Monday, May 29, 2023

वृषभ, मीन, कर्क की चिंता दूर होगी, मकर दुविधा में रहेंगे, कुंभ का काम टलेगा, जानिए आज 23 अप्रैल 2023 का राशिफल

More articles

Aaj Ka Rashifal 23 April 2023 : आज का दिन वृषभ, कर्क, मीन राशि के जातकों के लिए शानदार रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। बड़ी चिंता दूर होगी। वहीं मकर के जातक किसी बात को लेकर दुविधा में रहेंगे। कुंभ का काम टलने से समस्या बढ़ सकती है। जानिए आज 23 अप्रैल 2023 को मेष से मीन तक का राशिफल कैसा रहेगा (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि 23 अप्रैल 2023 (Aries)

आज ज्यादा धन खर्च हो सकता है, इसलिए संभलकर निर्णय लें।शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। किसी के साथ आर्थिक व्यवहार करते समय काफी सतर्कता बरतें। सामान्य बातचीत वाद-विवाद में परिवर्तित न हो जाएं, इसका ध्यान रखें। आपकी वाणी से मित्रों या पारिवारिक सदस्यों का मन दुःखी हो सकता है। सेहत खराब होने की आशंका होने के कारण खान-पान का ध्यान रखें। संक्षेप में कहा जाए तो आज का दिन मध्यम रहेगा।

वृषभ राशि 23 अप्रैल 2023 (Taurus) 

आज का दिन आपके लिए शुभफलदायक होगा। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखर उठेगी। मन दुविधा से मुक्त होने के कारण आप हिम्मत से काम कर सकेंगे और उत्तरदायित्वों का अच्छी तरह निर्वाह कर सकेंगे। आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। मौज-शौक की वस्तुएं और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। बड़ी चिंता दूर होगी।

मिथुन राशि 23 अप्रैल 2023 (Gemini)

आज अस्वस्थता और मानसिक बेचैनी रहेगी, इस कारण आपको वाणी और व्यवहार में सतर्कता बरतने की जरूरत है। नेत्रों का दर्द होने की भी संभावना है। परिवार के सदस्यों या सगे- संबंधियों के साथ विवाद हो सकता है। आपकी बातचीत या व्यवहार के कारण गलतफहमी खड़ी हो सकती है। दुर्घटना से बचें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने से चिंता बढ़ेगी। व्यर्थ के कार्यों में शक्ति खर्च होगी। किसी के साथ संघर्ष न हो, इसका ध्यान रखें। आध्यात्मिकता और ईश्वर भक्ति से मानसिक शांति मिलेगी।

कर्क राशि 23 अप्रैल 2023 (Cancer)

आज आपका मन चिंता से मुक्त होगा। दोस्तों के साथ मुलाकात होगी। मित्रों से विशेष लाभ होगा। नियमित आय में वृद्धि होने के साथ अन्य तरीके से आर्थिक लाभ भी होगा। शादी के इच्छुक व्यक्तियों का रिश्ता पक्का हो सकता है। शादीशुदा जीवन में आनंद रहेगा। बुजुर्ग स्वस्थ रहेंगे। किसी आकर्षक पर्यटन स्थल की यात्रा से आपके आनंद में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में लाभ होगा।

सिंह राशि 23 अप्रैल 2023 (Leo)

आज आपके सभी काम आसानी पूरे होंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी। बहुत दिनों से पड़ा अधूरा काम पूरे होने से आपको प्रसन्नता होगी। जरुरी खर्ज करने में कंजूसी कर सकते हैं। आपका प्रभुत्व और प्रभाव बढ़ेगा। सेल्स के काम से लाभ मिलने के संकेत हैं। मानसिक सेहत अच्छी रहेगी। परिजनों का व्यवहार प्रफुल्लित रखेगा। बच्चों के साथ आनंद महसूस होगा। परिवार की जरूरत पर धन खर्च करके खुशी मिलेगी। घर के लिए किसी जरूरी सामान की खरीददारी करेंगे।

कन्या राशि 23 अप्रैल 2023 (Virgo)

