मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

बुध की कृपा दृष्टि से इन राशियों को मिलेगी उन्नति, राहुकाल में ये कार्य न करें

On: September 24, 2024
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal
---Advertisement---

25 सितंबर 2024 का राशिफल: आज बुधवार को इन 5 राशियों के जीवन में उन्नति होगी। नौकरी, कारोबार, शिक्षा को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। वहीं कुछ राशियों को राहुकाल में सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं आज 25 सितंबर का राशिफल कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Rashifal 25 September 2024

आज का मेष राशिफल 25 सितंबर 2024 (Aries Horoscope) 

आज प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जल्दबाज़ी के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं। आज आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। माता का सम्मान करें। कीमती वस्तुओं को सँभाल कर रखें। हनुमान चालीसा के पाठ से मानसिक शांति महसूस करेंगे।

आज का वृषभ राशिफल 25 सितंबर 2024 (Taurus Horoscope)

आज दंपत्तियों के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को जबरदस्त सफलता मिल सकती है। किसी रिश्तेदार से सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। आपकी इनकम में भी वृद्धि होने की सम्भावना है। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होंगे।

आज का मिथुन राशिफल 25 सितंबर 2024 (Gemini Horoscope)

अनुशासित जीवनशैली के कारण स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज परिवार के लोगों पर नाराज हो सकते हैं। अधिक थकान के कारण सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। प्रेमी अपने साथी से कोई वादा न करें। किसी कष्ट का सामना कर सकते हैं। धन हानि हो सकती है। यात्रा न करें।

आज का कर्क राशिफल 25 सितंबर 2024 (Cancer Horoscope)

आज व्यापार में लाभ होगा। लेनदेन का विवरण स्पष्ट रखे। यात्रा के दौरान सावधानी और सुरक्षा का ध्यान रखें। भावुक होने के स्थान पर व्यवहारिक रहें। किसी मित्र की वजह से लाभ हो सकता है। जरुरी दस्तावेज संभालकर रखें। संतान पक्ष की दिक्कतों को दूर करेंगे।

आज का सिंह राशिफल 25 सितंबर 2024 (Leo Horoscope )

आत्मविश्वास में कमी न आने दें। आज आपके ऊपर काम का दबाव हो सकता है। परिजनों से भावनात्मक सहयोग की अपेक्षा रखेंगे। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें। पुराने काम को शीघ्रता से पूर्ण कर लें। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है।

आज का कन्या राशिफल 25 सितंबर 2024 (Virgo Horoscope)

भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। किसी कार्यक्रम को लेकर मित्रों से चर्चा कर सकते हैं। आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। घर की समस्याओं को शान्तिपूर्ण तरीके से सुलझा लेंगे। प्रेमी जन की मुलाकात होगी। सामाज के प्रति सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कमजोरी महसूस कर सकते हैं। साधु-संत की कृपा दृष्टि से बिगड़े काम बनेंगे।

आज का तुला राशिफल 25 सितंबर 2024 (Libra Horoscope)

आज दंपत्तियों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। कॉलेज विद्यार्थियों को नौकरी के मौके मिल सकते हैं। कठोर वचन बोलने से आपका प्रेमी नाराज हो सकता है। दूसरे आपके काम का श्रेय ले सकते हैं। एसीडिटी की समस्या हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

आज का वृश्चिक राशिफल 25 सितंबर 2024 (Scorpio Horoscope)

वरिष्ठ लोगों का अनादर न करें। आज किसी बात पर व्यथित हो सकते हैं। घर में मेहमान आएंगे लोगों की मदद करने के लिये तत्पर रहेंगे। बच्चे आज पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे। आज किसी पुराने मामले को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। जोखिम वाले कार्यों से बचें।

यह भी पढ़ें – Masik Rashifal: बुध का सिंह और कन्या में गोचर दिलाएगा लाभ, सितंबर माह 2024 में इन राशियों के जीवन में आएगी बहार

आज का धनु राशिफल 25 सितंबर 2024 (Sagittarius Horoscope)

आज आपके लिये शुभ नहीं है। महिला वर्ग को कष्टपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। धन का अनावश्यक अपव्यय करने से बचें। मेहनत का पूरा लाभ नहीं उठा पायेंगे। अनियमित खानपान के कारण आपको परेशानी हो सकती है। इलाज में खर्च होगा।

आज का मकर राशिफल 25 सितंबर 2024 (Capricorn Horoscope)

नया कार्य आज शुरू कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। व्यापार में पुराने सम्पर्कों का बेहतरीन लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी।

आज का कुंभ राशिफल 25 सितंबर 2024 (Aquarius Horoscope)

आज लोग काफी अपेक्षा करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहें। छात्रों को अच्छी सफलता मिल सकती है। साझेदारी में नये काम शुरू कर सकते हैं। शत्रुओं के ऊपर आपको विजय मिलेगी। नौकरीपशा लोगों को आज ज्यादा काम करना पड़ेगा। विशिष्ट लोगों से भेंट होगी।

आज का मीन राशिफल 25 सितंबर 2024 (Pisces Horoscope)

आपके काम का दायरा बढ़ेगा। बड़ों के सुझावों पर गौर अवश्य करें। बुखार और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। अपनी कार्यक्षमता को लेकर भ्रम की स्थिति रहेगी। क्रोध के कारण अवसरों को खो सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। किसी कष्ट का सामना कर सकते हैं।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Exit mobile version