Monday, March 20, 2023
HomeAstrologyAaj Ka Rashifal 4 October 2022 : इन जातकों को व्यापार, शिक्षा...

Aaj Ka Rashifal 4 October 2022 : इन जातकों को व्यापार, शिक्षा में होगा लाभ, नौकरी में प्रमोशन के चांस

Telegram

Aaj Ka Rashifal 4 October 2022, आज का राशिफल 4 अक्टूबर 2022 : मंगलवार का दिन इन राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ राशि वालों को व्यापार, शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन के चांस बन रहे हैं, तनाव से मुक्ति मिलेगी.. Tuesday 4 October 2022 काे रामभक्त श्री हनुमान जी की कृपा किन पर होगी, अपने राशिफल के जरिए जानें.. पढ़ें आज का राशिफल (Today Horoscope)।

आज का राशिफल 4 अक्टूबर 2022 (Aaj Ka Rashifal 4 October 2022)

मेष राशि

कारोबार में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। नए काम से लाभ होगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। जमीन-जायदाद के केस आगे बढ़ सकते हैं। आपको नए स्रोतों से लाभ होगा। मित्रों से भेंट होगी।

वृषभ राशि

आज कोई आप पर आरोप लगा सकता है। किसी के मामले में दखल देने से बचें। अपनी वाणी पर लगाम लगाएं। फोन पर सावधानी से बात करें। तनाव बढ़ सकता है। धन को लेकर चल रही चिंता दूर हो सकती है। यात्रा करते समय सतर्क रहें।

मिथुन राशि

अपने मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। किसी काम में लाभ होगा। धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा। नया वाहन खरीदने के बारे में विचार करेंगे। आपकाे शारीरिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है। आज खर्च ज्यादा होने की संभावना है। सतर्क रहें।

कर्क राशि

कोई विरोधी आज आपको परेशान कर सकते हैं। व्यापार से जुड़ी समस्या हल होने के साथ ही बड़ी डील फाइन करेंगे। वित्तीय लेनदेन करते समय लापरवाही न करें। जरूरी काम को पूरा करेंगे। आज आलस्य रहेगा। अध्यात्म की ओर रूझान होगा।

सिंह राशि

बिना जानकारी शेयर मार्केट में निवेश न करें। आपकी करियर से जुड़ी कामयाबी पर परिवार के लोगों को हर्ष होगा। सरकारी काम को पूरा करने में काफी दिक्कत होगी। हाथ पैर दर्द की शिकायत रहेगी। दंपत्ति रोमांटिक रहेंगे।

कन्या राशि

नौकरी में प्रमोशन के चांस बन रहे हैं। दफ्तर में सहयोगियों के साथ मधुरता रहेगी। तेल, मसालेदार, जंक फूड का सेवन करने से बचें। आज का दिन किसी काम में व्यस्त रहेंगे। आपकी मित्रों के साथ मुलाकात होगी। किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

तुला राशि

अपने साथियों के साथ वक्त  बिताएंगे। आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। राजनीतिक लोगों के साथ जान पहचान का फायदा मिल सकता है। आपकी करियर से जुड़ी दिक्कत समाप्त होगी। जल्दबाजी में फैसले न लें। (Rashifal 4 October 2022)

वृश्चिक राशि

रोग विकार से मुक्ति मिलेगी। आवश्यक कार्य के सिलसिले में किसी मित्र से मुलाकात करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। छात्रों को परीक्षा में कामयाबी मिलेगी। बिना सोचे विचारे किसी भी नए काम को शुरू न करें। रियल इस्टेट में लाभ होगा।

धनु राशि

किसी को सलाह देने की गलती न करें। आप पर विरोधी हावी हो सकते हैं। यात्रा के दौरान किसी संकट से  घिर सकते हैं। आपको कार्यस्थल पर लाभ होगा। व्यापार के सिलसिले में साझेदारों के साथ मीटिंग करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

मकर राशि

किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद कर सकते हैं। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करें। पूर्व के रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। गलत कार्यों में मित्रों का साथ न दें। आपको कुसंगति से बचकर रहना होगा। अपनी वाणी को संयमित रखें।

कुंभ राशि

अपनी बजट के मुताबिक ही खर्च करें। जरूरी मुद्दों को लेकर परिवार के लोगों से चर्चा होगी। कुविचारों को छोड़ें। आपका मन आज शांत रहेगा। सामाजिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। सतर्क रहने से लाभ होगा। अपनी संगति अच्छी रखें।

मीन राशि

धन की स्थिति ठीक रहेगी। किस्मत का साथ मिलेगा। पारिवारिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आज आय से ज्यादा खर्च हो सकता है। प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात होगी। दंपत्ति आज घूमने का प्लान बना सकते हैं। (आज का राशिफल 4 अक्टूबर 2022)

Dhanteras 2022 : धनतेरस की पूजा के लिए नोट कर लें मुहूर्त, पूजन सामग्री, जानें प्रदोष काल कब तक रहेगा

आज का राशिफल 4 अक्टूबर 2022, Rashifal 4 October 2022,  Horoscope Today 4 October 2022

Visit- Twitter

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular