Aaj Ka Rashifal 4 November 2023 आज का राशिफल 4 अक्टूबर 2023 Today Horoscope 4 October 2023: आज शुक्रवार को मेष से मीन तक के जातकों के लिए क्या खास रहेगा, आज किन जातकों को नौकरी, कारोबार, सामाजिक रूप से सफलता मिलेगी, इसके लिए पढ़ें आज का राशिफल (Daily Horoscope in Hindi, Today Astrology)-
मेष राशि: आज का राशिफल -आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। अपनी सफलता को लेकर आशान्वित रहेंगे। विद्यार्थियों को लाभ होगा। धन संभलकर खर्च करें। किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है।
वृषभ राशिः आज का राशिफल – अपने जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे। धन संपत्ति की प्राप्ति होगी। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते है। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। सामाजिक जीवन में आपकी पूछपरख बढ़ेगी।
मिथुन राशि : आज का राशिफल – आज किसी बात को लेकर अधीर हो सकते हैं। मन में व्यग्रता रहेगी। सोचे हुए काम के पूरा नहीं होने से मानसिक तनाव बढ़ेगा। लालच न करें। विरोधियों से सावधान रहें। छात्रों को कड़ी मेहनत करनी होगी।
कर्क राशि: आज का राशिफल – आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। अफसरों से प्रमोशन को लेकर बात कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। किसी मित्र की वजह से फायदा होगा। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी।
सिंह राशि: आज का राशिफल – संतान को लेकर बड़े फैसले ले सकते हैं। आपका मन आज किसी का में नहीं लगेगा। पारिवारिक विवाद के चलते मन परेशान रहेगा। यात्रा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को लाभ होगा। धन का लेनदेन सावधानी से करें।
कन्या राशि: आज का राशिफल – आज किसी को सलाह न दें। विवाद की स्थिति बन सकती है। सरकारी कार्य में फायदा होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। अचानक यात्रा कर सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी।
तुला राशिः आज का राशिफल – व्यवसायिक लेनदेन सावधानी से करें। आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। विभिन्न स्रोतों से आय होगी। कार्यस्थल पर नई जानकारी मिलेगी। महिलाओं को लाभ होने की संभावना है।
वृश्चिक राशिः आज का राशिफल – जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें, चोट लग सकती है। कानूनी विवाद के चलते खर्च ज्यादा होगा। विचारों से दूसरों को प्रभावित करेंगे। आज का दिन ठीक रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं।
धनु राशिः आज का राशिफल– वाणी पर नियंत्रण रखें, बड़बोलेपन से हानि होगी। आपसे लोग दूर हो सकते हैं। गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्र आलस्य न करें।
मकर राशिः आज का राशिफल – आपकी इनकम में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्या दूर होने की संभावना है। किसी काम से यात्रा कर सकते हैं। विदेश में रहने वाले परिजनों से चर्चा करेंगे। कुंवारों के लिए आज का दिन अच्छा है, रिश्ता तय हो सकता है।
कुंभ राशिः आज का राशिफल – भाई बंधुओं की सहायता करेंगे। बुजुर्गों की सेवा करें। आज किसी नए स्रोत से आमदनी होगी। मकान निर्माण शुरू करा सकते हैं। आग, पानी से दूर रहें। आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे।
मीन राशिः आज का राशिफल – आज का दिन शानदार रहने वाला है। कोई मित्र आपको अच्छी खबर दे सकता है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। युवाओं को इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। खर्च ज्यादा हो सकता है।