Aaj Ka Rashifal 3 August 2023 आज का राशिफल 3 अगस्त 2023 – आज गुरुवार का दिन इन राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। कुछ राशियों को अलर्ट रहना होगा। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना बन रही है। पढ़ें आज का राशिफल कैसा रहने वाला है। (Horoscope Today)
मेष – कर्ज दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आपकी छवि में काफी सुधार आयेगा। बच्चों की शिक्षा पर आप काफी ध्यान देंगे। नये विचारों को अपनाने में आप संकोच नहीं करेंगे। वैवाहिक सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आज किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है (Aaj Ka Rashifal)
वृषभ – कंपीटिशन की भावना रहेगी। धन और करियर के मामले में दिन बहुत शुभ रहने वाला है। वित्तीय योजनाओं को आप समय देंगे। नयी योजनाओं में आप काम कर सकते हैं। किसी पुराने केस का निपटारा हो सकता है। नया स्टॉक खरीदने में धन खर्च करेंगे। Horosope today
मिथुन – साझेदारी के कार्य के लिएआप काफी समय देंगे। आर्थिक मामलों के लिये दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। लेन-देन के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। अधूरे कार्य को समय पर पूरा करें। परिस्थितियों का समझदारी से मुक़ाबला करेंगे। घर में तनाव हो सकता है।
कर्क – प्रबंधन से जुड़े लोगों को अपनी कमियों पर गौर करना चाहिये। आज का दिन उठापटक से भरा हुआ रहेगा। आलस्य में समय बर्बाद न करें। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सचेत रहने की आवश्यकता है। (दैनिक राशिफल)
सिंह – दूसरे देशों में व्यापार कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। जीवनसाथी की सेहत की कुछ चिन्ता रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सोच विचार कर ही यात्रा शुरू करें।
कन्या – तबियत में सुधार होगा। प्रतिस्पर्धा के माहौल में आप प्रतिद्वन्द्वियों पर भारी पड़ेंगे। मीडिया से जुड़े लोग बड़ी बहादुरी के साथ अपना काम करेंगे। आय के विकल्प बढ़ सकते हैं। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। विवाहित अपने कार्य में बिजी रहेंगे। (Aaj Ka Rashifal 3 August 2023)
Krishna Janmashtami के ये उपाय भर देंगे तिजोरी, धन की कमी कभी नहीं होगी
तुला -काम का काफी प्रेशर रहेगा। इस दबाव के कारण घर में झगड़ा हो सकता है। सोच-विचार के ही कोई बड़ा निर्णय लें वरना आपको उसके लिये काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिजन कुछ नाखुश हो सकते हैं।
वृश्चिक – यात्राओं से लाभ होगा। दोपहर के बाद आपका मन कुछ अप्रसन्न हो सकता है। रक्तचाप और शुगर के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वाहन में खराबी आ सकती है। मन के विपरीत कार्यों के कारण आपको परेशानी होगी।
धनु – व्यवसाय में सुधार कर सकते हैं। अन्य लोगों की तुलना में आपको जल्दी लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रयोग करेंगे। विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
मकर -सभी काम समय पर पूरा कर लेंगे। पुराने मित्रों से अपेक्षित मदद मिलेगी। पति-पत्नी के मध्य आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। रक्तचाप की समस्या से निजात मिल सकती है। नया कारोबार शुरू करने के योग बन रहे हैं।
कुंभ – कई काम करने पड़ेंगे। बच्चों की सफलता से गर्व की अनुभूति होगी। दोस्तों पर आँख-मूंदकर विश्वास न करें। आपका फोन खराब हो सकता है। नींद पर्याप्त मात्रा में अवश्य लें। अशान्ति के कारण एकाग्रता में कमी रहेगी। (Aaj Ka Rashifal)
मीन – साउन्नति की सम्भावना बन रही है। युवाओं को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। आपको नयी जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। जोखिम भरे निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहें। (आज का राशिफल 3 अगस्त 2023)