Aaj Ka Rashifal 29 August 2023 आज का राशिफल 29 अगस्त 2023: आज मंगलवार के राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। मेष चिंतित हो सकते हैं, वहीं वृषभ, मिथुन हताश महसूस करेंगे। इधर तुला, वृश्चिक को सावधान रहना होगा। कुंभ, मीन के जातकों को लाभ होने की संभावना है। जानिए कैसा रहेगा आज का राशिफल (Today Horoscope in Hindi)-
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 29 August 2023)
आज मन अप्रसन्न रहेगा और शरीर में आलस्य छाया रहेगा।काम में सफलता देर से मिलेगी। विरोधियों के साथ वाद-विवाद टालें। दोपहर के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से पूरा कर सकेंगे। व्यापार के सिलसिले में कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम हो सकता है।चिंतित हो सकते हैं।
वृषभ राशिफल (Vrishabh Rashifal, 29 August 2023)
विलंब से सफलता मिलेगी। आप हताशा की भावना का अनुभव करेंगे। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रवास में विघ्न आने की आशंका बनी रहेगी। आपको नए काम आरंभ न करने की सलाह दी जाती है। खान-पान का ध्यान रखें। योग और ध्यान से स्वस्थ रह सकते हैं।
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 29 August 2023)
आज दैनिक कामों में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं। मन को प्रसन्न रखने के लिए मूवी देखेंगे। मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दोपहर के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा। आप कुछ ज्यादा ही इमोशनल रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 29 August 2023)
घरेलू वातावरण अनुकूल रहेगा। मायके से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा। विरोधियों को लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। बौद्धिक चर्चा में अपने टैलेंट को बता पाएंगे। सम्मान प्राप्त होगा। साझेदारी करने से लाभ होगा।
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 29 August 2023)
आज का दिन अनुकूल है। लेकिन गुस्से पर संयम रखें। कोई कष्ट हो सकता है। परिवार में आनंद और उल्लास का वातावरण रहेगा। प्रसन्नता और स्फूर्ति का अनुभव होगा। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। सहकर्मियों का सहयोग मिलने के बाद आनंद दोगुना हो जाएगा। विरोधियों को परास्त करेंगे।
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 29 August 2023)
आज काम में मन नहीं लगेगा। धनहानि होने की आशंका है। क्रोध पर संयम रखें। कार्य में सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। संतान के विषय में चिंता सताएगी। प्रवास को टालें। दोपहर के बाद भी स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 29 August 2023)
नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। भाग्यवृद्धि का अवसर मिलेगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। दोपहर के बाद किसी बात की चिंता रहेगी। पारिवारिक वातावरण क्लेशमय रहेगा। स्थायी संपत्ति से जुड़े कामकाज में सावधानी बरतें। सेहत की चिंता हो सकती है।
Geeta Gyan : ऐसे लोग ही हर काम को भाग्य पर छोड़ते हैं, जानें गीता में भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश
वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 29 August 2023)
हताशा का अनुभव होगा। किसी भी महत्वपूर्ण काम को लेकर आज निर्णय न लें। पारिवारिक वातावरण में क्लेश रहेगा। भाई-बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक गुजार सकेंगे। विरोधियों को पराजित करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रह पाएंगे। प्रवास होगा। मन की शांति रहेगी।
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 29 August 2023)
आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा। किसी मंदिर या धार्मिक जगह पर जाना हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद मिलेगा। आपको मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिलने से निराशा होगी। अनिर्णय की स्थिति रहेगी।
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 29 August 2023)
विवादित मामलों से आज दूर रहें। मन में किसी बात को लेकर आज चिंता रह सकती है। आपके नकारात्मक विचार काम पर सीधा प्रभाव डालेंगे। वाणी पर संयम रखें। दुर्घटना का भय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखमय समय व्यतीत होगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। आध्यात्मिक विचार रहेंगे।
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 29 August 2023)
आज के दिन की शुरुआत लाभदायी है। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। किसी नए व्यक्ति से रिश्ता बन सकता है। धन का खर्च अधिक होगा। अदालती कामों से संभलकर चलें। स्वभाव में उग्रता और क्रोध रह सकता है। लोगों का नकारात्मक व्यवहार आपको ही नुकसान पहुंचाएगा।
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 29 August 2023)
नए काम से लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। बिजनेस को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता से किसी तरह का आर्थिक लाभ मिल सकता है। सामाजिक जीवन में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बनेगा।