Monday, May 29, 2023

वृषभ, कन्या, धनु की बेचैनी बढ़ेगी, मेष, सिंह को लाभ होगा, जानिए 5 अप्रैल 2023 का राशिफल

More articles

Aaj Ka Rashifal 5 April 2023 : आज बुधवार 5 अप्रैल 2023 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कन्या, धनु के जातकों की बेचैनी बढ़ेगी। आज इन राशियों को सतर्क रहना होगा। वहीं मेष, सिंह को लाभ होने की संभावना है। कुछ राशियों को यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। जानिए आज बुधवार का राशिफल कैसा रहेगा  (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि 5 अप्रैल 2023 (Aries)

छात्र वर्ग कामयाबी अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। पसंदीदा भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रबुद्ध लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सेहत कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

वृषभ राशि 5 अप्रैल 2023 (Taurus) 

बोलचाल पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से परेशानी हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। अप्रिय समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम के कार्य टालें। शत्रुता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में बढ़ोतरी होगी। जरूरी वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। किसी बात को लेकर तनाव रहेगा।

मिथुन राशि 5 अप्रैल 2023 (Gemini)

आज शेयर में निवेश न करें। शत्रु झुके रहेंगे विवाद को बढ़ावा न दें। नौकरी के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आमदनी के स्रोतों में बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबार ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। अनावश्यक खर्च होगा। साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। शीघ्रता न करें।

कर्क राशि 5 अप्रैल 2023 (Cancer)

उधार देने में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव का माहौल रह सकता है। अच्छे समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।किसी काम में उठाने का साहस कर पाएंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। आलसीपन छोड़े, सलाह न दें।

सिंह राशि 5 अप्रैल 2023 (Leo)

कोई मित्र आपको अच्छी सलाह देगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास में कामयाब रहेंगे। अचानक लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से नुकसान होगा। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। आमदनी में वृद्धि होगी। गलत कार्यों का समर्थन न करें। सेहत की चिंता बनी रहेगी।

कन्या राशि 5 अप्रैल 2023 (Virgo)

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी विवाद के चलते परेशान हो सकते हैं। मानसिक चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं।करीबी लोगों से असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। धन में कमी हो सकती है। व्यर्थ की बातों में समय न गंवाए। वाहन सुख प्राप्त होगा। मकान मरम्मत का काम शुरू कराएंगे।

तुला राशि 5 अप्रैल 2023 (Libra)

कर्ज वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। आमदनी के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। मित्रों के साथ अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुओं की सुरक्षा करें। किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी। थकान महसूस करेंगे। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।

वृश्चिक राशि 5 अप्रैल 2023 (Scorpio)

नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में बदलाव होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कारोबारी पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। धन संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र विकार हो सकते हैं। कानूनी बाधा का सामना करेंगे।

धनु राशि 5 अप्रैल 2023 (Sagittarius)

बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।

मकर राशि 5 अप्रैल 2023 (Capricorn)

आज बड़े काम में लाभ होगा। धन का निवेश न करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवार में क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही करने से हानि होगी। किसी काम में अचानक बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। निवेश के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। दफ्तर में मातहत सहयोग करेंगे।

कुंभ राशि 5 अप्रैल 2023 (Aquarius)

चिंता व बेचैनी रहेगी।  कोर्ट व कचहरी के काम पूरे होंगे। लाइफ पार्टनर से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। अफसरों से संबंध सुधरेंगे। कारोबार ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विलासिता के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें, कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी।

मीन राशि 5 अप्रैल 2023 (Pisces)

मकान, दुकान खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में बढ़ोतरी होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। आलस्य से नुकसान होगा। सेहत संबंदी कष्ट संभव है। सरकारी कार्य पूरे कर पाएंगे। यात्र को टालें। कुबुद्धि हावी रहेगी। किसी के बारे में गलत विचार न बनाएं।

आज का राशिफल 5 अप्रैल 2023, Aaj Ka Rashifal 5 April 2023,  Horoscope Today 5 April 2023

Latest