Tuesday, September 26, 2023

Aaj Ka Rashifal 23 August 2023 : आज मुश्किलों का सामना करेंगे ये जातक, कर्क, सिंह, तुला काे होगा लाभ

Share This

Aaj Ka Rashifal 23 August 2023 : ज्योतिष के अनुसार आज यानि 23 अगस्त 2023, बुधवार का दिन महत्वपूर्ण है। आज का दिन मेष राशि वालों के लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। तुला राशि वालों को आज अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। मेष से मीन राशि तक के लिए बुधवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Today Horoscope in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप कोई भी नया कार्य शुरू न करें,इसमें आपको घाटा हो सकता है, और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातक थोड़ा सा सावधानी से अपने व्यापार में कार्य करें अन्यथा,आपके व्यापार में हानि हो सकती है,और घाटा भी आ सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो,आज आप अपने पार्टनर पर ज्यादा विश्वास ना करे अन्यथा, आपका वह पार्टनर आपको धोखा दे सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए भी दिन ठीक रहेगा। वाहन आदि  संभलकर चलाएं। गंभीर चोट भी आ सकती हैं। आज आपकी अपने सगे संबंधियों से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं,जिसके कारण आप तनाव में रह सकते हैं। आपके परिवार में अशांति रहेगी।  किसी बात को लेकर आप और परेशान रहेंगे,और आपके परिवार के व्यक्ति आपका सहयोग नहीं करेंगे।  आज आप अपने विरोधियों से सावधान रहें। आपके विरोधी आज आपको किसी प्रकार की हानि पहुंचा सकते हैं।  ।

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विरोधियों का डटकर सामना करेंगे। आपको अपने सगे संबंधियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके परिवार के सदस्यों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप अपने व्यापार में कोई नई योजना लागू कर सकते हैं। आपको आर्थिक लाभ होगा,और आपकी आर्थिक स्थिति भी उत्तम  रहेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी भी व्यक्ति किसी के बहकावे में आकर किसी से कोई गलत बात ना करें।  आपका मन संतुष्ट रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Virgo)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी वाला रहेगा। कोई वाद विवाद हो सकता है। आपको कोर्ट कचहरी का भी सामना करना पड़ सकता है। बिना जाने किसी भी बात को दूसरे पर ना थोपे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। नए काम शुरू कर सकते हैं।  आपको लाभ प्राप्त होगा। आपका पार्टनर आपके विश्वास के काबिल रहेगा।  परिचित से आपको बहुत मदद मिल सकती है,जिससे आप इस परेशानी से निआज जाएंगे।

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन का बहुत ही आनंद ले सकते हैं। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं । कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा कठिनाई वाला रहेगा।  आपके व्यापार में हानि लाभ हो सकता है। पारिवारिक मुद्दों को लेकर मानसिक तनाव भी हो सकता है।  परिवार से आपका किसी बात को लेकर आज वाद विवाद हो सकता है । अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी से संबंधित मामले में आज आपको संतुष्टि मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि आज आप व्यापार के क्षेत्र में कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, यह नया कार्य आपके लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा।  जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी रहेगी। किसी नई जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। जहां पर आपका परिवार बहुत ही आनंदित रहेगा। आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है।  शाम के समय आपको थकावट महसूस हो सकती है।   बच्चों की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा। आज आपका मन उदास हो सकता है।

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप भविष्य में होने वाली अनहोनी के कारण बहुत परेशान थे। लेकिन अब उसे अनहोनी को लेकर आप थोड़ा सा संतुष्ट रहेंगे। आपको आपके परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है।  नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं,जिसमें आपको लाभ मिलेगा।  व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा।  कोई कार्य रूका हुआ था तो वह की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा। किसी अपने को खोने से आज आप बहुत ही साथ रहेंगे, और भावुक रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आप आज आपने आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रखें। वाद विवाद बड़े झगड़े का रूप ले सकता है। आपका बहुत सारा धन भी व्यर्थ हो सकता है। आज का दिन थोड़ा सा मुश्किल भरा रहेगा। आज आपका मन बहुत ही परेशान रहेगा।  आज आपका स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। आपका मन थोड़ा सा असंतुष्ट हो सकता है।  जीवनसाथी की ओर से भी आपका मन थोड़ा सा विचलित हो सकता है।  संतान की ओर से मन आपका  थोड़ा सा परेशान हो सकता है।

कुंडली में क्रूर ग्रह राहु का अशुभ प्रभाव हर जगह कराएगा हानि, बचने के लिए करें ये उपाय

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातक किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े ,वाणी  पर संयम रखें।  आज अपने किसी संबंधी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है वाहन संभाल कर चलाएं अन्यथा,आप कोई दुर्घटना कर सकते हैं। दूर की यात्रा न करें। आज कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। जिसमें आपको लाभ की प्राप्ति होगी,और आपके परिवार के सदस्यों का भी उसमें पूरा सहयोग रहेगा।  आपका आपके जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से आपका मनपसंद रहेगा। संतान के करियर को लेकर आज आप खुश रहेंगे। घर में निगेटिविटी को दूर करने के लिए कोई हवन इत्यादि करवाएं।

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी वाला रहेगा।  किसी बात को लेकर आज आपका मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा। आपको आपके पूरे परिवार का सहयोग मिलेगा। आज आपकी अपनी पत्नी से आपकी मतभेद दूर होंगे। आपके परिवार में शांति भी रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज अच्छा दिन रहेगा। आज आपको आपके व्यापार में कोई बहुत बड़ा ऑफर मिल सकता है जिसमें आपको लाभ प्राप्त होगा।  आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आपको आपके जीवन साथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।  आपको संतान की ओर से संतुष्टि रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा। मन अशांत हो सकता है। आपके जीवन साथी के साथ में कोई वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है। जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य आज थोड़ा सा खराब हो सकता है। पैरों के दर्द से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकते हैं। आज आप अपने पर्सनल कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं।  कारोबार में आज आपको कोई हानि उठानी पड़ सकती है, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। आपका व्यापार जैसा चल रहा है उसे ऐसा ही चलने दें।

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें। आपको चोट लग सकती है। आज आपका धन ज्यादा खर्च हो सकता है इसके कारण आप थोड़ा सा चिंतित रहेंगे। आप व्यापार में कोई बड़ा लेनदेन करना चाहते हैं तो, आज आप किसी भी प्रकार के लेनदेन से बचे। किसी को भी धन उधार ना दें अन्यथा। वह व्यक्ति आपका पैसा वापस नहीं लौटाएगा आपके परिवार का सहयोग आपको भरपूर मिलेगा संतान की ओर से आप बहुत चिंतित रहेंगे।

 


Share This

Latest news

Related news