Aaj Ka Rashifal 29 September 2022, आज का राशिफल 29 सितंबर 2022 : आज गुरुवार 28 सितंबर 2022 काे इन राशियों की लाइफ में आएंगी खुशियां, जीवनसाथी के बदले तेवर से हैरान रहेंगे ये जातक। आज का दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल (Today Horoscope)।
आज का राशिफल 29 सितंबर 2022 (Aaj Ka Rashifal 29 September 2022)
मेष राशि
किसी बड़े काम के पूरा नहीं कर पाने के कारण चिंतित हो सकते हैं। आपका दिन आज उलझन से भरा रहेगा। पारिवारिक लोगों से विवाद हो सकता है। अधिक खर्च होने बजट बिगड़ सकता है। धर्म-कर्म में मन लगेगा।
वृषभ राशि
जरूरी कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। नए काम से लाभ होने की संभावना है। विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के जरिए नौकरी मिल सकती है। आपकी मुलाकात पुराने दोस्तों से हो सकती है। खर्च कम करें।
मिथुन राशि
आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। मिथुन राशि वाले अपने जीवनसाथी के बदले तेवर से हैरान हो सकते हैं। आपकी बातों को सुना जाएगा। युवाओं को नौकरी के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। आज बुजुर्गों की सलाह से बड़ा लाभ हो सकता है।
कर्क राशि
किसी को सलाह न दें। शाम को विवाद होने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाएं। ज्यादा चाय काफी पीने की लत को छोड़ने की कोशिश करें। मित्रों से सामंजस्य रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। तनाव कम होने की संभावना है।
सिंह राशि
आज का दिन खुशी में बीतेगा। आपको नए स्रोत से धन लाभ हो सकता है। निवेश की रकम वापस मिल सकती है। नया मकान खरीद सकते हैं। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। आपको शांत रहने का प्रयास करना चाहिए। गुस्से में बात न करें।
कन्या राशि
शत्रुओं के चलते आपको आज अलर्ट रहना होगा। सामाजिक बंधनों के चलते आपके कुछ काम प्रभावित हो सकते हैं। अविवाहितों को अच्छी खबर मिलेगी। आपका दिन सामान्य रहेगा। उधार न दें। किसी काम में त्रुटि होने की संभावना है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आज बड़ी खुशी मिलेगी। आपका काम बेहद अच्छा चलेगा। प्रसन्न रहेंगे राह की बाधा दूर हो सकती है। आर्थिक समस्या का निदान होगा। तनाव कम होने की संभावना है। परिवार के लोगों से मधुरता रहेगी। (Rashifal 29 Septemeber 2022)
वृश्चिक राशि
आज आप यात्रा कर सकते हैं। किसी को सलाह देने की गलती न करें। पारिवारिक समस्या का हल निकलेगा। स्कूल में छात्रों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी काम पूरे कर पाएंगे। किसी से विवाद होने की आशंका बनी हुई है।
धनु राशि
आज आपको सोच समझकर निर्णय लेना चाहिए। किसी काम में गलती होने से आप आलोचना के शिकार हो सकते हैं। वाहन मरम्मत में खर्च होगा। शत्रु आप पर कुछ आरोप लगा सकते हैं। ज्यादा भावुक होकर कार्य न करें। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी।
मकर राशि
सत्संग में मन लगेगा। दफ्तर में किसी से बहस हो सकती है। राजनीतिक लोगों को फायदा होने की संभावना है। परिश्रम से न घबराएं। आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। परीक्षा परिणाम अनुकूल होने से छात्र खुश रहेंगे। शारीरिक कष्ट कम होगा।
कुंभ राशि
सेहत ठीक रहेगी। आपको कई स्रोतों से आय होगी। परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करेंगे। कारोबार की स्थिति बेहतर होगी।
मीन राशि
कोई जबरिया आपको किसी मामले में फंसा सकता है, अलर्ट रहना होगा। सोच समझकर फैसले लें। छात्रों को विशेषज्ञों की मदद मिल सकती है। पुराने मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। बुजुर्गों को सेहत को लेकर लापरवाही नहीं करना चाहिए। (आज का राशिफल 29 सितंबर 2022)