Monday, March 20, 2023
HomeAstrologyAaj Ka Rashifal 24 September 2022: वक्री शनि के चलते इन राशियों...

Aaj Ka Rashifal 24 September 2022: वक्री शनि के चलते इन राशियों का भाग्य चमकेगा, ये जातक दखलंदाजी न करें

Telegram

Aaj Ka Rashifal 24 September 2022, आज का राशिफल 24 सितंबर 2022 : शनि की मकर में वक्री स्थिति के चलते इन राशियों का भाग्य चमकेगा। वहीं कुछ राशियों को आज दिक्कत होने वाली है। ये जातक किसी दूसरे के मामले में दखलंदाजी न करें..और अधिक जानने के लिए पढ़ें शनिवार 24 सितंबर 2022 का राशिफल (Today Horoscope)।

आज का राशिफल 24 सितंबर 2022 (Aaj Ka Rashifal 24 September 2022)

मेष राशि

राजनीतिक लोगों से निजी संबंधों का फायदा मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। कुछ लोगों को दिक्कत हो सकती है। बुजुर्गों को सेहत संबंधी समस्या का सामना करना पड़  सकता है। करियर आगे बढ़ेगा।

वृषभ राशि

किसी से क्रोध में बात न करें। सामाजिक कार्यों को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। आपका मन आज किसी काम में नहीं लगेगा। ब्लड प्रेशर, शुगर के मरीज को को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। कुसंगति से दूर रहें। युवाओं को लाभ होगा।

मिथुन राशि

मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। यात्रा को टाल सकते हैं। जोखिम वाले कार्य में लापरवाही भारी पड़ सकती है। अपनी गुप्त बातों का खुलासा हर किसी के सामने न करें। विद्यार्थियों को लाभ होने की संभावना है। करियर आगे बढ़ेगा।

कर्क राशि

अपने विवेक से निर्णय लें। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। बेकार के विवाद से दूर रहें। आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य रहेगा। सोच समझकर करियर को लेकर फैसला करें। आज का दिन ठीक रहेगी। बुजुर्गों की सलाह काम आएगी।

सिंह राशि

सिंह वालों को किसी दूसरे के मामले में दखलंदाजी करने से बचना होगा। संपत्ति विवाद दूर होने की संभावना है। रिश्तेदारों के साथ मधुरता रहेगी। मित्रों से नई बात पता चलेगी। निवेश कर सकते हैं। सावधानी से खर्च करें।

कन्या राशि

आपक कार्य मनमाफिक तरीके से होंगे। कुंवारों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रिश्ते की सूचना मिलेगी। पुराने मामले दूर होंगे। भाई बंधुओं के साथ कुछ दिक्कत हो सकती है। आपका मन नए काम में लगेगा। थकान होगी।

तुला राशि

आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। सामाजिक कार्यों में आर्थिक मदद कर सकते हैं। धर्म-कर्म में मन लगेगा। दान आदि कर सकते हैं। परिवार में आयोजन होने की संभावना है। बेवजह खर्च करने की प्रवृत्ति पर लगाम लगाएं। (Rashifal 24 Septemeber 2022)

वृश्चिक राशि

जीवनसाथी की बात मानने से फायदा होगा। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। यात्रा को लेकर आ रही दिक्कत दूर होगी। बच्चों की सफलता से  हर्षित रहेंगे। सतर्क रहने का फायदा मिलेगा। बिजली के सामान का इस्तेमाल सावधानी से करें।

धनु राशि

आपका भाग्य चमकेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। नए काराेबार से लाभ होगा। दूसरों पर आपकी  बातों का असर हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी अपशब्द न कहें।

मकर राशि

जरूरी काम को पूरा करने के लिए आलस्य करना भारी पड़ेगा। दफ्तर में अधिकारी के साथ बहस हो सकती है। घर की मरम्मत में ज्यादा खर्च हो सकता है। वित्तीय लेनदेन सफल रहेगा। बिजनेस को लेकर यात्रा कर सकते हैं। किसी की मदद करेंगे।

कुंभ राशि

रूके हुए कार्य पूरे होंगे। भगवान की आराधना में मन लगेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। किसी अपने करीबी से मिलने का मौका मिलेगा। आपकाे संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में बिजी रहेंगे। धन लाभ हो सकता है।

मीन राशि

आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। आज किसी रोचक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। मौजमस्ती में दिन गुजरेगा। तनाव कम होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। (आज का राशिफल 24 सितंबर 2022)

धर्म-कर्म : शारदीय नवरात्रि 2022 कब से है, कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानें

आज का राशिफल 24 सितंबर 2022, Rashifal 24 September 2022,  Horoscope Today 24 September 2022

Visit- Twitter

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular