Thursday, March 23, 2023
HomeAstrologyAaj Ka Rashifal 8 October 2022 : वृ्द्धि योग में इन 5...

Aaj Ka Rashifal 8 October 2022 : वृ्द्धि योग में इन 5 राशियों को मिलेगी कामयाबी

Telegram

Aaj Ka Rashifal 8 October 2022, आज का राशिफल 8 अक्टूबर 2022 : आज दिन- शनिवार, आश्विन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के साथ ही वृद्धि योग रहेगा। शुभ कार्यों के लिए वृद्धि योग को शुभ माना जाता है। वहीं आज के दैनिक राशिफल की बात करें तो आज का दिन इन 5 राशियों को सफलता मिलने के साथ ही शुभ सूचना मिलेगी। तनाव दूर होंगे। पारिवारिक आयोजन हो सकते हैं। वहीं कुछ राशियों के लिए आज का दिन सामान्य नहीं रहेगा, अपने कार्य को पूरा कर पाने में असमर्थ महसूस करेंगे और अधिक जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल (Today Horoscope)।

आज का राशिफल 8 अक्टूबर 2022 (Aaj Ka Rashifal 8 October 2022)

मेष राशि

आज अपने स्वभाव में बदलाव महसूस करेंगे। परिस्थिति से संघर्ष करने में समर्थ रहेंगे। आपको कोई उलझा सकता है। अपने विवेक से निर्णय करें। किसी की बातों में आकर धन खर्च न करें। यात्रा करते समय सतर्क रहना होगा।

वृषभ राशि

आज का दिन वृषभ राशि के जातको के लिए खुशनुमा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपकी बड़ी समस्या का हल निकल सकता है। परिवार के लोगों से मधुरता रहेगी। अपने विचारों को किसी पर थोपने का प्रयास न करें।

मिथुन राशि

दंपत्तियों को आज बाहर जाना पड़ सकता है। आज खर्च ज्यादा होगा। जरूरी कागजात साथ रखना न भूलें। कोई आपको परेशान कर सकता हैं। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। अपने मित्रों के साथ वक्त बिता सकते हैं। किसी की बातों में न आएं।

कर्क राशि

गलत कार्य में भागीदारी निभाने से परिणाम बुरे होंगे। युवा वर्ग जोश में रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। नौकरी के प्रयास सफल रहेंगे। सरकारी काम पूरे होने में कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। शत्रुओं से सतर्क रहें।

सिंह राशि

दफ्तर में किसी से अनबन होने की संभावना है। युवाओं को अच्छे मौके मिल सकते हैं। आपको आलस्य करने से बचना चाहिए। कोई जरूरी काम पूरा नहीं हो पाने से परेशान हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में समस्या का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशि

आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। शिक्षा, कारोबार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दफ्तर में किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। तनाव न लें।

तुला राशि

आज आपके लिए सामान्य दिन रहेगा। अपने कार्यों में व्यस्त रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीतिक लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है। बड़ों की सलाह काम आएगी। (Rashifal 8 October 2022)

वृश्चिक राशि

गैरजरूरी कार्यों में खर्च न करें। आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कुसंगति के चक्कर में धन नष्ट होगा। शेयर मार्केट में निवेश को लेकर प्लान बना सकते हैं। आपके साथियों से जरूरी जानकारी मिलेगी। छात्र परीक्षा में सफल रहेंगे।

धनु राशि

विरोधियों पर हावी हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्यार रहेगा। अच्छा सा उपहार दे सकते हैं। किसी पारिवारिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। उधार की रकम वापस मिल सकती है।

मकर राशि

अपने कार्यों को लेकर ढिलाई न करें। दफ्तर में अधिकारी से विवाद होने की संभावना है। विदेश में रहने वाले परिजनों से बात होगी। आपका मान-सम्मान हो सकता है। सोच विचारकर कारोबार से जुड़े फैसले लें। तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कुंभ राशि

आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। दिनचर्या संतुलित रहेगी। कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। अपने घर-परिवार के लोगों से व्यवहार ठीक रखें। धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है। आपकाे नए स्रोत से लाभ होगा। युवा वर्ग को नौकरी मिलेगी।

मीन राशि

कठिन परिस्थिति में अपने विवेक का इस्तेमाल करें। किसी की बातों में न आएं। मित्रों से अपनापन रहेगा। वाहन की मरम्मत में अधिक खर्च हो सकता है। परिवार के लोग की सलाह काम आएगी। जोखि वाले कार्य न करें। (आज का राशिफल 8 अक्टूबर 2022)

Dhanteras 2022 : धनतेरस की पूजा के लिए नोट कर लें मुहूर्त, पूजन सामग्री, जानें प्रदोष काल कब तक रहेगा

आज का राशिफल 8 अक्टूबर 2022, Rashifal 8 October 2022,  Horoscope Today 8 October 2022

Visit- Twitter

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular