Aaj Ka Rashifal 27 August 2023 आज का राशिफल 27 अगस्त 2023: राशिफल के अनुसार आज 27 अगस्त 2023, रविवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मेष राशि वाले जातकों को सावधान रहना होगा। धनु राशि के काम पूरे हो जाएंगे। मेष से मीन राशि तक के लिए रविवार का दिन कैसा रहने वाला है जानें किसका भाग्य खुलेगा। पढ़ें आज का राशिफल (Today Horoscope in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातक आज कुछ चिंतित हो सकते हैं। आपको पेट रोग परेशान कर सकता है, जरा सी भी परेशानी होने पर किसी अच्छे से डॉक्टर को दिखाएं। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। नौकरी में आज आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अधिकारी भी आपसे नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक विवाद हो सकता है, जिससे आपका मन अशांत रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में आपको नए पार्टनर मिलेंगे। मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं जीवनसाथी की सेहत का विशेष ध्यान रखें। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको किसी शुभ सूचना की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनाव वाला रहेगा। कोई भय हो सकता है। आपकी सेहत में गिरावट रहेगी। आपको कमजोरी महसूस होगी। आपके मन को ठेस पहुंच सकती है। वाणी पर संयम रखें। आपके व्यापार में आपका पार्टनर आज आपको कोई बड़ा धोखा दे सकता है। वाहन का प्रयोग संभलकर करें। शारीरिक चोट का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको नुकसान हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानी वाला रहेगा। कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। यात्रा को टाल दे । सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा काम खराब रहेगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपके परिवार में कोई वैचारिक मतभेद चल रहा था तो वह आज दूर हो सकता है। जीवनसाथी का झुकाव आपकी तरफ रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। जिसके मिलने से आपको अपने भविष्य के नए अवसरों में मार्गदर्शन मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। शाम के समय आपको थकान हो सकती है। आपके भाइयों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि का दिन अच्छा रहने वाला है। मकान खरीदना चाहते हैं तो, उसके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। अपने कार्य क्षेत्र में किसी और नये कार्य की योजना बना सकते हैं। गलत वाणी का प्रयोग ना करें।वाणी में संयम रखें। संतान की सेहत को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ तनाव वाला रहेगा। पुराना विवाद फिर से आपके सामने आ सकता है। किसी से भी बात करते समय अपने बड़े बुजुर्गों का ध्यान अवश्य रखें। आप अपने व्यापार में कोई नया निर्णय लेना चाहते हैं तो, अभी के लिए अपना फैसला टाल दें। आपके मतभेद आपकी जीवन साथी के साथ बढ़ सकते हैं। बेकार की बहस ना करें।
शनिदेव को तेल चढ़ाने की ये है वजह
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों की सेहत में गिरावट हो सकती है। आपके परिवार में किसी मेहमान के आने के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन नजर आएगा। थकान महसूस हो सकती है। आप अपने सगे संबंधियों के कारण व्यापार में हानि उठा सकते हैं। आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। संतान की ओर से भी आपका मन संतुष्ट नहीं रहेगा। आप अपने बच्चों के व्यवहार के कारण भी परेशान हो सकते हैं। आज आपका किसी से वाद विवाद बढ़ सकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके लंबित कार्य आज पूरे हो जाएंगे। आपकी मुलाकात किसी पुराने साथी के साथ हो सकती हैं। आपके मन को बहुत ही संतुष्टि मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आपको आपके जीवन साथी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।आज आपकी पदोन्नति हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका मान सम्मान बरकरार रहेगा। आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे । किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जहां पर जाकर आपको और आपके परिवार के मन को बहुत शांति मिलेगी। आज आपको धन लाभ भी हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। विवाद को बढ़ावा न दें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो,आज आपकी स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपका कार्य पूरा होने में थोड़ा सा टाइम लगेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। छोटे बच्चों के भविष्य को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी काम से बाहर जाएंगे।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि को परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा कठिनाई भरा हो सकता है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का कोई बड़ा निर्णय न ले। आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं। आपके परिवार में किसी प्रकार का कोई विवाद हो सकता है, जिसके कारण आपका मन बहुत दुखी रहेगा। कोई दुर्घटना भी हो सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।