Thursday, June 8, 2023

मेष, कुंभ को अटका धन मिलेगा, कर्क कलह का सामना करेंगे, तुला को मिलेगी शुभ खबर, जानिए 4 अप्रैल 2023 का राशिफल

More articles

Join to Us

Aaj Ka Rashifal 4 April 2023 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज मंगलवार 4 अप्रैल 2023 के राशिफल के अनुसार मेष, कुंभ को अटका धन मिलेगा। कर्क को कलह-क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। तुला को शुभ खबर मिलने की संभावना है। आइये जानते हैं आज का राशिफल  (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि 4 अप्रैल 2023 (Aries)

आज अटका धन मिलेगा। मन की चंचलता पर काबू रखना होगा।  स्थिति अनुकूल रहेगी। लाइफ पार्टनर से मधुरता बढ़ेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। रकम इनवेस्ट करना लाभप्रद रहेगा। काम बनेंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि 4 अप्रैल 2023 (Taurus) 

आयात-निर्यात के काम में लाभ होगा। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखल न दें।

मिथुन राशि 4 अप्रैल 2023 (Gemini)

घूमने की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। लजीज भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में चैन रहेगा, साथियों की मदद मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य रहेगा।

कर्क राशि 4 अप्रैल 2023 (Cancer)

कलह-क्लेश हो सकता है। काम में रुकावट होगी। आमदनी में कमी तथा जॉब में तनाव रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। अप्रिय समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। कारोबार से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम न लें। यात्रा टालें।

सिंह राशि 4 अप्रैल 2023 (Leo)

आज का दिन अच्छा रहेगा रहेगा। जॉब में चैन महसूस होगा। व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी। धर्म-कर्म में खर्च होगा। सेहत की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। फायदे के अवसर हाथ आएंगे। विचारों में मजबूती रहेगी।

कन्या राशि 4 अप्रैल 2023 (Virgo)

उन्नति के प्रयास में सफलता मिलेगी। बड़ी समस्या दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज चुका पाएंगे। एकाग्रता में कमी होगी। मानसिक संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी, बिजनेस मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। किसी को सलाह न दें।

तुला राशि 4 अप्रैल 2023 (Libra)

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सहकर्मी साथ देंगे। बिजनेस में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति सामान्य रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विभिन्न स्रोतों से आय होगी।

वृश्चिक राशि 4 अप्रैल 2023 (Scorpio)

क्रोध नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। बच्चों पढ़ाई ठीक चलेगी। ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। गलत कार्यों के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। आलस्य न करें।

धनु राशि 4 अप्रैल 2023 (Sagittarius)

अचानक गैरजरूरी खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। कारोबार में कमी होगी। नौकरी में तनाव हो सकता है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आमदनी में निश्चितता रहेगी।

मकर राशि 4 अप्रैल 2023 (Capricorn)

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सरकारी कार्य पूरे होंगे। सम्मान में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। कारोबार लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व भौतिक संसाधन में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि 4 अप्रैल 2023 (Aquarius)

अटका धन मिलेगा। सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा।  कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें। अनजान लोग उलझा सकते हैं।

मीन राशि 4 अप्रैल 2023 (Pisces)

गुस्से पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। सेहत पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। जरा सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। कारोबार ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आमदनी बनी रहेगी। जोखिम न लें।

आज का राशिफल 4 अप्रैल 2023, Aaj Ka Rashifal 4 April 2023,  Horoscope Today 4 April 2023

Latest