Thursday, March 23, 2023
HomeAstrologyAaj Ka Rashifal 27 September 2022: जानकारों से सलाह लेकर निवेश करें...

Aaj Ka Rashifal 27 September 2022: जानकारों से सलाह लेकर निवेश करें ये जातक, मेष वाले यह काम न करें

Telegram

Aaj Ka Rashifal 27 September 2022, आज का राशिफल 27 सितंबर 2022 : आज इन राशि वालों के जीवन में तनाव हो सकता है। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। बिजनेस, नौकरी, पारिवारिक जीवन को लेकर आज का राशिफल क्या कहता है,  जानने के लिए पढ़ें मंगलवार 27 सितंबर 2022 का राशिफल (Today Horoscope)।

आज का राशिफल 27 सितंबर 2022 (Aaj Ka Rashifal 27 September 2022)

मेष राशि

किसी को जबरदस्ती बात मानने के लिए बाध्य न करें। आपके साथ विवाद हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ मुलाकात सुुखद रहेगी। जीवनसाथी की सलाह से आपके काम बनेंगे। कारोबार में लाभ हो सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि

आज कुछ पारिवारिक बातों को लेकर चिंता रहेगी। रोग के चलते कष्ट होगा। खर्च ज्यादा होने से मासिक बजट प्रभावित होने की संभावना है। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिलने व्यस्त रहेंगे। अफसरों से सैलरी बढ़ाने को लेकर चर्चा करेंगे।

मिथुन राशि

पूर्व के विवाद दूर होने से आपको खुशी मिलेगी। छात्रों का दिन अच्छा रहेगा। आज मनचाहे व्यंजन का स्वाद ले सकते हैं। घर में आयोजन होंगे। नवरात्रि की खुशियां बिखरेंगी। आज जीवनसाथी के साथ कम वक्त बिताएंगे। तनाव घटेगा, नए लोगों से मुलाकात होगी।

कर्क राशि

निवेश करने से पहले जानकारों से सलाह जरूर लें। क्रिप्टो या शेयर में रकम इनवेस्ट कर सकते हैं। उधार देने से बचें, रकम वापसी को लेकर परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक कष्ट दूर होगा। लाइफ पार्टनर के साथ मंदिर जा सकते हैं।

सिंह राशि

करियर आगे बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर होने की संभावना है। अपने मित्रों के साथ वक्त बिताएंगे, पुरानी बातें ताजा करेंगे। व्यापार को लेकर चल रहा तनाव खत्म हो सकता है। जरूरी काम हो तभी यात्रा करें। वाहन चलाते समय लापरवाही करने से हानि हो सकती है।

कन्या राशि

किसी रिश्तेदार के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। धन संबंधी विवाद बढ़ सकता है। मकान निर्माण में ज्यादा खर्च होगा। लोन आदि के कार्य लंबित रहेंगे। लाटरी, नशा जैसे कुव्यसनों से दूर रहें। तनाव बढ़ेगा।

तुला राशि

बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा। संपत्ति में वृद्धि होगी। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। सेहत सामान्य रहेगी। आप यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे, आपका खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों का पढ़ाई में न लगेगा। (Rashifal 27 Septemeber 2022)

वृश्चिक राशि

किसी की सलाह पर तत्काल अमल न करें। नए काम की शुरूआत पूरे सोच विचार कर करें। परिजनों के साथ खटास कम होगी। आपका दिन सामान्य  रहेगा। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। खेलकूद में हिस्सा लेंगे। खर्च सावधानी से करें।

धनु राशि

नया वाहन खरीद सकते हैं। आपकाे आज प्रसन्नता मिलेगी। आनलाइन शापिंग सावधानी से करें। लुभावने ऑफर के चक्कर में आकर धन नष्ट न करें। सरकारी कार्य पूरे करने में दिक्कत होगी। फील्ड में काम करने वालो को अच्छे अवसर मिलेंगे।

मकर राशि

आज अचानक यात्रा का प्लान बन सकता है। देवी दर्शन करने से मानसिक शांति मिलेगी। विवाद शांत होगी। छात्रों को सफलता मिल सकती है। परिजनों की याद सताएगी। सोशल मीडिया में बिजी रहेंगे। धन संबंधी मामले हल हो सकते हैं।

कुंभ राशि

करियर को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। शारीरिक कष्ट बढ़ेगा। विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लेकर इलाज शुरू कर सकते हैं। सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। बच्चों को नए कपड़े दिला सकते हैं। जीवनसाथी को उपहार देंगे।

मीन राशि

आज बिजनेस के सिलसिले में दूसरे शहर जाएंगे। युवाओं को नौकरी मिलेगी। सरकारी काम में कामयाबी मिल सकती है। मान-सम्मान मिलेगा। आज प्रसन्न रहेंगे। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। आध्यात्मिक रूप से मजबूत रहेंगे। पूजापाठ में मन लगेगा। नीले सामान से परहेज करें। (आज का राशिफल 27 सितंबर 2022)

धर्म-कर्म : शारदीय नवरात्रि 2022 कब से है, कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानें

Dhanteras 2022 : धनतेरस की पूजा के लिए नोट कर लें मुहूर्त, पूजन सामग्री, जानें प्रदोष काल कब तक रहेगा

आज का राशिफल 27 सितंबर 2022, Rashifal 27 September 2022,  Horoscope Today 27 September 2022

Visit- Twitter

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular