Aaj Ka Rashifal 8 April 2023 : आज का दिन कन्या, वृश्चिक, मीन के जातकों के लिए शानदार रहेगा। इनकी किस्मत खुलेगी। मेष राशि वालों की बेचैनी बढ़ेगी। विवेक से कार्य करें। तुला को लाभ होने की संभावना है। आइये यहां जानें आज 8 अप्रैल 2023 का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि 8 अप्रैल 2023 (Aries)
धर्म कर्म में मन लगेगा। कानूनी मामले सुलझेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश से लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात शुभ रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। चोट व रोग से बचें। अपने विवेक से कार्य करें। कारोबारी आय में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि 8 अप्रैल 2023 (Taurus)
बिजनेस लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अफसर वर्ग प्रसन्न रहेंगे। आपके काफी दिनों से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से ज्यादा उम्मीद न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रियों को सावधान रहना चाहिए। गलत कार्यों को छोड़ें। करियर के लिए प्रयास करें।
मिथुन राशि 8 अप्रैल 2023 (Gemini)
जमीन संबंधी कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रगति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक कार्यों में विलंब होगा।
कर्क राशि 8 अप्रैल 2023 (Cancer)
नौकरी को लेकर किया गया प्रयास सफल रहेगा। पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। सोने-चांदी के सामान संभालकर रखें। वाणी पर संयम रखें। अज्ञात घटना की आशंका रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। संतान से मिलकर प्रसन्नता रहेगी।
सिंह राशि 8 अप्रैल 2023 (Leo)
सेहत का ध्यान रखें। कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आमदनी बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। कुटिलजन हानि पहुंचा सकते हैं।
कन्या राशि 8 अप्रैल 2023 (Virgo)
धार्मिक कार्य करने का मन बनेगा। परिश्रम का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। नए काम करने के लिए प्रयास करेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। जोखिम के कार्य बिलकुल न करें।
तुला राशि 8 अप्रैल 2023 (Libra)
साहस में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। पुराने साथियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। कारोबार लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। विरोधियों पर हावी रहेंगे। अपनी सामाजिक स्थिति को लेकर चल रही चिंता दूर होगी।
वृश्चिक राशि 8 अप्रैल 2023 (Scorpio)
लाइफ पार्टनर से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। रिश्तेदारों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। धन की प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। परिवार के लोगों से मिलकर खुशी मिलेगी। आपका भाग्य अनुकूल है। सेहत का ध्यान रखें।
धनु राशि 8 अप्रैल 2023 (Sagittarius)
आवश्यक वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कुछ परेशानी हो सकती है। बेवजह खर्च होगा। सेहत कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। आपके काम बिगड़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। आमदनी में कमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य से हानि होगी।
मकर राशि 8 अप्रैल 2023 (Capricorn)
काफी दिनों से रुकी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। कारोबार में किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। निवेश से लाभ होगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। किसी की बात से व्यथित हो सकते हैं। कानूनी अड़चन हो सकती है।
कुंभ राशि 8 अप्रैल 2023 (Aquarius)
आपकी साख में वृद्धि होगी। योजना साकार रुप लेगी। बड़ी दिक्कत का हल निकलेगा। प्रसन्न रहेंगे। करियर के लिए ज्यादा भागदौड़ रहेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। सेहत का ध्यान रखें। किसी काम में उन्नति होगी।
मीन राशि 8 अप्रैल 2023 (Pisces)
कानूनी सहयोग मिलेगा। खानपान में ध्यान रखें। रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। किस्मत का साथ रहेगा। थकान महसूस हो सकती है।