Tuesday, September 26, 2023

Aaj Ka Rashifal 28 August 2023: ये 5 राशि वाले आज रहेंगे लकी, किस्मत खुलेगी, इनकम बढ़ेगी

Share This

Aaj Ka Rashifal 28 August 2023 आज का राशिफल 28 अगस्त 2023: राशिफल के अनुसार आज 28 अगस्त 2023, सोमवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल के अनुसार मेष से मीन राशि तक के लिए सोमवार का दिन कैसा रहने वाला है जानें कौन रहेंगे लकी। पढ़ें आज का राशिफल  (Today Horoscope in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
धार्मिक कार्यों में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। तकनीकी विषयों पर आप अपना ज्ञान बढ़ाने का प्रयास करेंगे। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। गुम हुई वस्तु आपको वापस मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)
किसी  प्रोजेक्ट में धन निवेश कर रहे हैं तो सावधानी अवश्य बरतें। छात्र अपने करियर को लेकर परेशान होंगे। बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। घर की कोई वस्तु खराब हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले अटक सकते हैं। आमदनी के अवसर कम हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)
लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। बच्चों को सही मार्गदर्शन देने का प्रयास करें। इंजीनियंरिंग विद्यार्थियों को करियर को लेकर परेशानी हो सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। चोट लगने की सम्भावना है । ये आपको सावधानी रखनी चाहिये।

कर्क राशि (Cancer)
इनकम के नये स्रोत प्राप्त होंगे। छोटे बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय बितायेंगे। सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों को यश प्राप्त होगा। लेखकों को सम्मान मिल सकता है। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें।

सिंह राशि (Leo)
आज आप काफी शान्त  रहेंगे। अपनी प्रतिभा का अच्छा उपयोग कर पायेंगे। आर्थिक परेशानियों का हल प्राप्त होगा। परिवार वालों के साथ नाराजगी बढ़ सकती है। नए लोगों से आपकी मित्रता बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह से आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)
आपके विचारों की सराहना हो सकती है। व्यवसाय में परेशानी होने के योग बन रहे हैं। कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। आपका मन परेशान रहेगा। सर्दी और एलर्जी के कारण आपको कठिनाई होगी। विरोधी आपके विरुद्ध चाल चल सकते हैं।

तुला राशि (Libra)
कारोबार में आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना पड़ सकता है। सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करें। बच्चे पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बितायेंगे।

शनिदेव को तेल चढ़ाने की ये है वजह

वृश्चिक राशि (Scorpio)
नौकरी में आ रही कठिनाई दूर होगी। आज  बहुत अच्छा दिन है। काम को लेकर आप व्यवहारिक रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही शानदार है। बढ़ते खर्चों को कम करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र की बाधायें दूर होंगी।

धनु राशि (Sagittarius)
आपसे धन उधार मांग सकते हैं। किसी से बहसबाजी न करें वरना आपको कठिनाई होगी। सहयोगी आपकी हर काम में सहायता करेंगे। आपको अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ लंच करने जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)
परिस्थितियों को लेकर थोड़े परेशान होंगे। गूढ़ विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। लोग आपकी बातों को गम्भीरता से लेंगे। करियर को लेकर तनाव दूर होगा। पहले किए गए परिश्रम का अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)
उधार को चुकाने में मुश्किलें आयेंगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। सिर में दर्द और भारीपन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में कलह हो सकती है। पहले दिया गया उधार आपको मिल सकता है। नकारात्मक विचार से आपको बचना चाहिये।

मीन राशि (Pisces)
नौकरी बदलाव करने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आप समय बितायेंगे। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। आपकी निष्ठा से लोग प्रेरणा लेंगे। ऑफिस में काम का दबाव कम होगा। व्यस्तता रहेगी।


Share This

Latest news

Related news