Thursday, March 23, 2023
HomeAstrologyAaj Ka Rashifal 25 September 2022: कर्क, तुला, वृश्चिक वालों ये समस्या...

Aaj Ka Rashifal 25 September 2022: कर्क, तुला, वृश्चिक वालों ये समस्या दूर होगी, वृषभ, सिंह, धनु, मकर रहें सतर्क

Telegram

Aaj Ka Rashifal 25 September 2022, आज का राशिफल 25 सितंबर 2022 : वृषभ, सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों को आज सतर्क रह कर अपने कार्य पूरे करने होंगे, विरोधी की चाल की वजह से नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर कर्क, तुला, वृश्चिक राशियों के जातक आज काफी बिजी रहेंगे, कामयाबी मिल सकती है। करियर, कारोबार, शिक्षा को लेकर चल रही समस्या दूर होने की संभावना है। सेहत को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा..और अधिक जानने के लिए पढ़ें रविवार 25 सितंबर 2022 का राशिफल (Today Horoscope)।

आज का राशिफल 25 सितंबर 2022 (Aaj Ka Rashifal 25 September 2022)

मेष राशि

आप अपनी जिम्मेदारी आसानी से पूरा कर लेंगे। आपका मन नए काम में लगेगा। संपत्ति विवाद हल हो सकते हैं। रविवार की छुट्टियों का आनंद लेंगे। तनाव कम होगा। बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की बात मानने से फायदा होगा।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को आज जोखिम वाले कार्य करते समय अलर्ट रहना होगा। किसी मित्र के साथ बहस हो सकती है। आपको आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत को लेकर चल रही दिक्कत कम हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि

जरूरी काम के सिलसिले में अपने मित्रों के यहां जा सकते हैं। आज परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। अपनी रूचि के अनुसार व्यंजन का स्वाद लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराना विवाद दूर होने की संभावना है। रूकी हुई रकम मिलेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की बेरोजगारी से जुड़ी समस्या दूर होगी। करियर आगे बढ़ेगा। नए स्रोतों से आय हो सकती है। आपको कपटी लोगों से सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करना भारी पड़ेगा। क्रोध न करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक विरोधी प्रवृत्ति के लोगों से बचकर रहें। आपकाे ससुराल पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। संभलकर खर्च करें। बाहर जाते समय अलर्ट रहें। पूर्व के निवेश से लाभ होगा। जमीन आदि खरीद सकते हैं।

कन्या राशि

आज इस राशि के जातकों को खुशखबरी मिल सकती है, परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बनाकर काम करें। फील्ड में नए मौके मिलेंगे। चालाक लोगों की वजह से कुछ दिक्कत हो सकती है। किसी को सलाह न दें। कोई आप पर हावी हो सकता है।

तुला राशि

तुला वालों की कारोबार से जुड़ी समस्या दूर होगी। संबंधियों के साथ मुलाकात हो सकती है। पैतृक संपत्ति में आपको हिस्सा मिल सकता है। जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थी खुश रहेंगे। धन लाभ होगा। (Rashifal 25 Septemeber 2022)

वृश्चिक राशि

छात्रों की शिक्षा संबंधी दिक्कत दूर होगी। सेहत को लेकर चल रही समस्या बढ़ सकती है। आपकाे किसी काम में हानि हो सकती है। किसी को उधार न दें। युवाओं को नौकरी मिलेगी। मित्रों के साथ समय गुजार सकते हैं। सत्संग में मन लगेगा।

धनु राशि

शत्रुओं की चाल की वजह से आपके कई काम प्रभावित हो सकते हैं। अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त प्रबंध करें।पुराने मित्रों को याद करेंगे। किसी करीबी की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जरूरत के अनुसार खर्च करें।

मकर राशि

मकर राशि वालों को आज किसी काम में लाभ होगा। लेकिन यात्रा करते समय सावधान रहना होगा। बेकार के विवाद से दूर रहें। किसी से झड़प हो सकती है। जीवनसाथी की बात की अवहेलना न करें। संतान की सफलता से हर्षित रहेंगे।

कुंभ राशि

किसी करीबी से जुबानी जंग हो सकती है, क्रोध से हानि होगी। सुख संपत्ति में वृद्धि होगी। आज मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। जरूरी काम को लेकर बुजुर्गों से चर्चा करेंगे। परिवार में कुछ आयोजन की रूपरेखा बनेगी। किसी से अपशब्द न कहें।

मीन राशि

सेहत को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। आपकाे आमदनी के नए साधन मिल सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति से विवाद होने की संभावना है। छात्रों को लाभ होगा। कठिन स्थिति का सामना कर पाएंगे। दोस्तों से जरूरी बात पता चलेगी। (आज का राशिफल 24 सितंबर 2022)

धर्म-कर्म : शारदीय नवरात्रि 2022 कब से है, कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानें

Dhanteras 2022 : धनतेरस की पूजा के लिए नोट कर लें मुहूर्त, पूजन सामग्री, जानें प्रदोष काल कब तक रहेगा

आज का राशिफल 25 सितंबर 2022, Rashifal 25 September 2022,  Horoscope Today 25 September 2022

Visit- Twitter

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular