Aaj Ka Rashifal 6 April 2023 : आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शानदार रहेगा। वहीं कुछ राशियों को सावधान रहना होगा। आज के राशिफल के अनुसार सिंह के जातकों का साहस बढ़ेगा। तुला को सफलता मिल सकती है। वहीं कर्क के जातकों को लेनदेन के दौरान सावधानी रखनी होगी। आइये जानें आज 6 अप्रैल 2023 का राशिफल क्या कहता है (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि 6 अप्रैल 2023 (Aries)
तबियत खराब होना परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय से कार्य प्रभावित होंगे। वाणी मधुरता लाएं। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। कुसंगति से बचें। चिंता बनी रहेगी। धन प्राप्ति में अवरोध कम हो सकते हैं। अदालती मामलों में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि 6 अप्रैल 2023 (Taurus)
शत्रुओं का भय रहेगा। लाइफ पार्टनर की सेहत की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति होगी। कारोबार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अफसर प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धैर्य रखना होगा।
मिथुन राशि 6 अप्रैल 2023 (Gemini)
किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। छात्र वर्ग सफलता हासिल करेगा। बिजनेस में बुद्धिबल से उन्नति होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। ईर्ष्यालुओं से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। आलस्य न करें।
कर्क राशि 6 अप्रैल 2023 (Cancer)
लेन-देन सावधानी से करें। पुराना रोग फिर उभर सकता है। अप्रिय समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। कारोबार ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। जोखिम न लें।आमदनी में निश्चितता रहेगी।
सिंह राशि 6 अप्रैल 2023 (Leo)
साहस बढ़ेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दफ्तर में पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। नौकरी को लेक चल रहे प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। उत्साहित रहेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी।
कन्या राशि 6 अप्रैल 2023 (Virgo)
आमदनी में वृद्धि होगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहने वाला है। रहेगा। थकान हो सकती है।
तुला राशि 6 अप्रैल 2023 (Libra)
करियर में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा अच्छी रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटाएंगे. शत्रु परास्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। कई ओर से सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि 6 अप्रैल 2023 (Scorpio)
कुछ भय बना रहेगा। विवाद से दूर रहें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कारोबारी काम में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी। दूसरों के मामलों में न पड़ें
धनु राशि 6 अप्रैल 2023 (Sagittarius)
धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक चिंता रहेगी। रुके हुई रकम वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दफ्तर में अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। विवाद से बचें।
मकर राशि 6 अप्रैल 2023 (Capricorn)
आज मानसिक प्रसन्नता रहेगी। कोई रुका हुआ काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया काम शुरू हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत कमजोर रहेगी।बड़ी समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों को लाभ होगा। गुरुजनों से सहायता मिलेगी।
कुंभ राशि 6 अप्रैल 2023 (Aquarius)
सेहत को लेकर सावधान रहें। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन जुटेंगे। व्यवसाय में कुछ तनाव हो सकता है। लाभदायक रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। सरकारी दफ्तरों के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा।
मीन राशि 6 अप्रैल 2023 (Pisces)
कुछ अज्ञात घटना होने की आशंका रहेगी। करीबी लोगों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है।भारी सामान का इस्तेमाल सावधानी से करें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आमदनी में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सोच-समझकर फैसले लें।