Tuesday, September 26, 2023

Aaj Ka Rashifal 6 August 2023 : मेष, कर्क, मीन को कारोबार में घाटा होगा, इन जातकों को तरक्की मिलेगी

Share This

Aaj Ka Rashifal 6 August 2023 आज का राशिफल 6 अगस्त 2023 -आज  रविवार को कुछ राशि वालों के लिए कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मेष, कर्क, मीन को कारोबार में घाटा होने की संभावना है। वहीं कुछ जातकों को तरक्की मिलेगी। आइये जानते आज Sunday का राशिफल कैसा रहेगा।(Horoscope Today)

मेष (Aries Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए आज व्यापार-कारोबार में नुकसान के योग बन रहे हैं। छात्रों को फायदा हो सकता है। विदेशी व्यापार से फायदा बढ़ेगा। जातक के संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने में परेशानी होगी। प्यार और प्रेम प्रसंग में कोई दिक्कत नहीं है। यात्रा के योग हैं। घर में नया वाहन आ सकता है।

वृषभ (Taurus Horoscope)

वृषभ राशि को आज व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ के योग बने हुए हैं। जातकों को निवेश तथा पार्टनरशिप से भी फायदा होगा। मित्रों से लाभ हो सकता है। जातक को खर्च करने की आदत पर अंकुश होगा, आर्थिक तंगी का सामना भी करना पद सकता है। संतान को लेकर तनाव रहेगा। । जातक की सेहत कमजोर रहेगी।

मिथुन (Gemini Horoscope)

मिथुन राशि वालों के घऱ में खुशियों का वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिल सकता है। आज का दिन शानदार रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्यार के मामले में ये सप्ताह थोड़ा सतर्क रहने का है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

कर्क (Cancer Horoscope)

कर्क राशि वाले जातकों के व्यापार में दिक्कत आ सकती हैं। इस राशि के जातक आच परेशानियों से घिरे रहेंगे। मन खिन्न रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। मान- सम्मान को ठेस पहुंचेगी।निवेश सावधानी से करें। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। दुर्घटना के योग हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। दंपति जीवन में खुशियां आएंगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह (Leo Horoscope)

सिंह राशि को सफलता मिलने के योग हैं। जिनका विदेश में व्यापार है, उनके लिए समय अनुकूल है। साझेदारी के काम में लाभ के योग हैं। नौकरी करने वाले जातकों के अच्छा समय हैं। प्रमोशन मिल सकती है। निवेश से फायदा हो सकता है। घर में सुख शांति का अभाव रहेगा। संतान के लिए समय फलदायी रहेगा। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या (Virgo Horoscope)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेग। व्यापार तथा व्यवसाय में लाभ के योग हैं। महिला साथी का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। संतान के लिए समय अनुकूल है। परीक्षा में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

Panchak August 2023 : आज से शुरु होगा पंचक काल, ये कार्य बिल्कुल भी न करें

तुला (Libra Horoscope)

तुला राशि के जातकों को सफलता मिल सकती है।कारोबार में मंदी के योग हैं। जातकों को विदेशी व्यापार तथा निवेश से लाभ हो सकता है। यात्रा के योग हैं। वाहन संभलकर चलाएं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आज का दिन बढ़िया चलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माँ दुर्गा की उपासना करें।

वृश्चिक (Scorpio Horoscope)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का व्यवसाय अच्छा चलेगा। विदेशी व्यापार भी बढ़ेगा। भाई-बंधुओं के बीच प्रेम बढ़ेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। नए वाहन का योग बन रहा है। संतान की तरफ से ख़ुशी मिल सकती है। सोचे हुए काम पूरे होंगे।

धनु (Sagittarius Horoscope)

धनु राशि के जातकों को निवेश से लाभ के योग हैं। रिश्तों में नई ताजगी आ सकती है। धार्मिक यात्रा से सुख शांति रहेगी। रिश्तेदारों से संबंध मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से निराशा मिल सकती है। किसी करीबी से धोखा के योग बन रहे हैं। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दान-पुण्य करें।

मकर (Capricorn Horoscope)

मकर राशि के जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा। पार्टनरशिप और विदेश से भी लाभ के योग हैं। घर में खुशहाली रहेगी। संतान को कामयाबी मिलने के योग हैं। विवाहितों के लिए अच्छा समय है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। सेहत थोड़ा नरम रह सकती है।

कुंभ (Aquarius Horoscope)

कुंभ राशि कोवलाभ के प्रबल योग बने हुए हैं, फायदा उठा सकते हैं। हालांकि उतार-चढ़ाव की स्थिति भी रहेगी। निवेश से फायदा होगा। पार्टनरशिप से नुकसान के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आज स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मीन (Pisces Horoscope)

मीन राशि को व्यापार-व्यवसाय में घाटा होने का योग बन रहा है। सोचसमझ कर कोई फैसला लें। शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे। सावधान रहें। विवाद से बचें।निवेश कर सकते हैं। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों को तरक्की मिल सकती है।


Share This

Latest news

Related news