आज का दिन आपके लिए शानदार है। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास आनंददायक रहेगा। धार्मिक काम के लिए कहीं बाहर जाना हो सकता है। किसी सामाजिक कार्य में भी धन खर्च कर सकते हैं। मित्रों से लाभ होगा। विदेश में बसनेवाले किसी मित्र या स्नेहीजनों का समाचार मिलने से प्रसन्नता होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। धन संबंधी दिक्कत कम होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

कुंडली में क्रूर ग्रह राहु का अशुभ प्रभाव हर जगह कराएगा हानि, बचने के लिए करें ये उपाय

तुला राशि 23 अप्रैल 2023 (Libra)

आज किसी भी नए कार्य शुरू ना करें। किसी से भी बातचीत करते समय खूब संभलकर रहने की जरुरत है। गुप्त शत्रुओं से नुकसान होगा।  इसका ध्यान रखें। किसी की आलेचना करने से बचें।सेहत का ध्यान रखें। अचानक धन लाभ के योग हैं। रहस्यमय विषयों की तरफ रूझान होगा। ईश्वर भक्ति के लिए समय उत्तम है। गहरे चिंतन- मनन में डूबेंगे। मानसिक शांति मिलेगी।

वृश्चिक राशि 23 अप्रैल 2023 (Scorpio)

आज आपको कुछ नया काम करने का मन करेगा। अपने लिए समय निकालें। बाहर भोजन करने का कार्यक्रम बनाएंगे। मौज-मस्ती, मनोरंजन, उत्तम भोजन और नए वस्त्र परिधान से दिल खुश हो जाएगा।सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात सुखद रहेगी। विचित्र अनुभव हो सकते हैं। विवाहयोग्य जातकों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है।

धनु राशि 23 अप्रैल 2023 (Sagittarius)

आज आपको बड़ा लाभ हो सकेगा। नौकरी में लाभ और आमदनी में वृद्धि होगी। साथ काम करने वालों से मदद मिलती रहेगी। अफसर आपके कार्य से खुश रहेंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। मित्रों का साथ अच्छा लगेगा। घर-परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। आपके विरोधियों की कोई भी चाल आपके खिलाफ सफल नहीं हो सकेगी। अपनी गलती को  पुनः न दोहराएं सकारात्मक विचार रखें।

मकर राशि 23 अप्रैल 2023 (Capricorn)

आज आप दुविधा में रहेंगे। ठोस निर्णय पर नहीं ले सकेंगे। आज माता-पिता के साथ वक्त बिताएं। किस्मत का साथ नहीं मिलने से हताशा बढ़ेगी। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर पर बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। ऑफिस में उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी। गलत जगह धन खर्च हो सकता है। किसी करीबी के साथ बड़ा विवाद हो सकता है।

कुंभ राशि 23 अप्रैल 2023 (Aquarius)

आलस्य में वृद्धि होगी। अचानक कोई काम टल सकता है। आप निराशा का अनुभव करेंगे। फील्ड में आपकी गति बहुत धीमी होगी। कारोबार में लाभ के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है। परिवार में संघर्ष और निकटस्थ लोगों के साथ विवाद हो सकता है। समय पर भोजन नहीं मिलने से चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। नींद नहीं ले पाएंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई आलोचना कर सकता है।

मीन राशि 23 अप्रैल 2023 (Pisces)

आज नए काम की शुरुआत कर सकेंगे। परिवार के लोगों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सही निर्णय ले सकेंगे। विरोधियों पर आपकी जीत होगी। संतान से जुड़ी चिंता का निवारण होगा। किसी के साथ प्रेम संबंध में बंधने की संभावना है। आपके भाग्य सितारे बुलंद हैं। परिजनों से मिलकर आप खुश रहेंगे। आप समय पर कार्यस्थल पर मिला टारगेट पूरा करेंगे। नया काम शुरू न करें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2023, Aaj Ka Rashifal 23 April 2023,  Horoscope Today 23 April 2023 Today horoscope Read it, राशिफल पढ़ें

Latest