सिंह, तुला, मीन को आज मिलेगी सफलता, मकर, कुंभ बेचैन रहेंगे, जानें 24 अप्रैल 2024 का राशिफल

Share this

Aaj Ka Rashifal 24 April 2023 : ज्योतिष के अनुसार आज सोमवार को सिंह, तुला, मीन के जातक को सफलता मिलने की संभावना है। प्रसन्न रहेंगे। वहीं मकर, कुंभ बेचैन हो सकते हैं। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, इसे जानने के लिए पढ़ें 24 अप्रैल 2023 का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि 24 अप्रैल 2023 (Aries)

आज आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मेल-मिलाप होगा, परंतु दोपहर के बाद सेहत में परिवर्तन हो सकता है। परिजनों के साथ मतभेद के प्रसंग भी बन सकते है। बाहर खाने-पीने में संयम रखें। बातचीत करते समय किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न हो जाएं, इसके लिए वाणी पर संयम रखें। घर-परिवार और मित्रों के साथ समय अच्छा गुजरेगा।

वृषभ राशि 24 अप्रैल 2023 (Taurus) 

घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा करेंगे। घर की सुंदरता बढ़ाने में व्यस्त रहने वाले हैं। बुजुर्गों का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। कार्यालय में वरिष्ठों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। दोपहर के बाद सामाजिक काम में आप अधिक रुचि लेंगे। मित्रों से लाभ होगा। संतान से कोई अच्छी खबर मिलेगी। नई मित्रता से मन प्रसन्न रहेगा। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। किसी काम में जल्दबाजी ना करें।

मिथुन राशि 24 अप्रैल 2023 (Gemini)

घरेलू और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से गुजरेगा। दोनों जगहों पर आवश्यक चर्चाओं में व्यस्त रहने वाले हैं। काम का भार बढ़ने से सेहत कुछ नरम रहेगा, परंतु दोपहर के बाद आपके सेहत में सुधार होगा। मित्रों के साथ आनंददायक मुलाकात होगी। पर्यटन पर जाने का योग बनेगा। सामाजिक काम में आप योगदान देंगे। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रहा तनाव दूर होगा।

कर्क राशि 24 अप्रैल 2023 (Cancer)

आप आज शारीरिक रूप से थकान और मानसिक रूप से चिंता का अनुभव करेंगे। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ विवाद भी हो सकता है, परंतु दोपहर के बाद आपकी स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण बना रहेगा। बिजनेस और नौकरी में पार्टनर या अधिकारी के साथ सार्थक चर्चा होगी। आर्थिक लाभ होने से निवेश संबंधी चर्चा कर सकते हैं। परिजनों के साथ दोपहर के बाद का समय अच्छा गुजरेगा।

सिंह राशि 24 अप्रैल 2023 (Leo)

घर-परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में आज का दिन अच्छी तरह से गुजरेगा। दोनों जगहों पर जरूरी चर्चाओं में समय निकलेगा। काम का बोझ बढ़ने से सेहत में कुछ शिथिलता रहेगी। दोपहर के बाद सेहत में सुधार होगा। करीबी मित्र के मिलने से दिन आनंद में गुजरेगा। प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा। सामाजिक कार्य में भाग लेने की इच्छा पूरी हो सकती है।

कन्या राशि 24 अप्रैल 2023 (Virgo)

आज आप किसी बात का गहरा विचार करेंगे। ज्योतिष या आध्यात्म में आपका ध्यान आकर्षित होगा। आज सोच-समझकर बोलें, जिससे किसी के साथ विवाद न हो। सेहत नरम रहेगा। दोपहर के बाद किसी यात्रा पर आप जा सकते हैं। धार्मिक तथा मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य बना रहेगा। थोड़े लाभ के लालच में किसी तरह का बड़ा निवेश करने से बचें।

कुंडली में क्रूर ग्रह राहु का अशुभ प्रभाव हर जगह कराएगा हानि, बचने के लिए करें ये उपाय

तुला राशि 24 अप्रैल 2023 (Libra)

किसी जरूरी कार्य में आज आप व्यस्त रहेंगे। लोगों के साथ आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा। छोटे प्रवास की संभावना है। धन संबंधी किसी भी कार्य के लिए आज समय अच्छा है। दोपहर के बाद मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ यात्रा का आयोजन कर पाएंगे। बाहर खाने-पीने का आनंद उठा सकेंगे। आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ दिन अच्छा गुजरेगा। कार्यस्थल पर आपके कार्य की प्रशंसा होगी। छात्रों के लिए दिन सामान्य है।

वृश्चिक राशि 24 अप्रैल 2023 (Scorpio)

नौकरी करने वालों के लिए आज लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। नौकर और सहकर्मी आपके सहायक बनेंगे। कार्य में कामयाबी और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी और गुप्त शत्रु अपनी चाल में नाकार्ययाब रहेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। आज परिवार की जरूरत पर धन खर्च करेंगे। घर की मरम्मत के लिए भी आप कुछ खर्च कर सकते हैं।

धनु राशि 24 अप्रैल 2023 (Sagittarius)

आज दिन की शुरुआत शानदार रहेगी।दोपहर के बाद मन में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए किसी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। यात्रा की संभावना है। आप वाणी पर काबू रखें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। नए कार्य की शुरुआत आज ना ही करें। कार्यस्थल पर यदि आप केवल अपने कार्य पर ध्यान देंगे, तो अवश्य इसे पूरा कर सकेंगे। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। लाइफ पार्टनर के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे।

मकर राशि 24 अप्रैल 2023 (Capricorn)

आज आप काफी अशांत रहेंगे। आप कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे, इससे तनाव में रहेंगे। भाग्य आज आपके साथ नहीं रहेगा, इससे आपको काफी निराशा का अनुभव होगा। संतान के विषय में चिंतित रहेंगे। घर में बुजुर्गों की तबीयत खराब हो सकती है। शारीरिक रूप से अस्वस्थ रह सकते हैं। शत्रुओं के साथ वाद- विवाद में न उतरना हितकर है। पेट दर्द से परेशानी होगी।

कुंभ राशि 24 अप्रैल 2023 (Aquarius)

स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको किसी बात की उलझन हो सकती है। माता से अधिक प्रेम का अनुभव होगा। महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र या आभूषणों की खरीदी के पीछे धन खर्च करेंगी। छात्रों को पढ़ाई में कामयाबी मिलेगी। स्वभाव में गुस्सा रह सकता है। सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। समय पर कार्य पूरा नहीं होने से आपको दिक्कत हो सकती है।

मीन राशि 24 अप्रैल 2023 (Pisces)

कार्य में कामयाबी पाने के लिए और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन उत्तम है। आपके विचारों में आज स्थिरता रहेगी, इससे कोई भी कार्य अच्छी तरह हल कर सकेंगे। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। उसकी कद्र भी होगी। लाइफ पार्टनर के साथ अधिक निकटता का अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ छोटी यात्रा या पर्यटन का आयोजन होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

आज का राशिफल 24 अप्रैल 2023, Aaj Ka Rashifal 24 April 2023,  Horoscope Today 24 April 2023 Today horoscope Read it, राशिफल पढ़ें


Share this