Friday, April 19, 2024
HomeDeshकर्क सहित 5 राशियों काे मिलेगी बड़ी कामयाबी, वृश्चिक का भाग्य बदलेगा,...

कर्क सहित 5 राशियों काे मिलेगी बड़ी कामयाबी, वृश्चिक का भाग्य बदलेगा, जानिए आज 28 अप्रैल 2023 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 April 2023 :  ज्योतिष के अनुसार आज शुक्रवार को कर्क सहित 5 राशियों को बड़ी कामयाबी मिलने की संभावना है। कुछ राशियों को यात्रा को टालना होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। वहीं वृश्चिक वालों का भाग्य बदलेगा। जानिए आज 28 अप्रैल 2023 का राशिफल कैसा रहेगा।

 

मेष राशि 28 अप्रैल 2023 (Aries 28 April 2023)-
मेष राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो युवा राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय बहुत बढ़िया है। राजनीति में कोई नया पद प्राप्त हो सकता है। आपको थोड़ा सा संभल कर खर्च करना चाहिए। सभी खर्चों को बजट बनाकर करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप घर की साज-सज्जा व मरम्मत पर भी काफी धन खर्च करेंगे। माता जी का सानिध्य मिलेगा। पिताजी से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। बहन के विवाह के लिए सभी लोग मिलकर शॉपिंग पर जाएंगे, जहां खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। जो युवा कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, वह कोई अच्छा कोचिंग सेंटर ज्वाइन करेंगे, जिससे उन्हें कामयाबी प्राप्त हो सके। सफर के दौरान अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहने के कारण आप अपने आपको थका हुआ महसूस करेंगे । आपको अपने अफसरों के द्वारा भी कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

 

वृषभ राशि 28 अप्रैल 2023 (Taurus 28 April 2023)-
वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आज व्यापार में विशेष कामयाबी की प्राप्ति होगी। जो युवा साझेदारी में कारोबार कर रहे हैं, उन्हें अच्छा खासा फायदा प्राप्त होगा। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं। आज आपकी मुलाकात अपने किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे मिलकर आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। आप मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। कारोबार में धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट में भी रकम इन्वेस्टमेंट करने के योग बन रहे हैं। आज आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे, लेकिन किसी वजह से यह यात्रा टल सकती है, जिसके कारण कुछ लोग नाखुश नजर आएंगे। विद्यार्थी अपने कुछ विषयों में समस्या के लिए अपने गुरुजनों से सहायता लेंगे। जीवनसाथी के साथ आप प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे।

 

मिथुन राशि 28 अप्रैल 2023 (Gemini 28 April 2023)-
मिथुन राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातको को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे, जिनसे वह काफी खुश नजर आएंगे। छात्रों को कामयाबी प्राप्त होगी। आप अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सजग रहेंगे और पूरा ध्यान लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे, जिससे आपको मनचाहा फायदा प्राप्त होगा। विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा लेकिन संतान के विवाह संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ले। नए व्यापार की तरह बढ़ सकते हैं, जो आप अपने मित्रों के साथ साझेदारी में करेंगे। आने वाले समय में आपको धन की अधिक जरूरत पड़ने वाली है, तब आपको समझ आएगा कि धन को बचा कर रखना बहुत जरूरी है। आज मित्रों की सहायता से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी दूर के रिश्तेदार के द्वारा खुशखबरी मिलेगी। आप अपने परिवार वालों के साथ पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल मिलाप होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की बात करें तो आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है।

 

कर्क राशि 28 अप्रैल 2023 (Cancer 28 April 2023)-
कर्क राशि वाले जातकों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे। परिवार की आवश्यकता की पूर्ति के लिए आप जीवनसाथी के साथ कार्य करते हुए नजर आएंगे। आप अपने लिए परिवार वालों के लिए कुछ खरीदारी करेंगे। कोई नया सम्मान भी खरीदेंगे लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर सभी खर्चों को करना है। बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। पिताजी का पैर छूकर आशीर्वाद लेकर घर से निकले तो आपके सभी कार्य पूरे होंगे। परिवार में किसी बाहर के व्यक्ति की दखलंदाजी के कारण मनमुटाव देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो आज आप अपने कार्यक्षेत्र में अपने दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। आपके जूनियर आप का विरोध करेंगे । सीनियरों का सहयोग मिलेगा। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें। कुंवारे लोगों के विवाह की बात चल सकती हैं।

