Thursday, March 23, 2023
HomeAstrologyAaj Ka Rashifal 26 September 2022: ग्रहों की चाल से बिगड़ सकते...

Aaj Ka Rashifal 26 September 2022: ग्रहों की चाल से बिगड़ सकते हैं इन राशि वालों के काम, नीले सामान से परहेज करें

Telegram

Aaj Ka Rashifal 26 September 2022, आज का राशिफल 26 सितंबर 2022 : ग्रहों का चाल से मिथुन, सिंह, तुला राशि वालों के काम बिगड़ सकते हैं। कन्या, वृश्चिक मीन वालों को कामयाबी मिलेगी। तनाव कम होगा। रोग-दोष का निवारण होगा।  और अधिक जानने के लिए पढ़ें सोमवार 26 सितंबर 2022 का मेष से मीन राशियों का राशिफल (Today Horoscope)।

आज का राशिफल 26 सितंबर 2022 (Aaj Ka Rashifal 26 September 2022)

मेष राशि

किसी का में नाकामयाबी मिलने से आपका मन खिन्न रहेगा। किसी पर अपना क्रोध उतार सकते हैं। सेहत बिगड़ेगी। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। पीले रंग की वस्तु का प्रयोग करें।

वृषभ राशि

आपकी मित्रता नए लोगों से हो सकती है। बिजनेस में लाभ होने की संभावना है। आपको परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। संतान को सफलता मिल सकती है। कर्ज की रकम वापस करेंगे। गाय को चारा खिलाएं।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। सामाजिक कार्य में आप से कुछ गलती हो सकती है। दफ्तर में अधिकारियों से बहस की संभावना है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सफेद रंग के कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कर्क राशि

कोई जबरदस्ती  आपके कार्य में दखल दे सकता है। आपका मन कुछ अशांत रहेगा। कर्ज की रकम वापस कर सकते हैं। निवेश से लाभ होगा। आपका दिन सामान्य रहेगा। तनाव हो सकता है। लाइफ पार्टनर से खफा हो सकते हैं। शिव जी को कनेर के पुष्प अर्पित करें।

सिंह राशि

ग्रहों की चाल की वजह से कुछ कार्य प्रभावित रहेंगे। आपको नए काम की शुरूआत नहीं करनी चाहिए। शाम तक स्थिति ठीक होगी। रिश्तेदारों की ओर अशुभ खबर मिल सकती है। यात्रा करते समय सावधान रहें।कारोबार सामान्य रहेगा। चिड़ियों को चावल खिलाएं।

कन्या राशि

छात्रों को परीक्षा में कामयाबी मिलेगी। सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। आप पर बड़े बुजुर्गों का आशीष रहेगा। दंपत्ति घूमने जा सकते हैं। शासकीय नियमों का पूरा पालन करें। किसी से अपशब्द न कहें। जरूरी काम करने में आलस्य न करें। गरीब बच्चों को कपड़े बांटें।

तुला राशि

यात्रा के दौरान कुछ समस्या आ सकती है। किसी से संबंध बिगड़ सकते हैं। आपका नया काम ठीक चलेगा। सरकारी कार्यों की दिक्कतें दूर हो सकती है। आप किसी को जवाब न दें। खानपान को नियंत्रित रखें। किसी के काम में दखल न दें। शिव जी का जलाभिषेक करें। (Rashifal 26 Septemeber 2022)

वृश्चिक राशि

साझेदारों के साथ नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा करेंगे। बैंकिंग से जुड़े कार्य पूरे कर पाएंगे। साहित्य, शिक्षा से जुड़े लोगों को कामयाबी मिलेगी। तनाव घटेगा, आपके कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। मनचाहे व्यंजन का स्वाद मिलेगा। लाल रंग की वस्तु का उपयोग करें।

धनु राशि

पर्यटन को लेकर प्लान बना सकते हैं। आपको नए स्रोत से लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लें। किसी फैसले के लिए जल्दबाजी न करें। आपका दिन ठीक रहेगा। बेकार के विवाद में पड़ सकते हैं। किसी की बातों में आकर धन नष्ट कर सकते हैं। बीमार व्यक्ति को फल बांटे।

मकर राशि

नया काम सफलतादायक रहेगा। आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। शादीशुदा लोगों को रोमांटिक टूर पर जाने का मौका मिल सकता है।आस पड़ोस के लोगों से संबंध सुधरेंगे। दान-पुण्य के सामान में शमी पत्र जरूर रखें।

कुंभ राशि

आज किसी मित्र के साथ घूमने जाएंगे। आपका मन किसी बात को लेकर अप्रसन्न रहेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। करियर संबंधी सूचना मिल सकती है। किसी पर अपनी बात थोपने का प्रयास न करें। रिश्तेदारों से अच्छी सूचना मिलेगी। मां दुर्गा की आराधना से शांति मिलेगी।

मीन राशि

आज बिजनेस के सिलसिले में दूसरे शहर जाएंगे। युवाओं को नौकरी मिलेगी। सरकारी काम में कामयाबी मिल सकती है। मान-सम्मान मिलेगा। आज प्रसन्न रहेंगे। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। आध्यात्मिक रूप से मजबूत रहेंगे। पूजापाठ में मन लगेगा। नीले सामान से परहेज करें। (आज का राशिफल 26 सितंबर 2022)

धर्म-कर्म : शारदीय नवरात्रि 2022 कब से है, कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानें

Dhanteras 2022 : धनतेरस की पूजा के लिए नोट कर लें मुहूर्त, पूजन सामग्री, जानें प्रदोष काल कब तक रहेगा

आज का राशिफल 26 सितंबर 2022, Rashifal 26 September 2022,  Horoscope Today 26 September 2022

Visit- Twitter

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular