Monday, October 2, 2023
HomeराशिफलAaj Ka Rashifal 27 July 2023 : तुला, धनु को मिलेगी कामयाबी,...

Aaj Ka Rashifal 27 July 2023 : तुला, धनु को मिलेगी कामयाबी, मेष के कार्य आसानी से होंगे, विरोधियों पर भारी पड़ेंगे ये जातक

Share This

Aaj Ka Rashifal 27 July 2023 आज का राशिफल 27 जुलाई 2023 – आज का दिन तुला राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। कामयाबी मिलेगा। मेष के कार्य आसानी से पूरे होंगे। मकर के जातक अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। जानिए आज का राशिफल (Horoscope Today)

मेष – कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आपके अनुसार होते जायेंगे। आपकी जीवनशैली बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार में उन्नति से सन्तुष्ट रहेंगे। मनोरञ्जन के साधनों में आप धन खर्च करेंगे। धन की कमी दूर होगी। अपने खानपान की आदतों पर नियन्त्रण रखें। (Aaj Ka Rashifal)

वृषभ – आपको धन लाभ होगा। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ायें। युवा अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपको सभी कार्य अपने दम पर करना चाहिये। सन्तान की चिन्ता रहेगी। भाई-बहनों से मन खिन्न हो सकता है।

मिथुन – आज धन निवेश कर सकते हैं। लम्बित कानूनी मामलों को लेकर थोड़े परेशान होंगे। विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के अवसर प्राप्त होने की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। फाइनेंस सम्बन्धी गतिविधियों में सावधानी रखें।

कर्क – निजी सम्बन्धों में स्वार्थ की भावना को न आने दें। करियर में नये प्रयोग कर सकते हैं। दिनचर्या अस्त-व्यस्त न रखें। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। मन में किसी कारण दबाव रहेगा। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

सिंह – आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। सभी कार्यों को सुनियोजित तरीके से करने से सफलता मिलेगा। जॉब में ट्रांसफर हो सकता है। व्यवसाय में आय बढ़ सकती है। परिवार के लोग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिये तत्पर रहेंगे।

कन्या – आज जरूरी कार्य किसी कारणवश टल सकते हैं। पुराने मित्रों से आज चर्चा होगी। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। सन्तान की उन्नति से मन उत्साहित रहेगा। लेकिन आपको उन पर ज्यादा दबाव नहीं बनाना चाहिये। (Aaj Ka Love Rashifal 27 July 2023)

Krishna Janmashtami के ये उपाय भर देंगे तिजोरी, धन की कमी कभी नहीं होगी

तुला – आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। खानपान में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। खर्च की तुलना में आपकी आय बढ़ेगी। रुकी हुई परियोजनाओं को शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी को करियर में बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

वृश्चिक – कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से बहस न करें। आपको अपने सम्मान की चिन्ता रहेगी। लम्बी दूरी की यात्रा करने से बचें। कफ और सर्दी की शिकायत हो सकती है। बिना पूंछे दूसरों को ज्ञान न दें। गर्भवती स्त्रियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये।

धनु – आपको कामयाबी मिलेगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। स्थायी सम्पत्ति प्राप्त होने की सम्भावना है। अपने काम पर फोकस करेंगे। साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको लाभ हो सकता है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर – अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। वैवाहिक सम्बन्धों में परस्पर सम्मान भाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। नये काम में मन लगेगा। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। घर की जरुरत की वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं।

कुंभ – आज व्यापार को लेकर बड़ी साझेदारी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। मन में आध्यात्मिक विचार जन्म लेंगे। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी होगा। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। (Aaj Ka Rashifal)

मीन – आज सेहत खराब हो सकती है। अधिक गर्म व ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। धन हानि होने की आशंका है। इसीलिये आज उधार लेन-देन बिल्कुल न करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान न हों। वरना मुख्य बातों से आपका ध्यान भटक सकता है। (आज का राशिफल 27 जुलाई 2023)

 


Share This