाएंगे। जोखिम न लें। नए स्रोत से धन लाभ होगा। पारिवारिक लोगों से मुलाकात हो सकती है। (आज का राशिफल 21 सितंबर 2022)
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज काफी अलर्ट रहना होगा। कोई मित्र आपको उकसा सकता है। गलत फैसले न लें। पारिवारिक विवाद से चिंता रहेगा। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी।
धनु राशि
अनजान लोगों की वजह से कुछ कष्ट होगा। आपको दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। युवाओं को करियर संबंधी सूचना मिल सकती है। आपकाे जीवनसाथी से जरूरी बात पता चलेगी। विवाद दूर होंगे।
मकर राशि
पारिवारिक कार्यक्रम के लिए बुलावा आ सकता है। आपका मन आज किसी काम में नहीं लगेगा। बच्चों के साथ मौजमस्ती करेंगे। दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। सावधानी से खर्च करें।
कुंभ राशि
आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। जरूरी कामों को समय पर पूरा कर लें। बिजनेस टूर पर जा सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वाले आज अलर्ट रहें। जोखिम लेने से बचें। गैरजरूरी कार्यों में खर्च हो सकता है। दिन की शुरूआत में किसी से अनबन हो सकती है। सत्संग में जा सकते हैं। अपनी गोपनीय बात किसी को न बताएं । (Aaj Ka Rashifal 21 September 2022)