Thursday, February 6, 2025
HomeAstrologyRashifal 29 January 2025: वृषभ वालों के लिए आज का दिन शुभ, मकर...

Rashifal 29 January 2025: वृषभ वालों के लिए आज का दिन शुभ, मकर को मिलेगी सफलता

WhatsApp Group Join Now

Rashifal 29 January 2025 in Hindiआज का राशिफल 29 जनवरी 2025 : आज वृषभ वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मामले शुभ रहेंगे। मकर को सफलता मिलेगी। जानें कैसा रहने वाला है आज का राशिफल

आज का मेष राशिफल 29 जनवरी 2025 (Mesh Rashifal 29 January 2025)

आज किसी पुराने मामले का निपटारा हो सकता है। आप में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। विदेश में जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। धन और करियर के मामले में दिन बहुत शुभ रहने वाला है। नयी योजनाओं पर आप काम कर सकते हैं।

आज का वृषभ राशिफल 29 जनवरी 2025 (Vrishabh Rashifal 29 January 2025)

आज आर्थिक मामलों के लिये दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। लेन-देन के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। परिस्थितियों का समझदारी से मुकाबला करेंगे।

आज का मिथुन राशिफल 29 जनवरी 2025 (Mithun Rashifal 29 January 2025)

आज आलस्य और प्रमाद में समय बर्बाद न करें। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। लोग आपकी भावनाओं का निरादर कर सकते हैं। प्रबन्धन से जुड़े लोगों को अपनी कमियों पर गौर करना चाहिये।

आज का कर्क राशिफल 29 जनवरी 2025 (Kark Rashifal 29 January 2025)

आज नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आज आप काफी चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। किसी विवाह समारोह में हिस्सा लेने के लिये यात्रा कर सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता रहेगी।

आज का सिंह राशिफल 29 जनवरी 2025 (Singh Rashifal 29 January 2025)

किसी से ज्यादा सलाह न लें। चलते हुये कार्य में बाधा आ सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। इस समय छोटी-छोटी समस्याओं की उपेक्षा न करें वरना ये बाद में बड़ी बन सकती हैं। नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे।

आज का कन्‍या राशिफल 29 जनवरी 2025 (Kanya Rashifal 29 January 2025)

आज काम का काफी दबाव रहेगा। इस दबाव के कारण घर में झगड़ा हो सकता है। बातचीत करते हुये शब्द चयन सही तरह से करें। अपने व्यवहार में पारदर्शिता रखें। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। प्रेमी जन को विवाह के लिये प्रपोज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – January Horoscope 2025: जनवरी माह तुला के साथ इनके लिए शानदार, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल

आज का तुला राशिफल 29 जनवरी 2025 (Tula Rashifal 29 January 2025)

आज स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वाहन में खराबी आ सकती है। दोपहर के बाद आपका मन कुछ अप्रसन्न हो सकता है। कार्यों में जल्दबाजी करने के कारण आपको परेशानी होगी। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

आज का वृश्चिक राशिफल 29 जनवरी 2025 (Vrishchik Rashifal 29 January 2025)

आज स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रयोग करेंगे। विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। छोटी दूरी की यात्रा करने का विचार बना सकते हैं। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं।

आज का धनु राशिफल 29 जनवरी 2025 (Dhanu Rashifal 29 January 2025)

आज घर परिवार में सुख शान्ति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में विनम्रता बनाये रखें। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ निर्णय हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के कार्यों में हाथ बटायेंगे।

आज का मकर राशिफल 29 जनवरी 2025 (Makar Rashifal 29 January 2025)

आज सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर में मनपसन्द भोजन का आनन्द लेंगे।

आज का कुंभ राशिफल 29 जनवरी 2025 (Kumbh Rashifal 29 January 2025)

आज नकारात्मक विचारों का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसीलिये सकारात्मक बने रहें। प्रेम सम्बन्धों में कुछ अनबन हो सकती है। सहकर्मियों का आपके प्रति व्यवहार खराब हो सकता है। आज नये कार्यों की शुरुआत बिल्कुल न करें।

आज का मीन राशिफल 29 जनवरी 2025 (Meen Rashifal 29 January 2025)

आज वैवाहिक सम्बन्ध काफी मधुर रहने वाले हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावनात्मक रहेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आपकी छवि में काफी सुधार आयेगा। सन्तान की शिक्षा पर आप अधिक ध्यान देंगे।

facebook.com/babapostdotcom/

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular