Thursday, April 25, 2024
HomeDeshराशिफल 6 मई 2023: वृषभ प्रसन्न रहेंगे, सिंह को जीत मिलेगी, कुंभ...

राशिफल 6 मई 2023: वृषभ प्रसन्न रहेंगे, सिंह को जीत मिलेगी, कुंभ लालच न करें

राशिफल 6 मई 2023: आज का दिन वृषभ, सिंह राशि के जातकों के लिए शानदार रहेगा। वृषभ प्रसन्न रहेंगे, वहीं सिंह वालों को किसी मामले में जीत हासिल होगी। इधर, कुंभ राशि वालों को लालच से बचना होगा। आइये जानते हैं आज शनिवार का राशिफल कैसा रहेगा। (Rashifal 6 May 2023)

मेष– आज का दिन आपके लिये आनन्ददायक रहने वाला है। दोस्तों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी की प्रशंसा होगी। ज्यादा उत्साह में कार्य बिगड़ सकते हैं। भूमि-सम्पत्ति को लेकर होने वाले विवादों का निपटारा होगा। (राशिफल 6 मई 2023)

वृषभ– आपका मन प्रसन्न रहेगा। नये सम्पर्कों से आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में नये अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। आपके शत्रु आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। व्यस्त रहने के बावजूद आज कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं।

 

मिथुन-  निजी कंपनी में जॉब कर रहे लोगों को नौकरी की चिन्ता रहेगी। वाहन चलाते समय सतर्कता रखें। गलत आदतों से आपको बचना चाहिये। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। एसिडिटी की समस्या हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

 

कर्क– अपने कार्य की गुणवत्ता में कमी न आने दें। प्रशासन के लोगों से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। साथ काम करने वाले कर्मचारियों का काफी अच्छा सहयोग मिलेगा। हल्के और सुपाच्य भोजन का सेवन करें। मौसम के कारण परेशानी हो सकती है। क्रोध को अपने ऊपर हावी न होने दें।

 

सिंह– आपको बहुत ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है। कोर्ट सम्बन्धित मामलों में आपको जीत मिलने के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके सम्बन्ध बनेंगे। सरकारी कार्यों में आपको कामयाबी मिलेगी।

 

कन्या- सेहत सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। मानसिक शान्ति में कमी रहेगी। एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। बोलचाल के दौरान शब्दों का प्रयोग सतर्कता पूर्वक करें। बिजनेस में आपको कुछ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

तुला– आप व्यवसाय को लेकर लोन ले सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों की छवि बहुत अच्छी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। बच्चों और परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

 

कुंडली में क्रूर ग्रह राहु का अशुभ प्रभाव हर जगह कराएगा हानि, बचने के लिए करें ये उपाय

 

वृश्चिक– जॉब में आपके ऊपर दबाव बढ़ने वाला है। माता-पिता से गलत व्यवहार न करें। आपके कार्य अन्तिम समय में खराब हो सकते हैं। सन्तान के भविष्य की चिन्ता हो सकती है। भ्रमित करने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। गैरजरूरी यात्रा हो सकती है।

 

धनु– व्यवसाय में धन लाभ हो सकता है। सभी कार्य उत्साह से करेंगे। सुख के साधनों पर आप धन खर्च कर सकते हैं। बड़े भाई बहनों से विरोध हो सकता है। लोग आपके प्रति काफी अच्छा भाव रखेंगे। कार्यक्षेत्र में लक्ष्य प्राप्त होने से प्रसन्नता बढ़ेगी।

 

मकर- व्यवसाय में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। भाइयों के साथ सम्पत्ति विवाद दूर हो सकते हैं। यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। विनिर्माण कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपकी विचारधारा से काफी लोग प्रभावित रहेंगे।

 

कुंभ– आप रिश्तों को अच्छी तरह से निभायेंगे। अधिकारी के साथ झगड़ा हो सकता है। बिजनेस में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। खर्च बढ़ने से आपके कुछ कार्य प्रभावित होंगे। लालच से आपको बचना चाहिये।

 

मीन- महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। अपने पद रुतबा न दिखाएं।जरूरी निर्णय लेने में जल्दबाजी करना उचित नहीं है। कीमती वस्तु के गुमने की आशंका है। पुराने रोग उभर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 6 May 2023 आज का राशिफल 6 मई 2023, 6 मई 2023 का राशिफल कैसा रहेगा, 6 May 2023 दैनिक राशि

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular