Weather Cricket Sports Bollywood Job Business Lifestyle Spiritual

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

आज का राशिफल 23 अक्टूबर 2025: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, बिगड़े काम बनेंगे

On: October 22, 2025
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 23 अक्टूबर 2025, Aaj Ka Rashifal 23 October 2025 : आज गुरुवार का दिन मेष से मीन तक राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, किनका भाग्य सूर्य की की तरह चमकेगा, जानिए अपना आज का भविष्यफल।

आज का राशिफल 23 अक्टूबर 2025

मेष राशि (Aries Horoscope) : आज साहसिक निर्णय ले सकते हैं, लेकिन परिणाम को लेकर जल्दबाजी करना उचित नहीं है। विवाह सम्बन्धी मामलों को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। कानूनी मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। व्यर्थ के काम में धन ज्यादा खर्च होगा।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope) : आज सावधानी रखें। आप मनचाहे व्यंजन का मजा ले सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। परिवार के लोगों से आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा। कुछ लोग गलत सलाह देकर भटकाने का प्रयास कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) : आज आपके कार्य द्रुत गति से पूर्ण होंगे। इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। यात्राओं के लिये दिन काफी सुखद रहेगा। भाई-बहनों और मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में विस्तार करने के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope) : आज अप्रसन्न हो सकते हैं। परिस्थितियाँ अनुकूल नहीं रहेंगी। लोग आपसे धन उधार ले सकते हैं, लेकिन वापस करने के दौरान विवाद कर सकते हैं। आपको धन उधार नहीं देना चाहिये। आपकी अपेक्षा के अनुसार काम नहीं होंगे। अपरिचितों भरोसा न करें।

सिंह राशि (Leo Horoscope ): आज मनोकामना पूर्ण होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर धन खर्च होगा। लेकिन अच्छा धन लाभ हो सकता है। कारोबार में आप विस्तार कर सकते हैं। बीमार लोगों की सेहत में तेजी से सुधार होगा। किस्मत के भरोसे न बैठे रहें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope) : आज कार्यशैली में बदलाव आ सकते हैं, जिनसे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सहकर्मियों के साथ अविश्वास की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बच्चों को लेकर चिन्ता रहेगी। आपको धन संबंधी मामलों में सावधानी रखनी होगी।

तुला राशि (Libra Horoscope): आज आपको बड़ा अवसर मिल सकता है। उच्च शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। लोग आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। अफसर से पदोन्नति को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) : आज का दिन काफी शुभ रहेगा। परिजन आपका काफी ध्यान रखेंगे। शत्रु काफी कमजोर पड़ेंगे। इन्श्योरेंस आदि के द्वारा आपको धन लाभ होगा। समाजिक जीवन में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जीवनसाथी को मनचाहा गिफ्ट दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें – अक्टूबर 2025 मासिक राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा महीना?

धनु राशि (Sagittarius Horoscope): आज का दिन कमजोर रहने वाला है। परिवार को लेकर चिन्ता हो सकती है। धन के निवेश को लेकर सावधान हो जाना चाहिये। पैरों में चोट लग सकती है। उधार लिये हुये धन को लौटाने का दबाव रहेगा।

मकर राशि (Capricorn Horoscope) : दूसरों के मामलों में दखल न दें। आपकी कोई योजना लम्बित हो सकती है। सेहत का आपको काफी ध्यान रखना होगा। चिन्ता व तनाव लेने से आपको बचना चाहिये। होटल व्यवसायियों को कुछ समस्या हो सकती है।आंखों में दर्द हो सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope): आज धन को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। प्रेम विवाह के लिये परिवार का समर्थन मिल सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। सन्तान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। समस्या का समाधान मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces Horoscope): आज परिवार में चल रहा तनाव दूर होगा। आप नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। घर में किसी आयोजन की रूपरेखा बन सकती है। व्यवसाय को लेकर यात्रा होने के योग बन रहे हैं। कुछ निकटतम लोग आपमें कमी निकालने का प्रयास करेंगे।

Admin

Through the web portal babapost.in, we keep readers informed about the events taking place in the country. This web portal provides you with daily news, auto news, entertainment news, horoscopes, and reliable information related to religion and rituals. babapost.in follows the rules of news hygiene. This web portal does not publish misleading, unverified, or sensational news.
The objective is to satisfy the readers.