Home Astrology सिंह, वृश्चिक, मीन के जीवन में आएगी बड़ी खुशी, तुला, कुंभ सतर्क...

सिंह, वृश्चिक, मीन के जीवन में आएगी बड़ी खुशी, तुला, कुंभ सतर्क रहें, पढ़ें आज 3 अप्रैल 2023 का राशिफल

0
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 3 April 2023 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज सोमवार को सिंह, वृश्चिक, मीन के जीवन में बड़ी खुशी रहेगी। तुला, कुंभ के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। जानिए आज का 3 अप्रैल 2023 का राशिफल क्या कहता है (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि 3 अप्रैल 2023 (Aries)

निवेश के काम बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि 3 अप्रैल 2023 (Taurus) 

पार्टी व पिकनिक का कामक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। कारोबार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक काम सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।

मिथुन राशि 3 अप्रैल 2023 (Gemini)

दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आमदनी में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।

कर्क राशि 3 अप्रैल 2023 (Cancer)

भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी अनजान की बातों में न आएं, लाभ होगा।

सिंह राशि 3 अप्रैल 2023 (Leo)

पारिवारिक माहौल प्रसन्नतादायक रहेगा। जॉब में चैन महसूस होगा। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। फायदे के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। खुशियां रहेगी।

कन्या राशि 3 अप्रैल 2023 (Virgo)

आज का दिन अच्छा रहेगा। यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। कारोबार-व्यवसाय से मनोनुकूल आय होगी। घर-बाहर कामयाबी प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। दोस्तों के साथ प्रसन्नतापूर्वक वक्त बीतेगा।

तुला राशि 3 अप्रैल 2023 (Libra)

सेहत सामान्य रहेगा। किसी काम में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव हो सकता है। लाइफ पार्टनर से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से दूर रहें। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। करीबी लोगों से मनमुटाव हो सकता है। व्यर्थ की बातों पर ध्यान न दें। आमदनी में निश्चितता रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। फैसले लेने में जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक राशि 3 अप्रैल 2023 (Scorpio)

कर्ज वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। आय बढ़ाने के अवसर आएंगे। जॉब में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। झगड़ा-विवाद न करें। कारोबार ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

धनु राशि 3 अप्रैल 2023 (Sagittarius)

कोई आपको अच्छी खबर देगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम कामयाब रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। फायदे के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कामयाबी के साधन जुटेंगे। जोखिम लेने से बचें, हानि हो सकती है।

मकर राशि 3 अप्रैल 2023 (Capricorn)

व्यवसाय में साझेदारों से सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। गूढ़ विद्या में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिलेगा। आर्थिक उन्नति के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। थकान रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। आलस्य न करें।

कुंभ राशि 3 अप्रैल 2023 (Aquarius)

सेहत का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से सतर्क रहें। आमदनी में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। दिखावे में बड़ा खर्च होगा। जोखिम वाले काम टालें। शुभचिंतक आपका सहयोग करेंगे। निवेश कर सकते हैं।

मीन राशि 3 अप्रैल 2023 (Pisces)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्य की बाधा दूर होगी। लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोगों का व्यवहार मधुर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आमदनी में वृद्धि रहेगी। कुछ बड़ी चिंता दूर हो सकती है। जल्दबाजी न करें।

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2023, Aaj Ka Rashifal 3 April 2023,  Horoscope Today 3 April 2023

Exit mobile version