Weather Cricket Sports Bollywood Job Business Lifestyle Spiritual

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

आज का राशिफल 30 जुलाई 2024 : वृश्चिक, मीन को धन लाभ, मिथुन नकारात्मक लोगों से दूर रहें, जानें कैसा रहेगा दिन?

On: July 29, 2024
Follow Us:
आज का राशिफल

आज का राशिफल 30 जुलाई 2024, Aaj Ka Rashifal 30 July 2024 : आज मंगलवार का दिन वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। धन लाभ होगा। वहीं मिथुन नकारात्मक लोगों से दूर रहें। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल 30 जुलाई 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) : आज आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा। परिजनों से किसी गम्भीर विषय पर चर्चा कर सकते हैं। पेट में गैस और जलन की शिकायत हो सकती है। आज अधिक मसालेदार भोजन का सेवन न करें। धन उधार लेने से बचें।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope) : आज कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण व ठोस निर्णय लेने पड़ेंगे। वैवाहिक जीवन काफी सुखदायक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आज घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। कीमती वस्तुओं की ख़रीदारी करेंगे। कानूनी मामलों में अनुकूलता होने की सम्भावना है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) : आज किसी काम में मन नहीं लगेगा। विदेश में कारोबार कर रहे लोगों से आपको लाभ हो सकता है। दूसरों के कार्यभार को अपने ऊपर लादना भी आपके लिये उचित नहीं है। फर्जी और गलत उत्पादों की ख़रीदारी के कारण परेशान हो सकते हैं। नकारात्मक व्यक्तियों की संगत से दूर रहें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope) : आज मआज आप काफी व्यस्त रहेंगे। सभी कार्य आपके अनुसार होते चले जायेंगे। कमीशन सम्बन्धी कार्यों के लिये दिन अनुकूल है। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेंगे। प्रेमी जन के साथ घूमने के लिये जा सकते हैं। कारोबार लाभ से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि (Leo Horoscope ): दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। किसी पुरानी योजना को क्रियान्वित करना पड़ेगा। नये लक्ष्यों को निर्धारित कर सकते हैं। आपका व्यवहार काफी संयमित और लोगों की नजर में आदर्श रहेगा। अपनी बातों को अफसरों के सामने प्रभावी ढंग से रखेंगे।

कन्या राशि (Virgo Horoscope) : आज स्वयं के लिये अवश्य निकालें। वे कार्य करें जो सिर्फ अपनी खुशी के लिये करना चाहते हैं। मेहनत का उचित परिणाम न मिलने से मन उदास हो सकता है। परिवार में किसी का विवाह तय हो सकता है। परिजनों के साथ मनमुटाव आज दूर हो सकता है।

तुला राशि (Libra Horoscope): व्यापारिक समझौते करने से बचें। आपको कर्ज नहीं लेना चाहिये। बिजनेस में सहकर्मियों की वजह से नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़ें। जीवनसाथी के व्यवहार को लेकर थोड़े असन्तुष्ट हो सकते हैं। अहंकार से दूर रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) : अच्छा धन लाभ हो सकता है। घर में प्रसन्नता व खुशहाली का माहौल रहेगा। महत्वपूर्ण अनुबन्ध करने के लिये दिन शुभ है। आज आपका मन काफी हर्षित रहेगा। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। रूका हुआ धन आपको मिल सकता है।

यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल जुलाई 2024 | Monthly Horoscope July 2024 | Masik Rashifal July 2024

धनु राशि (Sagittarius Horoscope): आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का अनुभव होगा। जल्दबाज़ी व भावुकता में कोई निर्णय न लें। कानूनी अड़चनों को दूर कर सकते हैं। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलेंगे। दूसरे व्यक्तियों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope) : जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ सामान्य रहेगा। अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें। घर में शुभ प्रसंग हो सकते हैं। लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी। धार्मिक विचारों का आप पर काफी प्रभाव रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope): आजरिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। जिसे आपको बातचीत के माध्यम से शान्तिपूर्वक सुलझा लेना चाहिये। सर्वाइकल और कन्धों में दर्द की शिकायत रहेगी। आमदनी के अनुपात में धन खर्च अधिक हो सकता है।

मीन राशि (Pisces Horoscope): आज धन लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। किसी आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। अपने कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। लाइफ पार्टनर को आज कुछ उपहार दे सकते हैं।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Admin

Through the web portal babapost.in, we keep readers informed about the events taking place in the country. This web portal provides you with daily news, auto news, entertainment news, horoscopes, and reliable information related to religion and rituals. babapost.in follows the rules of news hygiene. This web portal does not publish misleading, unverified, or sensational news.
The objective is to satisfy the readers.