 

सिंह राशि 28 अप्रैल 2023 (Leo 28 April 2023)-
सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका खुशनुमा और प्यारा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होगी, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। आप अपने जीवनसाथी को कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं, जिससे आपकी आय में और बढ़ोतरी हो। परिवार की जो जिम्मेदारियां सौंपी गई थी, आप उन्हें पूरी करेंगे। राजनीति में कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं। धन लाभ का मौका मिलेगा। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, जहां आप को वाहन चलाते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यापारियों को कारोबार में अच्छा खासा फायदा प्राप्त होगा। आज कार्यभार अधिक होने के कारण दिनभर की भागदौड़ के चलते थकान रहेगी। विद्यार्थी अपने मित्रों के साथ इधर-उधर घूमने में और सोशल मीडिया पर अधिक समय व्यतीत करेंगे, जिससे वह पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा पाएंगे। उच्च शिक्षा के लिए आप धन का निवेश करेंगे।

 

कन्या राशि 28 अप्रैल 2023 (Virgo 28 April 2023)
कन्या राशि वालों का आज का दिन बेहतर रहने वाला है। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा, जहां सभी लोग खुश नजर आएंगे  आप संतान को उनकी पढ़ाई में मदद करेंगे और उन्हें घुमाने के लिए शॉपिंग मॉल व पिकनिक पर लेकर जाएंगे, जिससे आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। आज विरोधी मुखर होने की कोशिश करेंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। जॉब में आज कोई नया उत्तरदायित्व प्राप्त हो सकता है। किसी भी कार्य को करने से पहले बड़े बुजुर्गों से सलाह अवश्य ले। कोई बड़ा सौदा हाथ से निकल सकता है । पैतृक कारोबार में बदलाव के लिए अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे। भजन, कीर्तन में आप सम्मिलित होंगे। जो लोग विदेशों से आयात-निर्यात का कार्य करते हैं , उन्हें शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी प्राप्त होगी। सेहत में पहले से सुधार होगा।

 

तुला राशि 28 अप्रैल 2023 (Libra 28 April 2023)-
तुला राशि का दिन आपका प्रसन्नता वाला रहेगा। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे और यह सीखेंगे की धन को कैसे बचा कर रखा जाता है, जिससे भविष्य में कोई परेशानी ना हो। आज संतान की प्रगति को लेकर प्रशंसा रहेगी। आज आपको परिवार की भलाई के लिए महत्वपूर्ण निर्णय करने पड़ सकते हैं । खर्च ज्यादा होगा लेकिन उसे भी कहीं से निकाल ही लेंगे। परिवार वालों के साथ किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे  रुके हुए धन को प्राप्त कराने में आपकी मदद करेंगे। आप अपने सभी खर्चों को आराम से करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी प्राप्त होगी। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। मकान, दुकान,प्लॉट को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी कोई कार्य शुरू करा सकते हैं। अगर आप किसी कार्य को करने के लिए लोन लेना चाहते हैं, तो यह समय अच्छा है। विद्यार्थी खेलकूद में हिस्सा लेंगे, जिसमें उन्हें जीत हासिल होगी। नए कांटेक्ट मिलेंगे। व्यापार में कामयाबी की प्राप्ति होगी।

 

वृश्चिक राशि 28 अप्रैल 2023 (Scorpio 28 April 2023)-
वृश्चिक राशि का दिन बेहतर रहने वाला है। आज राजनीति में कामयाबी की प्राप्ति होगी। नेताओं से भी मिलने के अवसर मिलेंगे। कारोबार कर रहे जातको को नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता है।नौकरी कर रहे जातको को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना है। कार्यक्षेत्र में किसी के भी कहे में आकर किसी के लिए कोई बात ना करें। अगर आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है, तो उसका भी पूरा फायदा मिलेगा। परिवार का सहयोग रहेगा। अपने पैसों पर नजर बनाए रखें। सभी खर्चों को बजट बनाकर करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सेहत में पहले से सुधार होगा। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपने माता पिता से अपनी पढ़ाई में आ रही समस्याओं के लिए बातचीत करेंगे। गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।

