मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Aaj Ka Rashifal 29 June 2024: वृष प्रसन्न रहेंगे, मिथुन को सफलता, कुंभ की समस्या दूर होगी

On: June 28, 2024
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal
---Advertisement---

आज का राशिफल 29 जून 2024, Aaj Ka Rashifal 29 June 2024 : आज वृष प्रसन्न रहेंगे। मिथुन को सफलता मिलेगी। कुंभ वालों की समस्या दूर हो सकती हैं। शनिवार का राशिफल मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 29 June 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) : आज मन अशान्त हो सकता है। लोग आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ डालने का प्रयास करेंगे। आज महंगे उत्पादों की ख़रीदारी के कारण परेशान हो सकते हैं। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें। कारोबारियों को कार्य विस्तार करने के अवसर मिलेंगे।

वृष राशि (Taurus Horoscope) : आज प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों की बिक्री बढ़ सकती है। सभी कार्य योजनानुसार ही होते चले जायेंगे। फाइनेंस के कार्यों के लिये दिन बेहद अनुकूल है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) : आज दफ्तर की व्यवस्था में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। नये लक्ष्यों को निर्धारित कर सकते हैं। आपका व्यवहार काफी संयमित और लोगों की नजर में आदर्श रहेगा। अपनी बातों को प्रभावी ढंग से रखेंगे। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope) :आज परिश्रम का उचित परिणाम न मिलने से उदास रहेंगे। परिजनों के साथ बैर या किसी तरह का मनमुटाव आज दूर होगा। वैवाहिक जीवन के लिये समय अवश्य निकालें। यात्रा के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

Also Read  Rashifal 22 January 2025: आज सिंह, तुला को मिलेगी कामयाबी, ये राशि विरोधियों से सावधान रहें

सिंह राशि (Leo Horoscope ): आज कारोबारी समझौते करने से बचें। व्यवसाय में प्रतिद्वंदियों के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। निजी रिश्तों के बीच अहम् की भावना न आने दें। बारिश में भींगने से बचें। बुखार की चपेट में या सकते हैं। बीमा, शेयर आदि में निवेश करना शुभ हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope) : आज मन काफी हर्षित रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यापार में काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है। घर में प्रसन्नता व खुशहाली का माहौल रहेगा। महत्वपूर्ण अनुबन्ध के लिये दिन शुभ हो सकता है।

तुला राशि (Libra Horoscope): आज कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का अनुभव होगा। जल्दबाज़ी व भावुकता में कोई निर्णय न लें। कानूनी अड़चनों दूर कर सकते हैं। युवाओं को परीक्षा में शुभ परिणाम मिलेंगे। दूसरे के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करना ठीक नहीं है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) : आज शुभ कार्य हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्ध काफी रोमांटिक रहने वाला है। धार्मिक विचारों का आपके ऊपर काफी प्रभाव रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। कार्यस्थल में सब कुछ सामान्य रहेगा। अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें।

Also Read  आज का राशिफल 16 जुलाई 2024 :

यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल जून 2024 | Monthly Horoscope June 2024 | Masik Rashifal June 2024

धनु राशि (Sagittarius Horoscope): आज आय से अधिक धन खर्च अधिक हो सकता है। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। घर के लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। आज आपके घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है। सेहत में सुधार होगा।

मकर राशि (Capricorn Horoscope) : आज यात्रा की योजना बन सकती है। तय लक्ष्यों को समय पर पूरे कर लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। जीवनसाथी को आज कुछ उपहार दे सकते हैं। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope) आज एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। आज गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा को सिद्ध करने का नया मंच मिल सकता है। आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं।

मीन राशि (Pisces Horoscope): आज ठोस निर्णय लेने पड़ेंगे। आप किसी सार्वजनिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। पहले हुये व्यापार घाटे से आज निजात मिल सकती है। सम्पत्ति पर निवेश कर सकते हैं।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।