आज का राशिफल 24 जून 2024: इन राशियों की आय बढ़ेगी, मेष, मकर के लिए दिन शुभ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज का राशिफल 24 जून 2024, Aaj Ka Rashifal 24 June 2024 : आज मेष, मकर राशियों के लिए दिन शुभ हैं। वहीं मीन राशि की आय बढ़ेगी। सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।

आज का राशिफल 24 जून 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) : आज काम को लेकर काफी जागरूक रहेंगे। सभी काम आराम से किन्तु व्यवस्थित रीति से करेंगे। विदेश में जॉब के इच्छुक लोगों के लिये दिन बहुत शुभ है। परिवार का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। नया काम शुरु करने के लिये दिन शानदार रहेगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) : आज कार्य स्थल में लोग आपकी कमी निकालने का प्रयास सकते हैं, किन्तु आपको निष्ठापूर्वक अपने काम में ध्यान देना चाहिये। मन अनैतिक कार्यों की तरफ भागेगा। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। शाम के समय प्रियजनों के साथ समय बितायेंगे। किसी के प्रति मन में दुराभाव न रखें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) : आज घर पर ज्यादा मन नहीं लगेगा। भागदौड़ वाले कार्यों के कारण थोड़ा हताश महसूस करेंगे। कामुक विचार आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। मसालेदार फूड खाने से बचें। ध्यान और योग काफी लाभ पहुँचायेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope) : आज किसी बड़ी पार्टी से व्यावसायिक अनुबन्ध हो सकता है। निजी कम्पनियों में काम कर रहे लोगों के ऊपर से दबाव कम होगा। परिजनों के साथ हर्षोल्लास का आनन्द उठायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। पिता का आशीर्वाद और मार्गदर्शन जरूर लें।

सिंह राशि (Leo Horoscope ): आज आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मित्रों से उचित सहायता मिलेगी। आप अपनी कार्यशैली सुधार सकते हैं। नयी नौकरी के लिये प्रयास कर रहे हैं, तो सफलता महसूस होगी। भोजन के प्रति अरुचि रहेगी।

कन्या राशि (Virgo Horoscope) : आज कारोबार को लेकर बड़ा जोखिम न लें। सन्तान को लेकर आप को कुछ परेशान होना पड़ सकता है। घर के सदस्यों पर गुस्सा न निकालें। धर्म-अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रेमी जन के प्रति व्यवहार अच्छा रखें।

तुला राशि (Libra Horoscope): आज पुराने साथियों के साथ मुलाक़ात होगी। मानसिक तनाव के कारण आपको अपने लक्ष्य में स्थिरचित्त करने में कुछ कठिनाई महसूस होगी। महत्वपूर्ण उपकरण या वाहन खराब हो सकते हैं। अपरिचित लोगों पर भरोसा करना उचित नहीं है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) :आज बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ मतभेदों को बातचीत द्वारा सुलझा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके नये मित्र बनेंगे। आज छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दोपहर के बाद आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल जून 2024 | Monthly Horoscope June 2024 | Masik Rashifal June 2024

धनु राशि (Sagittarius Horoscope): आज किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। धार्मिक कार्यों को लेकर आप सजग रहेंगे। आज लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं, इसीलिये सोच समझकर ही बात करें। अनावश्यक बातों पर आपको ध्यान नहीं देना चाहिये। करीबी लोग धन उधार माँग सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Horoscope) : आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिवार के लोगों की जरूरतों पर धन खर्च करें। अपने भविष्य को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope): आज कोई वादा न करें, वरना आपको लगातार मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा आज बिल्कुल न करें। पूर्व के किसी घटनाक्रम को लेकर मन अशान्त रहेगा।

मीन राशि (Pisces Horoscope): आज आपकी आय बढ़ सकती है। अचल सम्पत्ति की ख़रीदारी का विचार बनायेंगे। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। शत्रुओं के षड्यन्त्र विफल होंगे।

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now