 

धनु राशि 28 अप्रैल 2023 (Sagittarius 28 April 2023)-
धनु राशि का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आज छात्रों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। कारोबार में धन आगमन के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा कर पाएंगे। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपको सभी क्षेत्रों से कुछ ना कुछ शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार वालों के साथ किसी दूर के रिश्तेदार के यहां पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल मिलाप होगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के संकेत हैं। अपने परिचित से बातचीत करते हुए नजर आएंगे। विद्यार्थी एक शहर से दूसरे शहर शिक्षा प्राप्ति के लिए जा सकते हैं। किसी को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे।

 

मकर राशि 28 अप्रैल 2023 (Capricorn 28 April 2023)-
मकर राशि का दिन काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। नौकरी को लेकर कोई बड़ा अवसर मिलेगा। निवेश के ऑफर आएंगे, जिसमें आमदनी अधिक होगी। आज का दिन आपके लिए जीवन में रोचक और महत्वपूर्ण मोड़ लेकर आएगा। उच्च अधिकारियों से फायदा मिलेगा। यात्रा करनी पड़ सकती हैं, जो यात्राएं आपके लिए सुखद रहेंगी। किसी खास व्यक्ति से भी मुलाकात होगी। जो आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने में आपकी मदद करेंगे। व्यापार कर रहे जातकों को व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए अवसर मिलेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जो आपकी काफी सहायता करेंगे। आप अपने मित्र के साथ सुख-दु:ख बांटते हुए नजर आएंगे। सेहत में पहले से सुधार होगा। वाणी की मधुरता को बनाए रखना है। लव लाइफ आपकी बेहतर रहने वाली है, लेकिन किसी अन्य व्यक्ति को अपने रिश्ते में दखलअंदाजी करने का मौका ना ।

 

कुंभ राशि 28 अप्रैल 2023 (Aquarius 28 April 2023)-
कुंभ राशि का दिन आपका खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको हर क्षेत्र से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। छात्रों को कामयाबी प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र की दिक्कतें कम होंगे। विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करेंगे, तभी मनचाहा परिणाम हासिल कर पाएंगे। प्रोफेशनल लाइफ में भी कोई बड़ा अचीवमेंट हासिल कर सकते हैं। कारोबार संबंधित कोई कार्य प्रारंभ कर रह सकते हैं, समय बेहतर है। छोटे व्यापारियों को अपने कारोबार में मनचाहा फायदा प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे जातक नौकरी के साथ-साथ कोई दूसरा काम करने का भी निर्णय करेंगे, जिसमें उनके जीवनसाथी उनका पूरा साथ देंगे। परिजनों से मन की बातों को सांझा करेंगे। बच्चों की डिमांड आप पूरा करेंगे। गृहस्थजीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे। कोई सरप्राइज पार्टी दे सकता है।

 

मीन राशि 28 अप्रैल 2023 (Pisces 28 April 2023)-
मीन राशि का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के सेहत के प्रति सचेत रहें सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करें तो बेहतर रहेगा। आज विवाद को समाप्त करने का उचित समय है। घर में पूजा, पाठ का आयोजन होगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, वह न केवल आपको बल्कि दूसरों को भी फायदा देंगे। दंपत्तियों के बीच में मनमुटाव हो सकता है, सावधानी बरतें।  संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे। संतान पर गर्व महसूस होगा। माता-पिता से अपने मन की बातों को साझा करेंगे। पैतृक संपत्ति से धन फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे । आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे। बच्चे आज आपसे कुछ चीजों के लिए फरमाइशें करेंगे, जिन्हें आप अवश्य पूरा करेंगे।

आज का राशिफल 28 अप्रैल 2023, Aaj Ka Rashifal 28 April 2023,  Horoscope Today 28 April 2023 Today horoscope Read it, राशिफल पढ़ें

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular