Thursday, March 23, 2023
HomeAstrologyAaj Ka Rashifal 6 January 2023: इन 5 राशियों की बड़ी परेशानी...

Aaj Ka Rashifal 6 January 2023: इन 5 राशियों की बड़ी परेशानी दूर होगी, सकारात्मक रहेंगे

Aaj Ka Rashifal 6 January 2023:  शुक्रवार 6 जनवरी के राशिफल के अनुसार इन 5 रशियों की बड़ी परेशानी दूर होगी। प्रसन्नता रहेगी। करियर, बिजनेस में लाभ होने की संभावना है।

Telegram

Aaj Ka Rashifal 6 January 2023:  शुक्रवार 6 जनवरी के राशिफल के अनुसार इन 5 रशियों की बड़ी परेशानी दूर होगी। प्रसन्नता रहेगी। करियर, बिजनेस में लाभ होने की संभावना है। कई स्रोत से आय होने की संभावना है। अपनी गोपनीय योजनाओं को लेकर सतर्क रहें। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। सकारात्मक रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम व तालमेल बढ़ेगा। आज का दिन कुछ राशियों के लिए सामान्य रहेगा।

आज का राशिफल 6 जनवरी 2023

मेष राशि (Aries)

बिजनेस में आय होने के योग बन रहे हैं। फैशन क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट्स ऑफर हो सकते हैं। बच्चों के लिये उपहार खरीदने का विचार बनायेंगे। जॉब में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य समस्याओं का ठीक समाधान मिलेगा। आज का काम कल पर टालना ठीक नहीं है।

वृषभ राशि (Taurus)

अपनी योजनाओं को लोगों से सार्वजनिक न करें। वाहन के मेंटीनेंस पर रकम खर्च करना पड़ सकता है। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। हृदय रोगियों को थोड़ी समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपनी योग्यता को और विकसित करने का प्रयास करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

लाइफ पार्टनर आपसे काफी प्रसन्न रहेगा। जिन लोगों के साथ मतभेद हैं उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहने वाला है। महिलायें सोने-चांदी के आभूषण खरीद सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer)

आप लोगों पर अपने विचारों को थोपने से बचें। आज आपको काम में अतिरिक्त परिश्रम करनी पड़ेगी। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखनी अनिवार्य है। नींद में कमी के कारण आपको थकान महसूस हो सकती है। अपने वैचारिक दायरे को बढ़ाने की कोशिश करें।

सिंह राशि (Leo)

आपकी धन संबंधी स्थितिअच्छी है। लेकिन अनुशासन के अभाव के कारण आपके काम रूक सकते हैं। शाम के समय आपका किसी परिजन के साथ विवाद भी हो सकता है। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। अपने परिवार के साथ किसी कार्यक्रम का आनन्द रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo)

आपकी उम्मीद से अधिक लाभ होगा। जो लोग नया काम शुरू करना या दुकान वगैरह खोलना चाहते हैं उनके लिये दिन अच्छा है। काम के बीच परिवार पर से ध्यान न हटायें। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभा पाएंगे।

तुला राशि (Libra)

आपको अपनी क्षमता पर संदेह नहीं करना चाहिये। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। दार्शनिक विषयों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। अपने लक्ष्य और उद्देश्यों को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। अच्छी आदतों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करेंगे। मानसिक तनाव दूर होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

यात्रा के दौरान सावधानी रखनी चाहिये। घर की गोपनीय बातों को दूसरों से शेयर न करें। शाम के बाद का समय अच्छा है। नया बिजनेस शुरू करने के लिये लोन ले सकते हैं। क्रोध के कारण नजदीकी सम्बन्धी आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का योग बन रहा है।

कमजोर राहु आपकी परेशानी बढ़ा रहा है तो लाल किताब के उपाय से मिलेगी राहत

धनु राशि (Sagittarius)

व्यापार में सूझबूझ का परिचय देंगे। बिजनेस के साझेदारों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। स्वभाव में लचीलेपन के कारण लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। बहुत सारे काम एक साथ न करें। रक्तचाप के रोगियों को दवाइयाँ समय पर लेनी चाहिये। परिवार साथ सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

खरीदी-बिक्री के काम में आपको काफी लाभ हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। धर्म-कर्म को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

निवेश करने से पहले ठीक तरह से अध्ययन कर लें। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन ला सकते हैं। नयी सम्पत्ति खरीद सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र की समस्या दूर होगी। किसी से मतभेद समाप्त होगा। समय का सदुपयोग करेंगे। सलाह देने से बचें।

मीन राशि (Pisces)

आजका दिन काफी शानदार रहेगा। सकारात्मक रहेंगे। आपका मन नए काम में लगेगा। अपने शुभचिन्तकों और परिजनों से सलाह अवश्य ले लें। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। ज्यादा तनाव लेना ठीक नहीं है। अपनी स्किल्स को सुधारने का प्रयास करेंगे। कानूनी मामलों में उलझन पैदा हो सकती है।

(मासिक राशिफल जनवरी 2023 पढ़ें)

आज का राशिफल 6 जनवरी 2023, Aaj Ka Rashifal 6 January 2023,  Horoscope Today 6 January 2023, Shukrawar Rashifal

दैनिक राशिफल पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

दैनिक पंचांग पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

धर्म कर्म की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular