Aaj Ka Rashifal 29 March 2023 : आज बुधवार का दिन इन 5 राशियों के लिए शानदार रहेगा। मेष वाले पारिवारिक दिक्कतों को सुलझा सकते हैं। तुला को कामयाबी मिल सकती है। आइये जानते हैं आज 29 मार्च 2023 का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि 29 मार्च 2023 (Aries)
आज निजी दिक्कतों को सुलझाने में सफल रहेंगे। दूर के सगे संबंधियों से आपको शुभ समाचार मिलेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। दफ्तर में किसी जरूरी मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी में वेतन बढ़ने की सम्भावना बन रही है।
वृषभ राशि 29 मार्च 2023 (Taurus)
कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत सुखदायक रहेगा। आपकी प्रबन्धन क्षमता में बढ़ोतरी होगी। शेयर मार्केट में निवेश फायदेमंद होगा। अचल सम्पत्ति की डील से आपको लाभ मिलेगा। कोई मनोवांछित काम पूरा हो सकता है। सेहत की परेशानियों का निदान होगा।
मिथुन राशि 29 मार्च 2023 (Gemini)
व्यवसाय में कर्ज करने से आपको बचना चाहिये। समझदारी से आप दिक्कतों का हल निकाल लेंगे। शारीरिक रूप से फिट रहने के लिये आपको नित्य व्यायाम अवश्य करना चाहिये। बॉस आपके काम से बहुत प्रसन्न रहेंगे। नये काम को शुरू करने में भाग्य का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
कर्क राशि 29 मार्च 2023 (Cancer)
आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे। आपको कारोबार में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। भावुक व्यवहार के कारण आपको व्यवसाय में लाभ होगा। मन की चंचलता पर नियन्त्रण रखें।
सिंह राशि 29 मार्च 2023 (Leo)
आपके प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। पार्टनरशिप को लेकर आपको ध्यान देना पड़ेगा। प्रणय सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। विदेशी स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। लाइफ पार्टनर के माध्यम से आपको लाभ प्राप्त होगा।
कन्या राशि 29 मार्च 2023 (Virgo)
आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। सरकारी कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। सहकर्मियों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। घर से दूर नौकरी करने वालों की आय में बढ़ोतरी होगी। परिजनों की सलाह को गम्भीरता से लें। समाज में आपकी छवि का विकास होगा।
तुला राशि 29 मार्च 2023 (Libra)
कानूनी मामलों में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। व्यवसाय की परेशानियाँ दूर होंगी। प्रतियोगी परीक्षा में आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। आपको अचानक धन लाभ मिलेगा। प्रोफेशनल मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है। काम को लेकर आप यात्रा कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि 29 मार्च 2023 (Scorpio)
मित्रों के साथ अनुभव बांटने का अवसर मिलेगा। नये व्यवसाय की प्लानिंग करना उचित नहीं है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगायें। अपने गुस्से पर नियन्त्रण रखें। शरीर में दर्द की शिकायत रहेगी। व्यर्थ की बातों पर ध्यान न दें। सम्बन्धों में दरार आ सकती है।
धनु राशि 29 मार्च 2023 (Sagittarius)
कामक्षेत्र में आपके विजन से लोग प्रभावित रहेंगे। आज आप स्वाध्याय को काफी समय दे सकते हैं। नयी-नयी जानकारियाँ जुटाने को लेकर प्रवृत्त रहेंगे। फोन से अच्छी खबर मिल सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की सम्भावना बन रही है। सामाजिक जीवन में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
मकर राशि 29 मार्च 2023 (Capricorn)
किसी जरूरी काम के लिये लोन लेना पड़ेगा। खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। घर पर दफ्तर का काम करना पड़ सकता है। निजी रिश्तों में कुछ दूरी का अनुभव करेंगे। आपके जीवन में नया परिवर्तन आ सकता है। अपने काम को दूसरों के भरोसे न छोड़ें।
कुंभ राशि 29 मार्च 2023 (Aquarius)
बच्चों को करियर में अच्छी कामयाबी मिल सकती है। किसी पारिवारिक कामक्रम के लिये आपको निमन्त्रण प्राप्त होगा। कमीशन से आपको धन प्राप्त होगा। दोस्ती प्रेम सम्बन्धों में बदलने की सम्भावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिये आज का दिन बेहद शानदार रहेगा।
मीन राशि 29 मार्च 2023 (Pisces)
अकेलापन और उदासी का भाव रहेगा। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अपने काम की गुणवत्ता से समझौता करना ठीक नहीं है। खर्चों की अधिकता आपको बहुत परेशान करेगी। अपने शुभचिन्तकों से राय अवश्य लें। ससुराल पक्ष के लोगों से आपकी अनबन हो सकती है।